Stealth

Stealth

تنزيل الترجمة Hindi

معلومات الإصدار

Stealth (2005) Hindi
تعليق من kikywebsite

الوسوم

other
نشرت في: 2019-07-28
تنزيلات: 51
ضعاف السمع: No

معاينة ترجمة Hindi

أول 200 سطر.

टैलन 1 बिचिंग बेट्टी से दुश्मन की जानकारी भेजने का अनुरोध करते हैं।

रॉजर, टैलन 1।

मुख्य केंद्र एक गुप्त

उपग्रह भेज रहा है एक ख़ुफ़िया उपग्रह।

संचालक बोल रहे हैं।

पेकॉम ने अपने अंतिम आदेश सूना दिए हैं।

तुम्हें लक्ष्य की ओर बढ़ना है और सब ठीक से खत्म करना है।

याद रहे कि अब तुम सब अमेरिकी नौसेना के विमानचालक हो।

गलती किए बिना निशाना लगाइए।

रॉजर, जहाज़ के कप्तान। युद्ध-अभियान की शुरुआत करते हैं।

हमें दुश्मन को तबाह करना है। टैलन 2 तैयार हैं।

टैलन 2 तैयार हैं।

इस मिशन में अभी तक कोई जोखिम नहीं है।

हमला शुरू करते हैं।

मार दिया मैंने।

निशाना लगाइए। निशाना लगाइए।

टैलन 3 पश्चिमी दीवार पर एसएएम साइट है। ये सब हमारी ओर आ रहे हैं।

टैलन 2 तैयार एसएएम साइट खत्म हो चुकी है।

इसे ऐसे नष्ट करते हैं।

टैलन 3 तुमने बढ़िया काम किया!

टैलन 1 मुझे भी तुमसे कुछ ऐसी ही उम्मीद है।

दुश्मन पर वार करने के लिए मिसाइल तैयार करो।

मिसाइल तैयार है। मिसाइल तैयार है।

हाँ 100 में से 100। यह सही है।

मैं इन संख्याओं पर विश्वास कर सकता हूँ?

खैर ये कोई मामूली संख्या नहीं है, रे। आप या तो कामयाब होते हैं या नहीं।

राष्ट्रीय कमान प्राधिकरण इस कार्य से बहुत प्रसन्न है।

उन्होंने दूसरे चरण पर कार्य करने की अनुमति दी है।

जानते हो?

तुम्हें डी.सी. आना चाहिए और सभासदों के सामने व्याख्यान देना चाहिए।

सेनापति रिकओवर इस तरह से कार्य करवाते हैं।

नौसेनाध्यक्ष। मेरे कहने का अर्थ समझे आप?

नहीं, प्रशंसा सुनकर ख़ुशी हो रही है लेकिन यह काम आप ही करें।

राजनीति नेताओं के लिए बनी है।

- कप्तान - तुमसे बाद में बात करता हूँ।

फ्रिज में आइस्क्रीम रखी।

- अंगूर वाली है क्या - अंगूर?

शायद कुछ आइस्क्रीम बची हैं लेकिन सब हज़म मत करना।

अच्छा, धन्यवाद।

- ठीक है, बैठ जाओ। - वाह! बहुत अच्छे।

मुझसे बात करोl छेद कहाँ हैं? हम इसे कैसे ठीक कर सकते हैं?

चलो शुरू करो। मैं और इंतज़ार नहीं कर सकता।

क्षमा चाहती हूँ, मैं उस पश्चिमी दीवार में फँस गई थी। मुझे निकलना था लेकिन...

युद्ध मिल-जुलकर लड़ा जाता है।

वह एएए वाली जगह मोटी है। एसएएम वाली जगहों में ज्यादा समय लगा।

यही तुम्हारा उत्तर है। वहाँ सुधार के लिए जगह ही नहीं थी।

दरअसल लेफ़्टिनेंट वेड ने जो किया वह बिल्कुल ठीक था।

उन्होंने अपने संचार माध्यम को निकाल दिया और एसएएम वाली जगहों को नष्ट कर दिया।

- इसलिए हेनरी ये कर पाया। - मैं यही करता हूँ।

- मतलब यह बहुत ही बढ़िया था। - "एकदम बढ़िया" । मैं भी यही मानता हूँ।

मुझे तुम्हारी ये मुस्कराहट कुछ ठीक नहीं लग रही।

तुम शरमा रहे हो?

मेरे पास एक खुशखबर है।

क्या हमें कोई जहाज़ या भी कप्तान मिले हैं।

शायद हाँ।

यूएसएस अब्राहम लिंकन।

कप्तान मेरे पुराने सहपाठी हैं डिक मार्शफ़ील्ड है उनका नाम।

- मुझे लगता है तुम एक-दूसरे को जानते हो। - वही कप्तान, जिनकी मैंने चर्चा की थी।

- अपने ज़माने के उम्दा विमानचालाक। - वे अश्वेत हैं। अश्वेत हैं।

मैं इस वायुसेना में दूसरा विमानचालाक जोड़ने वाला हूँ।

तुम लोगों के विमान के साथ एक और नया विमान उड़ने वाला है।

चौथा विमानचालाक?

रुकिए, मुझे तो लगा बस हम तीन ही टैलन असलियत में हैं।

तुम्हारी दिक्कत क्या है पर्सेल? ऐसा लगता है कि तुम्हें पेट में चोट लगी है।

हम सब इतने लंबे समय से एक साथ उड़ान भर रहे हैं और सब ठीक है।

और तो और चार अंक अशुभ है।

- अशुभ? - यह एक अभाज्य अंक है।

अभाज्य अंक केवल इन्हीं जैसे अंकों या फिर स्वयं से विभाजित हो सकते हैं।

तीन शुभ अंक है। पवित्र अंक है।

जब वाद और प्रतिवाद होते हैं तब एक अलग संयोग बनता है।

यह कोई अध्यात्म की कक्षा नहीं है। यह अमेरिकी नौसेना है।

अब हम बुधवार के दिन 0500 पर उड़ान भरेंगे। आज के लिए इतना ही।

ठीक है। अगर वो मुझे बोलने देते तो मैं कहता कि

त्रिनेत्र, तीन देवियाँ, तीन बुलाए तेरह आए...

"तेरह तारीख" 'एक-दो-तीन..."

- त्रिकोण। - थ्री इडियट्स।

हम एक त्रिभुज हैं। उसे मत भूलना।

असली तीन लोग।

- जाम छलकाएँ। - एक जाम हो जाए।

- एक जाम हो जाए। - सभी मेहमानों के नाम एक जाम।

एक जाम इस शाम के नाम।

मैं अभी आई।

मुझे पेशाब करने जाना है।

यह तो बड़ी शैतान है।

तारीफ करूँगी कि कम से कम उसके पास शौचालय जाने की तालीम है।

- चिप ओ डेल - बिल्कुल नहीं।

हाँ, वही होगा। हेनरी, सुनो वही चौथा विमानचालाक होगा। वही होगा।

उसने इसमें शामिल होने के लिए कई हथकंडे आज़माए लेकिन तुम दोनों ने उसे हरा दिया।

हाँ, लेकिन बेकी मार्टिनेज़ भी ओ डेल के यहाँ उड़ान भर सकती है।

- चार में से दो औरतें होंगी? नहीं। - कुछ भी हो सकता है।

- हे भगवान, तुम कितने घमंडी हो। - रुको, ऐसी कोई बात नहीं।

मैं हमेशा औरतों की बात मानता हूँ और उनका सम्मान करता हूँ।

लेकिन समय-समय पर...

मुझे यह भी लगता है कि उन्हें भी झुककर मेरा सम्मान करना चाहिए।

- बस भी करो। - कारा। सुनो तुम अलग हो दूसरों से।

- तुम अनोखी हो। - पूरी तरह से अलग हो।

तुम दिलचस्प हो, तुम्हारा स्वभाव अलग है।

- खैर, धन्यवाद हेनरी। - तुम्हारा स्वागत है।

मैं क्या सोचता हूँ जानती हो?

सोचो मत बस पियो।

मज़े करो।

शानदार शाम है ना?

- गहरी और रहस्मयी। - तुम्हें आश्चर्य पसंद नहीं आया बेन?

ये लो वह आ गया।

अपने नए विमानचालाक से मिलो।

मुझे नए अत्याधुनिक युद्ध सामग्री से परिचय करवाने की अनुमति दो। टिम?

कृपया इसे टिम को खोलकर दिखाएँ।

ईंधन, उत्प्रेरित A1 मीथेन।

धातु और स्टील जैसी सामग्री से बना इसका ढाँचा।

हवा में उड़ने वाले लचीले पंख।

दो हाइब्रिड जेट टर्बो इंजन जो दूर तक हमला करते हैं।

एडी की संकेत प्रणाली इतनी तेज़ है कि पाँच मील की दूरी से हमले का पता चलता है।

तो फिर हमें तीन चाहिए। मुझे अपना व्यक्तिगत लाइसेंस चाहिए।

यही वह चतुर यूकेव विमान है।

खैर, तकनीकी रूप से तुम ऐसा कह सकती हो। यह बिना किसी चालाक वाला लड़ाकू विमान है।

लेकिन यह तो ऐसे हुआ जैसे यह कोई रोबोट है।

मैं तुम्हें समझ सकता हूँ कप्तान। मुझे इसकी कुछ-कुछ जानकारी है।

- क्या यह कंप्यूटर जैसा मशीनी यंत्र है? - हाँ, पहली बार इस तरह का परीक्षण हुआ है।

एक सेकंड में 10 टेराबाइट्स।

अगर यह यूकेव है तो फिर इसमें कुर्सी क्यों है?

दरअसल यह जगह परीक्षण और मरम्मत के लिए है।

एडी खुद उड़ान भरता है।

इसका अर्थ "स्वयं" से है, श्रीमान?

किस बात पर शोर मच रहा है।

आप वीलो स्टील्थ यानी एक खुफिया विमान देख रहे हैं, कप्तान।

इसके पास अपना दिमाग है अपने नियम और सिद्धांत हैं।

और किसी दिन हर सबसे अधिक दिनों तक उड़ते रहने वाले विमान का नाम पाएगा।

- लेफ़्टिनेंट वेड। - आपसे मिलकर ख़ुशी हुई श्रीमान।

इस पर हर तरफ चिप्स लगे हैं ना।

- लेफ़्टिनेंट पर्सेल। - आपसे मिलकर ख़ुशी हुई श्रीमान।

यह हम सबकी छुट्टी कर देगा।

यह देखने और सुनने में ऐसे है जैसे विज्ञान की कोई कथा हो, है ना जॉर्ज।

खैर ये सब हमेशा से परिवर्तन का हिस्सा रहे हैं।

केवल यह सच नहीं है।

श्रीमान गैनन आपको वापस देखकर ख़ुशी हुई।

अब तक की उड़ानों में तुम्हारी पहली उड़ान आजतक सबसे बेहतरीन

उड़ान रही है। शानदार रिकॉर्ड।

शुक्रिया कप्तान मार्शफ़ील्ड। रिकॉर्ड तो तोड़ने के लिए ही बनाए जाते हैं।

नियम भी, आर मुझे याद है यही तुम्हारा फलसफा है।

कप्तान कमिंग्स ये मेरे एक्सो हैं, श्रीमान कार्लसन।

कार्लसन।

तुम काम खत्म करके जहाज़ पर क्यों नहीं आते।

- बेशक। - बधाई हो जॉर्ज।

- धन्यवाद। - तुमसे फिर से मिलकर ख़ुशी हुई डिक।

मुझे भी।

- यह कुछ फुसफुसा रहा है। - नहीं एडी सोच रहा है।

- सोच रहे हैं? क्या सोच रहे हैं श्रीमान? - तुम्हारे बारे में। तुम सबके बारे में।

वह तुम्हारी फ़ाइलें पढ़ रहा है। तुम्हारी सभी उड़ानों से जुड़ी जानकारियाँ देख रहा है।

चलिए इसे चलाते हैं, देखते हैं यह क्या कर सकता है।

नहीं-नहीं। कल देखेंगे।

- तुम पहले दोबारा पढ़कर आओ। - दोबारा पढ़कर आऊँ?

- धन्यवाद। - धन्यवाद।

"'एडी यूकेव। शानदार आक्रमणकारी विमान।"

मुझे भी कई बार इसी नाम से बुलाया जाता था।

- हाँ, मैंने भी सूना है। - हाँ, सही है।

नमस्ते हसीना।

कृपया तस्वीरें मत खींचिए। कृपया तस्वीरें न लें।

ठीक है खींच लीजिए। खींच लीजिए। खींच लीजिए।

दरवाज़ा खुला है।

आराम का समय है।

तुम तो कब से आराम कर रहे हो।

ये तो वक़्त की ज़रुरत है।

यानी तुम चाहते हो मैं भी आराम करूँ।

ठीक है, लेकिन मुझे सच में हैरत होती है कि तुम्हें

हर जगह किसी न किसी लड़की को पटाने का समय कैसे मिल जाता है।

तुम्हें सावधान रहना चाहिए बेन। इससे तुम्हें जानलेवा बीमारी हो सकती है।

मुझे कोई बीमारी नहीं है। मैं हमेशा सावधानी बरतता हूँ।

- क्या तुम ड्रोन की जाँच-पड़ताल कर रहे हो? - हाँ।

मैंने बस उस पर सरसरी नज़र डाली है।

- हम सच में एडी के युग में हैं। - एडी।

क्या मैंने तुम्हें कभी अपनी मौसी के बारे में बताया?

- वह एक वज़नदार औरत हैं, 350 पाउंड कीं। - नहीं।

एक दिन वह मेरे घर एक छोटा सा कुत्ता लाईं।

जानती हो हमने उसका नाम एडी रखा।

- पता है मैं क्या सोचती हूँ? - क्या?

तुम्हारे पास कितनी मनगढ़ंत कहानियाँ हैं।

मैंने अपना बचपन इसी तरह बिताया है। मैं कहानियों का अच्छा इस्तेमाल करता हूँ।

ये ठीक है।

तुम क्या सोचते हो मार्शफ़ील्ड के बारे में?

तुम्हें लगता है कि वे हम सबको छोड़कर उस मशीन को चुनेंगे?

बिल्कुल नहीं। वह बस एक मशीन है। यह तो सोचो।

स्टील से बनी एक शानदार मशीन है।

- जिसके पास अच्छे हथियार जीत उसकी। - और लड़की।

हम सभी जानते हैं वह कौन है, है ना?

लड़कियों को पटाने के लिए बेन गैनन तारीफ़ कर रहे हैं।

खैर...

क्षमा करना।

आराम का समय खत्म हो गया।

यूएसएस अब्राहम लिंकन के समूह दल को सुप्रभात।

ध्यान रहे कि बाहरी सामानों से जेट का इंजन ख़राब हो सकता है।

हमें सुरक्षा नियमों का पालन करना होगा। जहाज़ को साफ़ रखिए।

मुझे लगता है हम बूढ़े हो चले हैं डिक। अब क्या हादसा हुआ?

शिकायत मत करो। मैं तुम्हें अच्छी तरह से जानता हूँ।

हाँ। तुम मुझे समझते हो।

देखो सच्चाई यह है कि

मैं कभी नहीं चाहता था कि यह छोटा-सा प्रयोग तुम्हारे जहाज़ पर हो।

खैर मैं तुम्हारी बातों का बुरा नहीं मान रहा हूँ डिक।

नौसेनाध्यक्ष स्पेलिंग ने तुम्हारे दस्तावेज़ मेरे साथ साझा किए।

और तुम्हारी असम्मति का भी ज़िक्र किया। हमारे पास सबकी सूचना है।

- तुम्हें राजनीति में काम कर सकते थे। - यह काम मैं नहीं कर सकता।

التعليقات

No comments yet. Be the first to leave one.

Keep it about this subtitle — sync, quality, typos.500 characters left