نخستین 200 خط.
FOR THOUSANDS OF YEARS, THE JEWS OF ETHIOPIA YEARNED TO MIGRATE TO JERUSALEM.
AS A BLOODY CIVIL WAR RAGES, THEY BEGIN TO FULFILL THAT DREAM.
इथियोपिया 1979
मेरा देश फिर से बिखर गया है।
मौत का साया छा रहा है।
नई सरकार विद्रोहियों के खिलाफ़ जंग छेड़ रही है।
नदियाँ फिर से खून से लाल हो रही हैं।
हज़ारों लोग मर चुके हैं।
लाखों अपाहिज,
बेइज़्ज़त, और बेघर हो चुके हैं।
जल्दी!
जल्दी!
सिर्फ़ ज़रूरी सामान ही लेना।
कोई भारी सामान मत लेना।
मम्मी।
मैंने नदी के पास देखा, सड़क के पास देखा...
खेत में देखा?
सच्ची घटनाओं से प्रेरित
कबेडे!
कबेडे!
हमें जल्दी निकलना होगा!
हमने अभी सुना कि ट्रकों ने नदी पार कर ली है।
हमें अभी जाना होगा!
चलो!
मैं उसके बिना नहीं जा सकती!
प्लीज़!
टैस्पा!
टैस्पा!
बाकी लोगों के अलावा एक प्राचीन जाति भी इससे पीड़ित है।
इथियोपिया के यहूदी।
बाकी इथियोपियाई लोगों की तरह, हम भी खतरे में हैं।
लेकिन सिर्फ़ हमें ही मदद मिल रही है।
उन लोगों से
जिनसे मैंने बात की थी।
कहाँ रह गया वो?
सब्र करो।
वो आ जाएगा।
इज़राइल के लोग।
वो लोग जो हमारे जैसे नहीं दिखते
लेकिन उनका इतिहास हमारे जैसा है।
सपने हमारे जैसे हैं।
उम्मीद हमारे जैसी है।
इतनी देर क्यों लग गई?
एक बच्चा वहीं रह गया है।
चलो, चलो।
संभलकर।
चलो, चलो।
खिसको!
और आगे हो जाओ।
देखना ज़रा, चलो।
आरी।
आरी।
चलो।
नहीं!
चलो, चलो।
चलो!
तुम पागल हो।
हम किसी को पीछे नहीं छोड़ते।
हम उत्तर की तरफ जा रहे हैं।
इस उम्मीद में कि हम उस धरती पर
पहुँचने की भविष्यवाणी पूरी करेंगे
जिसका वादा हमारे पिता से किया था।
पवित्र धरती।
हमने 2,700 साल इंतज़ार किया है।
हम यरूशलेम पहुँचेंगे।
भगवान का शहर।
एक दिन।
नहीं, ऐसा मत करो।
इसे पकड़ो।
रूको।
नहीं।
गेडारिफ शरणार्थी शिविर, सूडान
क्या हम यरूशलेम पहुँच गए?
अभी नहीं।
जाओ।
जल्दी ही सुबह हो जाएगी।
मैंने सुरक्षाकर्मियों को बात करते हुए सुना था।
उन्हें लगता है हम तस्कर हैं।
हम यहाँ से निकलना होगा।
मिस्टर गाए थॉमस।
और आप कौन?
मैं वो हूँ जिसने तुम्हें वहाँ से निकाला।
वॉल्टन बोवन, अमेरिकी।
मज़ाक कर रहे हो।
कल्चरल एटेचे, खार्तूम का दूतावास।
तो सूडान में फलती-फूलती संस्कृति के
हिसाब से तुम्हारे पास तो बहुत काम होंगे।
पर मुझे यकीन है, तुम मानव-शास्त्र की अपनी पढ़ाई में ज़्यादा फल-फूल रहे हो।
हमें डीसी से फ़ोन आया था, तुम लोगों ने बड़ी मुसीबत मोल ले ली है।
क्या तुम्हारी गाड़ी में पीछे हमारा सामान रखा है?
हाँ, तुम्हारा है।
माफ़ करना बहुत जल्दबाज़ी में सामान बांधा,
लेकिन अगले पाँच घंटे में हमारी लंदन की
फ्लाइट है। उसके बाद तुम कहाँ जाओगे, लड़कों?
लगता है वो मुझे वापस बुला रहे हैं, तुम ठीक रहोगे?
हाँ।
मैं और परिवारों को लाऊँगा।
हम कोई बेहतर तरीका ढूँढ लेंगे।
उम्मीद है तुम मेरा टूथब्रश लाए हो, वो नया है।
बेन गुरिओन हवाई अड्डा, इज़राइल
आगमन
घर?
दफ्तर।
तुम आ रहे हो?
नहीं।
नहीं, मैं वापस घर जा रहा हूँ।
क्या?
वापस क्लिनिक जा रहा हूँ।
तुम क्या बोल रहे हो?
बस अब और नहीं।
क्यों?
तुम बहुत अच्छे हो, दोस्त।
तुम बहुत किस्मत वाले हो।
लेकिन किस्मत साथ छोड़ देती है, तब...
एक योजना होना ज़रूरी होता है, जो तुम्हारे पास कभी नहीं होती।
इसलिए।
मैं ये छोड़ रहा हूँ।
तुम छोड़ रहे हो?
मैं छोड़ रहा हूँ।
सैमी।
अलविदा, मेरे दोस्त।
सैमी।
देवियों और सज्जनों।
मोसाद मुख्यालय
आज दोपहर,
मिस्र के अरब गणतंत्र
और इज़राइल राज्य के बीच
शांति समझौते के ऐतिहासिक दस्तावेजों पर
हस्ताक्षर किए जाएँगे।
पहले, राष्ट्रपति सदात...
वो अंदर है?
-रूको, अंदर मत जाओ। -शुक्रिया।
प्रधानमंत्री हमारी ज़िंदगी के सबसे अहम
शांति समझौते पर हस्ताक्षर करने वाले हैं
और वो इसकी खुशी नहीं मना सकते क्योंकि हमारे लोगों के एक दूरदराज़ के कबीले का
कत्लेआम हो रहा है एक ऐसे महाद्वीप पर जिसकी किसी को परवाह नहीं है।
शायद, तुम्हें मुझे वापस बुलाने की बजाय मेरा काम करने देना चाहिए।
तुम्हारे काम में गिरफ्तार होना भी शामिल है?
या फिर ये तुम्हारे
लापरवाह और बेकाबू होने का
एक और बुरा नतीजा है?
सूडान।
हद है, आरी।
तुम खराब हालातों वाले दुश्मन देश में थे,
तुम सोच क्या रहे थे?
मैं सोच रहा था कि शरणार्थियों को
शरणार्थी शिविर में छुपाना बहुत ही अच्छा ख्याल है।
और तुम उन्हें वहाँ से बाहर कैसे निकालोगे?
अभी भी सोच रहा हूँ।
ये काम तो दिमाग खराब कर देता है।
तुम गंदे दिख रहे हो।
शुक्रिया।
और गंदी बदबू भी आ रही है। मैं वहाँ छह हफ्तों से था।
सेरा कैसी है?
उसने मुझे छोड़ दिया।
तुम्हारी ज़िंदगी उलझी हुई है।
खैर, तब तो शायद ये तुम्हारे लिए अच्छा ही होगा।
क्या? क्या तुम मुझे इस काम से हटा रहे हो?
एक्सफिल इथियोपियाई लोगों के लिए कोई
दूसरी योजना बनाएगा। फिर हम सर से बात करेंगे कि कैसे आगे बढ़ना है।
इथन, ऐसा मत करो। तुम्हें पता है वो लोग बेवकूफ हैं,
वो बेकार योजनाओं पर कई महीने बर्बाद कर देंगे।
हमारे पास इतना वक्त नहीं हैं। तुम्हें मुझे वापस भेजना होगा।
घर जाओ, नहाओ, परिवार के साथ थोड़ा वक्त बिताओ।
धत्त, नहीं।
नहीं?
तय हो चुका है, आरी।
तुम कहीं नहीं जा रहे।
हे, सेरा बोल रही हूँ।
मैं माया को अपने मम्मी-पापा के घर ले गई।
मैं ये और नहीं कर सकती।
कुछ कागज़ात छोड़े हैं जिन पर तुम्हें दस्तख़त करने हैं।
अफ्रीका, सूडान जी. थॉमस के लिए
इथन।
मेरे पास एक योजना है।
सुबह के चार बजे हैं।
बहुत ही अच्छा ख्याल है।
तुम हमेशा रेशमी कपड़ों में सोते हो?
बढ़ा-चढ़ाकर मत बताना, अगर तुमने उसे बेवकूफ बनाने की कोशिश की, तो वो समझ जाएगा।
साफ़ बात करना। हकीकत बताना, ख्याल नहीं।
इथन।
तुम्हें देखकर अच्छा लगा।
आरी।
-कृपया आओ। -शुक्रिया।
हमने इसे निकाल दिया था ना?
दो बार।
ज़्यादातर लोग गोंडार और टिगरी से आ रहे हैं जो यहाँ है,
लेकिन हम वहाँ आसपास कहीं भी अपने जहाज़ नहीं उतार सकते।
क्यों?
डर्ग ने रूसियों और क्यूबाई लोगों को बुला लिया है। सबका आना-जाना मुश्किल हो रहा है।
नज़र में आए बिना एक जहाज़ उतरना नामुमकिन है।
ज़्यादा लोगों को सिर्फ़ समुद्र के रास्ते से बाहर निकाल सकते हैं।
इथियोपिया के चारों तरफ तो ज़मीन है।
लेकिन सूडान के नहीं।
नाव में सूडान से सायनाय जाने में कितना वक्त लगता है?
-तीन दिन लगते हैं-- -जरा एक सेकंड रुको।
अगर इससे काम बन भी जाए,
तुम्हें वहाँ एजेंटों की एक टीम की ज़रूरत पड़ेगी।
अंतर्राष्ट्रीय अनुभव वाली टीम की।
तुम हमारे एजेंटों को इतने वक्त तक एक दुश्मन राज्य में कैसे रखोगे?
No comments yet. Be the first to leave one.