Made in Heaven

Made in Heaven

Laadige alla Hindi subtiiter

Hooaeg 1

Väljalaske info

Made In Heaven Se01 AMZN Web-DL
Made in Heaven S01 REPACK 1080p AMZN WEB-DL DDP5 1 H 264-SnowDoN
Kommenteerib Mos_Dos
Source: 🅰🄼🅰🅉🅾🄽 (All Rights Reserved To The Respected Owners)

Sildid

Web-DL
web-dl
web
WEB-DL
1080
Avaldatud: 2019-04-16
Allalaadimised: 45
Kuulmispuudega: No

Hindi subtiitrite eelvaade

Esimesed 200 rida.

- हाँ। - तैयार हो?

जैकेट बदल दो।

क्यों?

अपना ब्लेज़र पहन लो, प्लीज़।

- निकल रही हो? - हाँ।

ये लो। मूड बोर्ड तैयार हैं, और लैपटॉप गाड़ी में है।

- अच्छा, शुक्रिया। - शिबानी : घबराओ मत।

- सब अच्छा होगा। - करन : हाँ, हाँ।

ये हार्मनी को ही मिलेगा।

हमसे सिर्फ़ इसलिए मिल रहे हैं क्योंकि तुम तारा खन्ना हो।

तारा : ऐसा रवैया लेकर मत चलो। और उम्मीद करते हैं कि हार्मनी कोई गड़बड़ कर दे।

तारा जी...

इनमें से कौन सा सेट अच्छा है?

सफ़ेद और सुनहरा।

हार्मनी कोई गड़बड़ नहीं करेगा।

पिछले दस सालों से एक ही ताल पर अटके हुए हैं। वो आज भी चलती है।

साले एक ही चीज़ बार-बार बनाने में माहिर हैं।

हे भगवान, मुझे ये काम चाहिए।

- मुझे ये काम चाहिए? - हमें...हमें ये काम चाहिए।

अब ठीक है।

मेड इन हेवेन

हरी : ये शादी आप लोग रख रहे हैं, रौशन परिवार।

पर कौन है ये रौशन परिवार?

तो...रौशन परिवार सिंधिया परिवार जैसा है।

बच्चन परिवार जैसा। ओबेरॉय परिवार जैसा। हिंदुजा परिवार जैसा।

रौशन परिवार नए ज़माने का राज वंश है।

एकदम सच्ची बात है।

करन : एक ही अंगद है और एक ही आलिया है।

इन दोनों अनूठे लोगों का मिलन,

ऐसा ज़िंदगी में एक ही बार होगा।

हार्मनी का मानना है कि आपका शाही खून थीम का आधार होना चाहिए।

इन सारे परिवारों ने बड़े-बड़े राजाओं से प्रेरणा ली है।

मेड इन हेवेन का मानना है कि शादी दूल्हा- दुल्हन के लिए एक उत्सव होना चाहिए।

थीम से उनकी कहानी बयान होनी चाहिए।

और उनकी कहानी है

कि वे बर्डसॉन्ग कैफ़े में मिले और कॉफ़ी आने से पहले ही उनमें प्यार हो गया।

मुगल। राजपूत।

आलीशान सोचिए!

प्यार।

पंछी।

- गुलाब और आसमान। - गुलाबी और नीला।

लज्जा और चमक।

मेड इन हेवेन

शादी

यह है आपकी शादी।

मुझे कुछ समझ नहीं आया।

आप इस कारोबार में कितने वक्त से हैं?

दो साल हो चुके हैं। हमने कई शादियाँ आयोजित की हैं।

पर इस पैमाने की नहीं?

मिसेज़ रौशन : मतलब आप कर सकते हैं या नहीं?

मिसेज़ रौशन, आपने हमें मुश्किल में लाकर खड़ा कर दिया है।

जोड़े की इज़्ज़त और एकान्तता में हम समझौता नहीं कर सकते।

आप जो कह रही हैं, मिसेज़ रौशन,

अफ़सोस, हम उस तरह का काम नहीं करते।

इसमें कोई दिक्कत वाली बात नहीं।

ज़रूरत पड़ने पर, हम लोगों की जाँच-पड़ताल करते हैं।

ये सब खुल्ले में नहीं होना चाहिए। अंगद आखिर हमारा इकलौता वारिस है।

बिलकुल, सर।

और ये जो शादी के लिए इतनी जल्दी मचा रहे हैं तो...

कुछ तो है।

हम बस पूरी तसल्ली करना चाहते हैं।

नहीं, और होनी भी चाहिए!

अगर लड़की की जाँच-पड़ताल ज़रूरी है, तो ज़रूरी है।

परिवार में आपका स्वागत है।

चलिए, मुँह मीठा कीजिए।

आई लव यू

मेड इन हेवेन

क्या है?

गुंडा 1 : करन मेहरा?

हाँ, क्या चाहिए?

जौहरी साहब ने भेजा है।

पैसा।

हाँ, वो...अरे, पर पैसे... पैसे अभी घर पे थोड़े ही रखे हैं।

अच्छा, अच्छा...आप दो दिन का वक्त दीजिए।

मैं...मैं आके दे दूँगा।

दो दिन बाद सिर्फ़ घंटी नहीं बजेगी।

चलो भई।

आदिल : हाँ, पहुँच जाओ तो बताना।

तारा : काली मिर्च? किशोर : हम्म।

- शुक्रिया। - आदिल : हम्म।

रौशन परिवार के साथ आप लोगों का हो गया तय?

हाँ।

पागल हो तुम लोग।

भगवान की कृपा से तुम्हारे पास सब है। बस उसी का मज़ा लो।

वो चले गए?

मुझे काम करना अच्छा लगता है, माँ।

हम्म।

तो करो काम। हमने कब मना करा।

आदिल : नहीं, यार।

तुम्हारे पास सेक्रेटरी की डिग्री है। हमारी सम्पत्तियाँ संभालो।

बाहर काम करने की क्या ज़रूरत है?

कुछ गड़बड़ हो गई, तो हमारे लिए सच में शर्म की बात होगी।

किशोर : हम्म।

- उनके पास 30 प्रतिशत लोग कम हैं। - रौशन परिवार बड़ा अजीब सा है।

बिंदु, प्लीज़ ज़रा संतरा दे दोगी?

मतलब?

मतलब, तुम्हें खयाल रखना होगा।

वो सीधे किस्म के लोग नहीं हैं।

ऐसा कोई काम मत करना जो करने का मन ना हो।

आदिल : हाँ।

जी, बोलिए।

देखो जी, माँ-बाप का तो तलाक हो गया है।

बाप स्वीडन में रहता है, माँ अब भी अकेली है।

एक प्रकाशन कंपनी में काम करती है।

लड़की पढ़ाई में अव्वल है।

सब रिकॉर्ड हैं इसमें, स्कूल, कॉलेज।

एक बॉयफ़्रेंड था, वो अमरीका चला गया। बाकी सब ठीक है।

बहुत अच्छे।

अच्छा, शुक्रिया।

और कुछ पता चले तो हमें फ़ोन कर दीजिएगा।

- महिला जासूस : ज़रूर। - शुक्रिया।

महिला कोरियोग्राफ़र : और पाँच, छह, सात, आठ!

एक, दो, दायें, बायें!

एक, दो, तीन, एक तरफ़ को!

एक, हा! और, दो, हा!

और पाँच, छह, घूमना है।

अंगद : अब बायें जाओ। हाँ। दायें।

तुम कह रही हो कि कोई यह नहीं कर सकता, हाँ?

आलिया : वो इसलिए क्योंकि तुम श्यामक के चेले हो।

महिला कोरियोग्राफ़र : तीन, गिटार! पाँच, छह, जगह की अदला- बदली!

कोरियोग्राफर : एक, दो! एक, दो, हा! डांसर : हा!

और नीचे, ऊपर, नीचे, ऊपर।

- अंगद : बहुत अच्छे, हाँ। सही है। - कमाल कर रहे हो, दोस्तो! चलो!

अब नीचे। एक, दो...

- अंगद : बहुत अच्छे। - घूम जाओ!

- - कोरियोग्राफ़र : बहुत अच्छा था, दोस्तो!

ठीक था?

तो, ये पहली बार नहीं था जब तुमने हाथ नहीं मांगा?

पहली बार, दरअसल, इसने मना कर दिया था।

हमें मिलते हुए आठ ही महीने हुए थे,

उस वक्त फ़ैसला करना बहुत मुश्किल था।

इसने सच में मुझे बहुत दौड़ाया है...

- नहीं, नहीं! - ...इस पर भरोसा मत करना!

हमारी...हम दोनों की दुनिया एकदम अलग है और मुझे थोड़ा और वक्त चाहिए था।

इनका एक जाना- माना उद्योगपति परिवार है। थोड़ा डर तो लग ही रहा था।

हम...हम वो आखिरी लाइन काट सकते हैं?

- क्या? - सुनो, तुम घबरा रही हो।

- नहीं घबरा रही। - घबरा रही हो।

- शायद थोड़ा सा। - कोई बात नहीं, घबराओ मत।

अंगद : माफ़ करना।

कोई बात नहीं। तो, तुम लोग मिले कैसे?

हम कैसे मिले?

तो, मैं "प्लैटफ़ॉर्म मैगज़ीन" के लिए एक लेख लिख रही थी, और

मुझे पाँच उद्योगपतियों के वारिसों का इंटरव्यू लेना था और अंगद चौथा था।

अंगद : और वैसे, मुझे प्यार से इसी नाम से बुलाया जाता है।

- इसके कई नामों में से एक। - नंबर चार।

कबीर : बहुत अच्छी बात है, यार। तो, देखकर विश्वास नहीं होता...

- माफ़ कीजिए, सर? - आदिल : हम्म।

मैं चाहती हूँ आप ज़रा किसी से मिल लें।

- आदिल : हम्म। - आओ।

यह तारा है, सर।

हेलो। तुम्हारा स्वागत है।

शुक्रिया, सर।

तुम नंबर तीन हो।

तीसरी बार किस्मत अच्छी होती है।

आओ चलें।

नंबर तीन?

पिछली सेक्रेटरी मिसेज़ पटेल तो रिटायर हो गईं।

उसके बाद, दो हीरोइन आई थीं।

और अब तुम्हारी बारी है।

शुभकामनाएँ।

अब तुमसे सोमवार को मुलाकात होगी।

शुक्रिया, मैडम। फिर मिलूँगी।

खन्ना स्टील

- फ़ैज़ा : ये बंदा एडम देखने में अच्छा है? - शादीशुदा है।

आदिल को सिर्फ़ अकेले मर्दों के साथ कारोबार करने की इजाज़त होनी चाहिए।

मैं उसे बता दूँगी।

बहुत अच्छी लग रही हो।

ये फ़िरंगी तो तुम्हें देखकर पागल हो जाएँगे, हाँ?

अब चलो।

अच्छा, सुनो, ये जूते ठीक हैं ना?

हाँ। पर पाजेब निकाल दो। थोड़ा ज़्यादा लग रहा है।

चमचमाने वाली।

तारा : माफ़ कर दो। मुझे देर हो गई।

आदमी : कोई बात नहीं। हम तो मज़े कर रहे हैं।

- हाँ। ज़रा माफ़ करना। - हाँ, हाँ।

हेलो!

एडम, तुम्हें जितने की ज़रूरत है, मेरी फ़ैक्टरी उसका दुगना दे सकती है।

तो, तुम्हें सीधे काम की बात बताता हूँ। तीन उत्पादकों में से तुम एक हो।

- हमें देखना होगा... - इस वक्त हमें कुछ शॉट्स की ज़रूरत है।

ये पार्टी है, प्लीज़ काम की बातें छोड़ो!

- ये ठीक कह रही है। - तुम तो गंभीर हो गई।

जब दिल्ली में हो, तो पंजाबियों की तरह पीना चाहिए।

लाओ।

मैं अभी आई।

- एक मिनट है तुम्हारे पास? - अभी नहीं।

क्या है ये?

ये क्या ट्रे है?

कोई मेलावेयर के ट्रे में मेहमान को कुछ देता है क्या?

थोड़ा सा अक्ल भी इस्तेमाल नहीं करना है।

ये साली ट्रे यहाँ आई कैसे?

एक ट्रे ही तो है, जान।

इन्हें कितनी बार बताना पड़ेगा?

कोई बात नहीं। किसी ने ध्यान नहीं दिया।

चलो।

तारा : पता है तुम पर कर्ज़ है,

पर बार-बार कंपनी के खाते में से तो नहीं निकाल सकते ना?

हाँ, पर परेशानी क्या है?

दफ़्तर का खर्च अभी भी चल रहा है। फर्नीचर आना बाकी है।

थोड़ा टाल ना, यार, प्लीज़।

Kommentaarid

No comments yet. Be the first to leave one.

Keep it about this subtitle — sync, quality, typos.500 characters left