Shabaash Mithu

Shabaash Mithu (शाबाश मिथु)

Hindi उपशीर्षक डाउनलोड करें

रिलीज़ जानकारी

Shabaash Mithu 2022 WEBRIP NF
टिप्पणी द्वारा IPlateex

टैग

webrip
web
BRip
प्रकाशित: 2022-08-14
डाउनलोड: 30
श्रवण बाधित: No

Hindi उपशीर्षक पूर्वावलोकन

पहली 200 पंक्तियाँ।

यह फ़िल्म मिताली राज के जीवन पर आधारित एक काल्पनिक कृति है और किसी भी वास्तविक घटना,

व्यक्ति (जीवित और मृत) से कोई भी समानता संयोगमात्र और अनैच्छिक है। यह फ़िल्म का

उद्देश्य किसी भी व्यक्ति, समुदाय, धर्म या संस्थान की भावना को आहत करना या अपमान करना

नहीं है। इस फ़िल्म निर्माण के दौरान किसी भी प्राणी को क्षति नहीं पहुँचाई गई है।

सर, एक उम्मीद जागी थी जब पता चला था सीएआई हमारे साथ है।

हम भी तो इंडिया के लिए ही खेलते हैं ना, सर।

सर, हमारी भी तो कोई पहचान है।

क्रिकेट पसंद है?

सर, क्रिकेट तो मेरी ज़िंदगी है, सर।

किन्हीं पाँच…

महिला क्रिकेटर के नाम बताओ।

तीन के?

सॉरी, सर।

किसी एक का तो पहचान ले यार।

सॉरी, सर।

हो गयी पहचान?

सर, हमारी भी तो कोई पहचान है।

हम भी तो इंडिया के लिए ही खेलते हैं।

ये लड़कियों का काम नहीं है, बेवकूफ।

और बैटिंग करना तेरा काम नहीं है, बेवकूफ।

अच्छा? चल दिखा।

रुक दिखाती हूँ।

आउट है!

क्या बोल रहा था? मेरे को बोल रहा था? हाँ?

क्या दिखाने वाला था, देख लिया ना कि आउट हो गया!

बड़ा आया मेरे को बेवकूफ बोलने वाला। तू ही है बेवकूफ।

तेरा बाबा बेवकूफ।

तेरी पूरी फ़ैमिली, तेरे लड़के दोस्त, स्कूल सब बेवकूफ हैं।

तू बेवकूफ।

तू बेवकूफ! तू बेवकूफ! तू बेवकूफ!

तू बेवकूफ!

चल।

-मम्मी छोड़ो मुझे। -तू पेट में थी ना

तो मिर्ची का सालन खाई होंगी मैं।

-मुझे खेलने जाना है। -ऐसी सड़कछाप गुंडी बन गई है तू।

लड़कों वाली हरकतें हैं सारी।

तेरे अब्बू को पता चलेगा ना तो खाल उधेड़ देंगे मेरी।

आज से तू यही पहनेगी।

शर्ट-पैंट बंद, चल, बैठ अंदर।

चलिए। चलिए भैया।

आदाब मैडम। मैं शगुफ्ता।

हाँ जी?

इसको लड़की बना के दे दो ना।

ये तो लड़की है ना, शगुफ्ता।

नहीं, मैडम।

दिखती लड़की है, हरकतें सिर्फ लड़कों वाली है।

दिनभर उनके साथ ये उल्टी-सीधी बातें करती है।

बल्ला फेंक के मारूँगी, तू मिल मेरे को, मेरी सनकी तो देख।

ऐसी तो ज़ुबान हो गई है इसकी।

मैडम, यहाँ पे आएगी, थोड़ा डांस सीखेगी

तो लड़कियों वाली अदाएँ आएँगी इसमें।

नाम क्या है तुम्हारा?

नूरी।

वाह। नूरी का मतलब जानते हो?

किसी ने बताया नहीं।

नूरी का मतलब चमक।

तुम्हारी आँखें बिलकुल वैसे जैसा तुम्हारा नाम।

भरतनाट्यम सीखोगी?

-हाँ, चान्स ले सकती हूँ। -नूरी…

मिताली।

तू ना चुप रह।

नूरी, ये है मिताली।

मेरी बेस्ट स्टूडेंट।

मिताली, ये है नूरी।

आज से तुम्हारी बेस्टफ्रेंड।

हलवा है क्या?

ऐसा बोल के बेस्टफ्रेंड बन जाती कोई भी!

साथ में खेलेगी तभी तो समझेगा…

कि ये टिफ़िन है कि ढक्कन।

हाँ-हाँ। क्लासेस के बाद अच्छे से खेलना।

ओके?

अच्छा चल। नाखून दिखा।

नाखून देख के क्या करेगी?

अरे नहीं जमी तो नोच सकती है न।

-बिल्ली! -ए!

जहाँ हाथ, वहाँ नज़र

जहाँ नज़र, वहाँ मन

जहाँ मन, वहाँ भाव

जहाँ भाव, वहाँ अनंत

जहाँ हाथ, वहाँ नज़र

जहाँ नज़र, वहाँ मन

जहाँ मन, वहाँ भाव

जहाँ भाव, वहीं अनंत

ये टीचर का स्क्रू ही गिर गया लगता है।

इतने दिन हो गए हैं, नूरी।

अगर तू जल्दी नहीं सीखेगी ना,

तो टीचर तेरा कान पकड़ के तेरा स्क्रू टाइट करवा देगी।

मुझे नहीं करना ये सब, यतो-तथो…

बहुत ईज़ी है। मैं सिखाती हूँ।

देख। आ जा।

अरे छोड़ ना यार…

-मुझे नहीं करना ना, मुझे नहीं सीखना। -बहुत ईज़ी है।

-हाँ, तो तू कर। छोड़। अरे यार। -बहुत ईज़ी है।

चल, ऐसे कर।

थोड़ा ऊपर, हाँ। वेरी गुड।

अब इसको मोड़ ले।

हाँ, कर ले।

अब कर… तई-युम

तई-युम

त-था

त-था

तई-युम

तई-युम

ठीक है?

-ता-हा… -ता-हा

अब मैं तेरे को तेज़ कर के दिखाती हूँ। ठीक है? देख।

ऐसे कर।

तई-युम-- हे भगवान, मैं तो भूल ही गई।

मिथुन भैया को हॉर्लिक्स और डब्बा देने जाना है।

-तू चलेगी मेरे साथ? -चल।

ये लाई ना सही जगह।

चल अंदर जाते हैं।

मुझे भी एक दिन बड़े होके मिथुन भैया की तरह क्रिकेट खेलना है।

- तुझे भी क्रिकेट पसंद है? - हाँ।

सचिन मेरा फ़ेवरेट है।

ए रुक, रुक, रुक।

ए तू क्यों आई?

चल जा पीछे! जा!

- कैच, कैच, कैच। - चल, चल।

लड़की ने कैच पकड़ लिया।

अरे ये तो इसकी बहन है।

ए! तूने कैच क्यों लिया?

तेरे को मना किया था मैंने।

अगली बार तू अंदर दिखी ना तो बहुत मारूँगा।

ए मोटे! उससे पहले मैं तेरी पिटाई करना शुरू कर देती हूँ।

- नहीं, नहीं… - छोड़ मेरे को।

-नूरी नहीं। - देख लड़की से मार खा रहा है।

-छोड़ मुझे। -नूरी।

नूरी।

नूरी।

मार दिया।

लड़की से मार खा रहा है!

नूरी।

ये मिताली की फ्रेंड ने मेरे को सबके सामने मारा।

अच्छा?

अब वो लोग तो मेरे को ट्रेनिंग में नहीं लेंगे ना।

फिर संपथ सर मेरे को सिलेक्ट कैसे करेंगे?

-ऐसा नहीं है, मिथुन… -इन्हें आपने ग्राउंड पे क्यों भेजा?

सब आपकी गलती है ना, अम्मा।

संपथ सर…

हाँ, संपथ सर।

अपने डिस्ट्रिक्ट के अंडर-13 और अंडर-16 सबको ट्रेन किया है।

और नेशनल टीम के भी कुछ प्लेयर्स हैं।

अच्छा, अच्छा, अच्छा, अच्छा!

जिसने लाइफ में सिर्फ एक टेस्ट खेला है।

और कुछ नहीं हुआ।

पर नाइस प्लेयर। अच्छा प्लेयर है।

उसके साथ ट्रेन करेगा तो गेम अच्छा होगा तेरा।

मिथुन, खाओ।

अम्मा।

अम्मा, अगले एक वीक तक मेरे को फिट रहना है।

अपना पूरा ध्यान देना है प्रेक्टिस पे।

तो मेरे को कोई काम मत देना।

कोई डिस्टर्ब नहीं करेगा तेरे को। राजा।

तू खा! मुझे नहीं खाना इसका।

कल के लिए ऑल द बेस्ट।

सचिन जैसा ही खेलना।

वो सब ठीक है।

पर तू इससे दूर रहना।

जब देखो आ जाती है।

अरे ए मोटे, भैंस।

ज़्यादा भाजी खाएगा तो पुर्र-पुर्र पादेगा ग्राउंड पे।

दादी, ये नूरी फिर से चिल्ला रही है मेरे पे।

ए लड़की, इधर देख।

फिर से तूने मेरे बच्चे को हाथ लगाया, तो कट्टे से तेरा हाथ तोड़ दूँगी मैं।

क्या समझती है अपने आप को?

तेरे हाथ पैर काट कर चमगादड़ को खिला दूँगी।

समझी। बच कर रहना।

ये है अपना सीक्रेट ग्राउंड।

यहाँ हमें वो तेरा मोटा भाई डिस्टर्ब नहीं करेगा।

तू बैटिंग कर मैं बॉलिंग करती हूँ।

पर मैंने ना कभी क्रिकेट खेला नहीं है पहले।

अरे!

मैं हूँ ना तेरी कोच।

देख, क्रिकेट में ना तीन ही चीज़ होती हैं।

लो बॉल, एस बॉल, हाउजेट। समझ गई?

हाँ…

उसके बाद अगर कुछ टफ़ लगा

तो नूरी है ना, चमक।

क्या हुआ?

फील्डर्स चाहिए।

रेखा, सुजाता, कविता, सुप्रिया, वीणा, मीनाक्षी, देवकी, करुणा।

सब अपना डांस ग्रुप।

और वो एक तेरी नॉनस्टॉप चवन्नी दादी।

तो रुल ये है कि तुझे इन सब के बीच में से मारना है,

इनको ना लगे।

अगर इनको लगा तो तू आउट।

खाली दादी को लगा तो सिक्स। ठीक है?

लेकिन दादी तो बूढ़ी है ना, नूरी।

अरे मुझे बदला लेने दे उससे।

फोकट में दिमाग का सर्किट फ्यूज़ किया उसने।

चल अभी खेलते हैं।

अरे तू तो मार नहीं पा रही है।

अच्छा, चल।

आँख बंद कर।

भूल जा कि तू क्रिकेट खेल रही है।

तू ना…

भरतनाट्यम कर रही है ऐसा समझ।

वो डांस टीचर ने सिखाया था ना।

जहाँ हाथ, वहाँ नज़र। वैसे ही।

टिप्पणियाँ

No comments yet. Be the first to leave one.

Keep it about this subtitle — sync, quality, typos.500 characters left