Tom Clancy's Jack Ryan

Tom Clancy's Jack Ryan

دانلود زیرنویس Hindi

فصل 2

هماهنگ با نسخه‌های زیر

Tom Clancy's Jack Ryan S02 E04 WEBRip Amazon-in
ناشر indespensible

برچسب‌ها

webrip
web
BRip
تاریخ انتشار: 2019-10-31
تعداد دانلود: 69
مخصوص ناشنوایان: No

پیش‌نمایش زیرنویس Hindi

نخستین 200 خط.

टॉम क्लैन्सीज़ जैक रायन

अमरीकी दूतावास कराकस, वेनेज़ुएला

नवंबर।

माइक, मैं गैरेट बोल रहा हूँ।

निदेशक जी को अभी व्हाइट हाउस से काफ़ी बातें सुननी पड़ी हैं।

सुना है कि तुम्हारे आदमी वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति को तंग कर रहे हैं।

रेयस नाराज़ है और उसने सारे संबंध तोड़ने की धमकी दी है।

आखिर वहाँ चल क्या रहा है?

मेरे स्टेशन में ऐसा कुछ नहीं हो रहा

जिस पर राष्ट्रपति रेयस का ध्यान जाना चाहिए।

मेरे खयाल से तुम्हें यह तो पता होगा कि एक विधायी सहायक

उसी ऑपरेशन में रैंबो बना घूम रहा था

जिसमें अब हमारा एक आदमी मुठभेड़ के दौरान गायब हो गया।

हाँ, मैंने मुठभेड़ की रिपोर्ट पढ़ी है।

उससे निपटने का इंतज़ाम भी कर दिया है।

एप्रियस

यह अच्छा है। दूतावास को पता है कि तुम यहाँ सोते हो?

विदेश में जानलेवा हमला होने का यही तो फ़ायदा है।

-हे भगवान। -क्या पता चला?

मैंने कैंप के पहले डिब्बे में ये तस्वीरें ली थीं।

यह एक जर्मनी में बना हुआ तीन कटरहेड वाला ड्रिलिंग रिग है

जिसकी कीमत करीब 32 लाख डॉलर है।

वे जंगल में हथियारों की तस्करी नहीं कर रहे।

वे खनन के उपकरण ला रहे हैं।

अपने देश में खनन करना गैरकानूनी नहीं है।

हाँ, पर उन्होंने उसकी पहरेदारी करने के लिए हथियारों के तस्करों को काम पर क्यों रखा?

क्या मतलब?

जंगल वाला दक्षिण अफ़्रीकी दोस्त याद है?

-थोड़ा-बहुत। -बिल्कुल।

मैंने लैंग्ली से उस तोहफ़े का डीएनए और प्रिंट विश्लेषण करवाया।

उसका नाम जोस्ट वैन डर बिल है।

और यह देखो। एफ़बीआई कोडिस के हिसाब से,

इंटरपोल ने उसके लिए रेड नोटिस जारी किया हुआ है।

और हथियारों की तस्करी के कारण वह वित्त विभाग की एसडीएन सूची में भी है।

इसे पहचाना?

यह वैसा ही लोगो है जो हमने कैंप में देखा था।

"एप्रियस"? यह क्या है?

एप्रियस लंदन में स्थित एक निजी सैन्य कंपनी है।

वे दुनियाभर की अहम और ख़तरनाक जगहों पर सैन्य सुरक्षाकर्मी देते हैं।

एप्रियस वाले इस कैंप की पहरेदारी कर रहे हैं।

इस बात का मोरेनो से क्या लेना-देना है?

ये तस्वीरें मैंने दूसरे डिब्बे में ली थीं।

इन पेटियों में अमोनियम नाइट्रेट ईंधन तेल है।

यह खनन में इस्तेमाल होने वाला एक आम विस्फोटक है। और यह...

उस आईडी की लड़ी का फ़ोरेन्सिक विश्लेषण है जिससे जिम्मी को मारा गया था।

"अमोनियम नाइट्रेट ईंधन तेल।"

मैंने एप्रियस को जिम्मी की हत्या से जोड़ दिया है।

अब मुझे बस रेयस को एप्रियस से जोड़ना होगा।

ठीक है। और तुम यह कैसे करोगे?

मुझे लंदन जाना होगा।

जिम, कुछ देर के लिए हमें अकेला छोड़ दोगे?

मैं सीधे मुद्दे पर आता हूँ।

मुझे पता है जब तुम नदी के रास्ते गए थे तो वहाँ क्या हुआ था।

तुमसे वापस लौटने को कहा गया था और तुम नहीं लौटे।

तुमने अकेले जाकर एक और डिब्बा खोला।

क्योंकि मैंने वह किया, हमें उसे विस्फोट से जोड़ने वाले उंगलियों के निशान मिल गए।

और एक आदमी जंगल में लापता हो गया।

इन दोनों का आपस में कोई ताल्लुक नहीं है। तुम यह जानते हो।

समझ सकता हूँ कि तुम्हें विश्लेषक होना क्यों पसंद है।

तुम्हें यह पसंद है। तुम्हारे पास तुम्हारी पहेली के सारे टुकड़े हैं,

उन्हें जोड़ते हो और अपनी रिपोर्ट लिख देते हो

और उसके लिए तुम्हें किसी और की ज़रूरत नहीं होती है।

-यह क्या बला है? -मैं तुम्हें वापस डी.सी. भेज रहा हूँ।

माइक, ज़रा इसे देखो।

-मैं बहुत करीब पहुँच गया हूँ। -यही तो समस्या है, समझे?

तुम बहुत करीब हो। तुम इस झमेले के बहुत करीब हो।

तुमने कमाल का काम किया है।

अब इसे हमें संभालने दो।

प्लीज़, ऐसा मत करो।

तुम्हारी फ़्लाइट आज दोपहर को है।

अगर अकेले काम करते रहोगे, तो यही होगा।

अकेले रह जाओगे।

आखिर वह जा कहाँ रहा है?

हमारी स्थिति देखते हुए,

लगता है वह उत्तर-पश्चिमी दिशा में 12 या 13 किलोमीटर दूर है।

अगर दोगुनी रफ़्तार से जाएँगे,

तो शाम तक उसके पास पहुँच जाएँगे।

आराम से।

उसे नीचे रख दो।

मैं तुम्हें कुछ नहीं करूँगा।

थोड़ा सा लोगी? दे दूँ?

ज़रूर।

निकोलस ने अमरीकियों के बारे में कुछ कहा?

निकोलस जानता है उसे घर पर राजनीति की बातें नहीं करनी चाहिए।

जानती हूँ। बात बस यह है

कि उन्होंने मिगेल से कहा कि हमारे घर में बग लगे हैं।

सच में?

उसने मुझे यह नहीं बताया।

शायद बस उसका कुत्ता बेवजह घबरा रहा है।

बास्तोस?

यही उम्मीद करती हूँ।

अगर वे घर पर बग लगा भी देते, तो उन्हें क्या सुनने को मिलता?

सही कहा। बस मरिया के रेगेटोन गाने,

या मेरे बकवास टीवी सीरियल।

नहीं! तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई अमोर सीक्रेटो को बकवास कहने की!

माफ़ करना।

यू.एस. कैपिटल वॉशिंगटन, डी.सी.

मुझे यह फ़ोन लेना होगा।

-जैक? -सांसद साहब।

मुझसे बात करने का शुक्रिया।

ज़रूर। मैं क्या मदद कर सकता हूँ?

अपने कहा था कि अगर कभी मदद की ज़रूरत हो, तो फ़ोन करूँ, तो...

बात यह है कि कराकस के स्टेशन चीफ़

मुझे वापस भेज रहे हैं।

तुम्हारी मर्ज़ी के खिलाफ़ भेज रहे हैं, है न?

जी हाँ, सर।

जानना चाहता था कि क्या आप सिसी से मुझे लंदन जाने की इजाज़त दिलवा सकते हैं?

लंदन? किसलिए?

मुझे वहाँ जाकर कुछ पता करना है।

बात जिम्मी से जुड़ी है।

हाँ, ज़रूर।

मैं दफ़्तर पहुँचकर यह देखता हूँ।

-शुक्रिया, सर। -मुझसे बात करते रहना।

बिल्कुल। ज़रूर करूँगा।

सोना, बॉक्साइट, लोहे के अयस्क : वेनेज़ुएला में खनन

खनन के आम उपकरण

वेनेज़ुएला में खनन की इजाज़त कौन देता है

वेनेज़ुएला के गृह मंत्री कौन हैं

गृह मंत्री सर्जियो बोनाल्डे ने वेनेज़ुएला के तेल सौदे को मंज़ूरी दी

तुम क्या कर रहे हो?

देख रहा हूँ कि खनन का दक्षिण चीन सागर के सैटेलाइट से क्या वास्ता है।

कुछ पता चला?

थोड़ा-बहुत।

-जैक रायन का दिमाग। -झाँकने के लिए अच्छी जगह है,

पर वहाँ रहना नहीं चाहोगे।

बेशक।

तो इस आदमी के बारे में क्या जानते हो?

गृह मंत्री सर्जियो बोनाल्डे ने अमरीका और वेनेज़ुएला के तेल सौदे को मंज़ूरी दी

सर्जियो बोनाल्डे।

वह पिछले गृह मंत्री थे,

फिर रेयस ने वह ओहदा खारिज कर दिया। क्यों?

ताकि वेनेज़ुएला के सारे खनन के कामों की मंज़ूरी उसके दफ़्तर से होकर गुज़रे, है न?

हाँ, सही कह रहे हो।

शायद मुझे उनसे बात करनी चाहिए।

नहीं कर सकते।

वह करीब एक साल पहले लापता हो गए।

किसी को पता है कि क्या हुआ था?

हाँ। वह खुलेआम रेयस का विरोध करते थे,

जो मुसीबत को बुलावा देने से कम नहीं है।

पर तुम्हें उनकी पत्नी से बात करनी चाहिए।

ग्लोरिया बोनाल्डे।

हे भगवान!

वह एकदम पागल है।

मुझे भूख नहीं है।

बोनाल्डे निवास कराकस, वेनेज़ुएला

तो आज दोस्तों के साथ खेलकर मज़ा आया?

यह सुनकर खुशी हुई।

अब सो जाओ।

आराम से सोना।

मैं तुमसे प्यार करती हूँ, जान।

सुंदर सपने देखना, ठीक है?

गुड नाइट, माँ।

गुड नाइट, मेरी परी।

क्या हुआ, माँ?

क्या बात है?

कुछ नहीं, मेरी जान।

कुछ नहीं।

आराम से सो जाओ।

आप यहीं रुकिए, मैडम। मैं देखता हूँ।

सामने से हटो।

क्या कोई दिक्कत है, ऑफ़िसर?

मैंने तुमसे हटने को कहा है!

रॉड्रिगो।

कोई बात नहीं। उन्हें आने दो।

मेरे बच्चे सो रहे हैं।

बिना बताए आने के लिए माफ़ी चाहूँगा।

गुड ईवनिंग, राष्ट्रपति जी।

आप जनरल उबारी को तो जानती ही होंगी।

गुड ईवनिंग।

गुड ईवनिंग, जनरल।

इस तरफ़ आइए।

आपका घर बहुत सुंदर है।

बहुत-बहुत शुक्रिया।

सर्जियो एक लाजवाब इंसान था।

जो हुआ, बहुत बुरा हुआ।

आपने जिस तरह उसकी यादों को ज़िंदा रखा है, वह काबिल-ए-तारीफ़ है।

उनके नाम के साथ चुनाव लड़ना।

आपका समय काफ़ी कीमती होगा, राष्ट्रपति जी।

अगला कार्यकाल मेरे लिए आखिरी होगा।

राजनीति नौजवानों का खेल है।

यह ध्यान में रखते हुए, मैं आपको एक प्रस्ताव देना चाहता हूँ।

छह सालों तक, बिल्कुल सर्जियो की तरह,

आप गृह मंत्री रहेंगी।

उस दौरान, मैं आपको मेरी जगह लेने के लिए

तैयार करूँगा।

प्रशासन के लिए ताकत चाहिए। वह ताकत अनुभव के साथ आती है।

अगले चुनाव में आपको मेरा पूरा समर्थन मिलेगा, ग्लोरिया।

आपके इस प्रस्ताव से मेरा मान बढ़ा है, राष्ट्रपति जी।

बहुत-बहुत शुक्रिया।

पर कोई जवाब देने से पहले मुझे सोचने के लिए थोड़ा वक्त चाहिए।

सोचने में ज़्यादा वक्त मत लगाइएगा।

शुरुआती पोल हमेशा नौजवानों और आज़ाद खयाल वालों का साथ देते हैं।

पर वे ग्रामीण इलाकों की राय नहीं बताते।

आप अपनी शोहरत को ज़्यादा आँक रही हैं।

आपका आज रात यहाँ आना कुछ और ही बता रहा है।

हीथ्रो हवाईअड्डा लंदन, इंग्लैंड

लंदन में स्वागत है, मिस्टर रायन। आपका दिन अच्छा बीते।

शुक्रिया।

आप वेनेज़ुएला में कितने समय से थीं, मिस स्टेबिन्स?

नौ दिन से।

More Hindi subtitles for Tom Clancy's Jack Ryan

نظرات

No comments yet. Be the first to leave one.

Keep it about this subtitle — sync, quality, typos.500 characters left