Ocean Waves

Ocean Waves (海がきこえる)

Stáhnout Hindi titulky

Informace o verzi

Umi ga Kikoeru (Ocean Waves) (1993) - NF WEB-DL
Komentář od bontoutou
Official Netflix

Tagy

Web-DL
web-dl
web
WEB-DL
Zveřejněno: 2020-02-09
Stažení: 37
Pro sluchově postižené: No

Náhled titulků v jazyce Hindi

Prvních 200 řádků.

पूर्व को जाने वाली ट्रेन चार नंबर ट्रैक पर आ रही है।

कृपया सफेद लाइन के पीछे प्रतीक्षा करें।

66वाँ कक्षा का पुनर्मिलन

इंटरनेशनल हाऊस

गंतव्य: मात्सुयामा कृपया 1.15 बजे तक इंतज़ार करें

आपके धैर्य के लिए धन्यवाद। विमान टेक ऑफ करने वाला है।

युताका और मैं पहली बार रिकाको से दो साल पहले मिले थे।

यह हमारे पहले साल की गरमी में था।

युताका ने मुझे काम पर बुलाया था।

जल्दी करो, बच्चे! और बर्तन हैं। देते जाओ।

ठीक है।

ताकू, टेलीफ़ोन है।

आ रहा हूँ।

- हाँ? - ताकू।

हे, युताका।

जैसे ही तुम्हारा आज का काम ख़त्म हो, स्कूल आ जाना।

मैं तुम्हारा यहीं इंतज़ार करुंगा।

ठीक है।

क्षमा करें, मुझे आज जल्दी जाना है।

अरे, एक मिनट रुको।

कल मिलते हैं।

आप बच्चों पर भरोसा नहीं कर सकते।

मिलते हैं!

तोसा-कात्सुओ

युताका।

तुम यहाँ जल्दी आ गए।

तुमने कहा था।

देखो।

यह कौन है? मुझे नही दिख रहा।

अभी अभी मेरी कक्षा में आई है।

उसका नाम रिकाको मूटो है।

- अगले सेमेस्टर से? - हाँ।

साल के बीच में स्थानांतरण? बहुत असामान्य है।

वह टोक्यो से यहां आई, इसीलिए।

मैंने अभी उसे स्कूल दिखाया है।

ये सही है, तुम विद्यार्थी परिषद में हो।

तुम्हें सच में वह पसंद है, हँ?

किसी को भी होगी, वह बहुत सुंदर है।

सच में?

मैं बता नही सकता, और हम अभी नीचे चलकर देख नहीं सकते।

तुम चाहो तो हम नीचे जा सकते हैं

और कहेंगे कि हमारे पास एक सवाल है।

नहीं, इतने दूर मत जाओ।

शिक्षकों को पता है कि मैं इस गर्मी में काम कर रहा हूं

और पढ़ नहीं रहा हूँ।

अभी भी जूनियर हाई स्कूल की यात्रा के लिए नाराज़ हो?

मुझे यह पसंद नहीं है जिस तरह से उन्होंने इसे रद्द किया

और हमें हाई स्कूल में हवाई के लिए बहलाने की कोशिश की।

उन्हे क्या लगता है कि हम मूर्ख हैं?

हवाई को लेकर हर कोई उत्साहित है। मुझे लगता है कि यह एक अच्छा कदम था।

एक आरामदायक यात्रा कॉलेज की प्रवेश परीक्षा के लिए रटने में हमारी मदद करेगी।

हवाई महंगा है। मुझे कुछ पैसे कमाने की जरूरत है।

स्टूडेंट क्लब

बस अपनी पढ़ाई पर ध्यान दो।

- पीछे मत रह जाना। - पक्का।

वैसे, क्या तुम मुझसे किसी चीज़ के बारे में बात करना चाहते हो?

नही तो। मैं बस तुमसे मिलना चाहता था।

मैं अपनी बाइक लाता हूँ। दरवाजे पर मिलो।

ठीक है।

जूनियर हाईस्कूल और हाई स्कूल में

युताका और मैं कभी एक कक्षा में नहीं थे।

फिर भी मुझे हमेशा लगता था कि वह एक करीबी दोस्त है।

यह सब हमारे जूनियर हाईस्कूल के आखिरी वर्ष में शुरू हुआ था

जब क्योटो के लिए स्कूल की यात्रा को अचानक रद्द कर दिया गया था।

हमें घोषणा के लिए खेद है

कि इस वर्ष की जूनियर हाई स्कूल की यात्रा रद्द कर दी गई है।

भविष्य में, जूनियर हाई और हाई स्कूल की यात्राएं साथ में होंगी।

पिछले साल, हमारे कॉलेज के प्लेसमेंट परिणाम

प्रांतीय हाई स्कूल से कम थे।

हमारे विद्यालय की गौरवशाली परंपरा और अपने माता-पिता के प्रति आपके दायित्व,

इसे पूरी तरह से अस्वीकार्य बनाते हैं।

हमारे विद्यालय के सम्मान को बहाल करने के लिए,

हाई स्कूल छात्रों को अपने प्रयासों को दोगुना करना चाहिए।

आपको अपने जूनियर हाई स्कूल छात्रों के लिए एक उदाहरण स्थापित करना चाहिए।

इसका हमसे कोई लेना-देना नहीं है।

आओ चलें, मिस सयामा से मिलते हैं। चलो ताकू!

हाँ।

ये इतनी बेवकूफी भरा था

कि हमने यह तय किया अपने होमरूम टीचर से शिकायत करें।

हम सभी को लगता है कि यह अनुचित है।

यात्रा रद्द करने से हमारे ग्रेड नहीं बढ़ेगें।

स्कूल को हमें एक विस्तृत विवरण देना चाहिए।

जब तुम शीर्ष 100 में हो, तो वापस आना!

लेकिन मैं पहले से ही 89 पर हूँ।

उन्हें परेशान मत करो क्योंकि मिस सयामा औरत हैं।

हमने सोचा था कि मामला खत्म हो गया है।

लेकिन एक हफ्ते बाद, सुबह की प्रार्थना में...

आपके माता-पिता ने भी यात्रा रद्द करने की मंजूरी दे दी है।

यदि आप अभी भी संतुष्ट नहीं हैं, हम निर्णय की व्याख्या करेंगे।

अगर आप अभी भी संतुष्ट नहीं हैं तो हाथ उठाएं।

सच में?

उसके पास हिम्मत है।

यह युताका मत्सूनो था।

ठीक है।

हम उनको निर्णय के बारे में समझाएंगे जिन छात्रों ने हाथ उठाया है।

स्कूल के बाद आर्ट रूम में जाना। समाप्त!

मीटिंग स्थगित

अपना नाम लिखें और रद्द की जाने वाली यात्रा पर अपनी राय दें

तीसरा वर्ष कक्षा 3 ताकू मोरीसाकी

रद्द की जा रही यात्रा पर कहने के लिए कुछ मेरे पास नहीं है

यह केवल शिक्षकों और माता पिता को खुश करने के लिए है।

मुझे अभी यामाओ और अन्य लोग मिले।

वे नहीं आने के लिए क्षमा चाहते हैं।

उनसे नाराज़ मत होना।

वो बेवकूफ...

तीसरा वर्ष कक्षा 4 युताका मत्सुनो

मैं सहमत नहीं हूँ इस बेतुके निर्णय के साथ।

यहाँ से निकलने के दस बीस साल बाद भी

मुझे हमेशा लगेगा की स्कूल गलत था।

बहुत अच्छे!

तुमने पहले से ही भविष्य के 20 साल की सोच ली।

इसके बाद, मैंने हमेशा युताका को

मेरे अन्य दोस्तों से थोड़ा अलग माना।

यह मेरा दोस्त ताकू मोरिसकी है।

ये रिकाको मूटो है। यह मेरी कक्षा में स्थानांतरित हो रही है।

मिलते है, बाद में।

मिलते हैं अगले सेमेस्टर में।

क्या, तुमने अपनी चाल पहले ही चल दी।

अरे नही। उसने मुझसे पूछा कि किताबों की दुकान कहाँ है।

उसे अपनी पाठ्य पुस्तकें खरीदनी हैं।

ओबियामाची मॉल

मैं जहां काम करता हूं वहाँ का रसोइया एक गिरोह का पूर्व सदस्य है।

कभी-कभी उसकी पुरानी आदतें सामने आ जाती हैं,

जैसे, जिस तरह वह धूम्रपान करते समय बैठता है।

क्या हुआ?

क्या तुम्हें लगता है कि उसके स्थानांतरण के पीछे कोई बात है?

हंह!

अच्छा, तो ये बात है!

तो ये असली वजह है जिस कारण युताका मुझसे मिलना चाहता था।

शायद उसके पिता का तबादला हो गया हो या ऐसा ही कुछ।

मिलते हैं!

मुझे यह जानकर बहुत चिढ़ हुई

कि युताका की रिकाको में रुचि थी।

जाने दो। लड़कियों को केवल सूरत में दिलचस्पी होती है।

मुझे लगा कि वह कभी उसका वास्तविक मूल्य नहीं देख पाएगी।

ये लो!

- तुम क्या कर रहे हो? - सब उठो।

जब नया टर्म शुरू हुआ,

हमारे जैसे साधारण ग्रामीण लड़कों के लिए रिकाको अनोखी थी।

हे ताकू, उन लड़कियों को देखो।

अरिगा, ना?

तुम कर सकती हो!

मुझे पता है, वे बड़ी हैं।

नहीं! दूर कोर्ट में!

मारो!

वह बहुत अच्छी है।

उसने अभी टेनिस क्लब की कप्तान को हराया है।

उसमें सच में कुछ बात है।

वह अच्छे खिलाड़ी की तरह खेली।

टोक्यो के बच्चे वास्तव में गेंद को मार सकते हैं।

- वह अलग ही है। - पैर भी सुंदर हैं।

शर्त लगा लो कि इसे संभालना मुश्किल है।

रिकाको सबसे अलग है ना?

मुझे नही पता कि तुम ऐसा क्यों कह रहे हो।

हे, युताका।

माफ करना।

रिकाको के लिए कक्षा सही जगह नही है।

मुझे लगता है ऐसा इसलिए क्योंकि वह बहुत ज्यादा अलग है।

बेमेल, हँ?

हाँ... कई मायनों में।

- लेकिन मैंने बहुत मेहनत से पढ़ाई की थी। - हाँ, टोक्यो वाली।

वह सच में बहुत अलग है।

वह 12वें नंबर पर अभी से आ गई।

खेल और पढ़ाई, वो दोनों में तेज़ है।

- ताकू, तुम भी... - नंबर 92।

तुम जूनियर हाई में एक बेहतर छात्र थे।

क्या रवैया है।

वह बहुत घमंडी है।

बस काफी हुआ। गपशप करना बंद करो।

कक्षा का समय हो गया।

क्या हुआ? रिकाको पर मोहित हो गए हो?

नहीं, लेकिन वह बहुत खुश नहीं दिखती।

अरे, छोड़ो भी। वह 12वे स्थान पर है। 12वें!

यह तुम पर अच्छा लग रहा है।

तुम हमेशा अपने बालों को चोटी से बांधती हो।

मैंने सुना है एक नया बच्चा आया है।

हाँ, क्यों?

मैंने सुना है उसके ग्रेड बहुत अच्छे हैं।

टोक्यो के छात्र बहुत अच्छे होते हैं।

आपने कैसे सुना?

शहर में उसके बारे में बात कर रहे थे।

रिकाको का परिवार मूटो से संबंधित है,

मूटो फलों की पैकिंग वाले।

उसकी मां पारिवारिक कारणों से वापस आ गई।

वह दोनों बच्चों को अपने साथ ले आई है।

हो सकता है कि उसके माता-पिता का तलाक हो गया हो।

क्या उसके पिता अभी भी टोक्यो में हैं?

पता नहीं।

मेरा पेट भर गया।

आत्सुशि, टेबल पर तमीज़ बनाए रखो!

बेचारी रिकाको। ऐसे ग्रेड के साथ

वह फ़िर कॉलेज के लिए टोक्यो वापस जाएगी।

बच्चों को यकीनन झटका लगा होगा।

अब ऐसी बात मत करो।

एक माँ को अपने बच्चों की ज़रूरत होती है।

आपको इसके बारे में परेशान होने की जरूरत नहीं है।

स्थानांतरित करना एक कठिन निर्णय है।

वह सिर्फ स्कूल के लिए उन्हे अकेला नहीं छोड़ सकती।

यह उसके लिए स्वाभाविक है कि वे उसके साथ रहें।

अनुभव से बोल रही हो, हँ?

Komentáře

No comments yet. Be the first to leave one.

Keep it about this subtitle — sync, quality, typos.500 characters left