Fathom

Fathom

Scarica il sottotitolo Hindi

Informazioni sulla release

Fathom 2021 720/1080/2160p APTV WEB-DL DDP5 1 Atmos H 264-CMRG | EVO | MZABI | NAISU | RARBG | ION10 | XVID | GalaxyRG | YTS MX
Un commento di RagnarLothbrok
Twitter >>> @RagnarLthbrok0

Tag

Web-DL
web-dl
web
WEB-DL
720
XviD
1080
TS
YTS
Pubblicato il: 2021-08-21
Download: 9
Sottotitoli per non udenti: No

Anteprima dei sottotitoli in Hindi

Le prime 200 righe.

हमें दैत्यों को दूर और उनकी जगह पर रखना चाहिए।

इसलिए हम उनसे शायद ही कभी सवाल पूछते हैं,

कहीं वे जवाब ना दे दें और हमारे विश्वास को तोड़कर हमें डरा ना दें।

चार्ल्स बोडेन

फ़ैदम

फ़्रेडरिक साउंड अलास्का

डॉ. मिशेल फ़ोरने

"मैं एक वार्तालाप शुरू करने की कोशिश कर रही हूँ,"

सबसे आसान शब्दों में ऐसा कह सकते हैं।

मैं समुद्र में एक स्पीकर डालकर एक व्हेल से बात करूँगी

और उम्मीद है वह मुझे जवाब देगी।

अगर यह काम सफल रहा,

यह पहला प्रयोग होगा

जहाँ हमने सफलतापूर्वक एक हंपबैक व्हेल से बात की होगी।

जहाँ एक ओर मिशेल हंपबैक व्हेल से संपर्क करने की कोशिश कर रही है,

एक और वैज्ञानिक पता लगा रही है

कि उनके संपर्क अंतराल और समय में

कितनी दूर तक फैले हैं।

यूनिवर्सिटी ऑफ़ सेंट एंड्रयूज़ स्कॉटलैंड

डॉ. एलेन गारलैंड

लोग 40-50 सालों से हंपबैक व्हेल के गीत का अध्ययन कर रहे हैं।

और तब भी, किसी को वाक़ई पता नहीं है कि वे क्यों गाती हैं।

चिड़ियाँ गाती हैं।

और दूसरी व्हेल गाती हैं।

लेकिन हंपबैक का गीत... और भी विस्तृत है।

उनकी एक लय है।

समयबद्ध साँसें हैं।

तुकबंदी और दोहराव है।

घंटों लंबे पैटर्न के भीतर पैटर्न हैं।

जिनकी कोई स्पष्ट शुरुआत या अंत नहीं है।

मेरे ख़्याल से हंपबैक गीत एक जटिल संवाद है...

उस पैमाने पर जिसका हमारी जानकारी में कोई अनुरूप नहीं है।

सिवाय हमारे।

मेरे सौतेले पिता एक क्लासिकी पियानो वादक थे।

कॉर्नेल यूनिवर्सिटी इथाका, न्यूयॉर्क

जब उन्होंने मुझे पियानो सिखाना शुरू किया,

उन्होंने मुझसे कहा कि एक सुर बजाओ और आँखें बंद करके सुनो...

जब तक ध्वनि बंद ना हो जाए।

वह चाहते थे मैं अनुभव करके ध्वनि को समझूँ।

यह ज़मीन पर कहीं ज़्यादा आसान होता है।

तो तब तुम जाकर टाइमर शुरू करना।

कॉर्नेल बायोअकूस्टिक्स इंजीनियरिंग और निर्माण कार्यालय

यह प्रणाली इस बक्से से संपर्क करती है?

व्हेलों को सुनाने के लिए

प्लेबैक फ़ाइलें बनाने की शुरुआत करने से भी पहले हमें इसकी नींव बनाने में दस साल लगे।

-बढ़िया। यह चल रही है। -बढ़िया।

ओह, हाँ।

-यह काम कर रहा है? -हाँ। बहुत अच्छे से।

-बढ़िया। अच्छा है। -ठीक है।

-पावर चालू है? -पावर चालू है।

हाँ।

हाँ, इसी के साथ हमें दिक़्क़त होगी।

यही है। यही है... यही वह प्लेबैक पुकार है।

यह वही पुकार है जिसे हम बजाएँगे...

या उन पुकारों में से एक।

हाँ, हमें इसे थोड़ा सा ठीक करना होगा।

हाँ। मतलब, हम आवाज़ कम कर सकते हैं।

शायद...

कुछ विकृत हो रहा है। तुम्हें शायद ठीक करना पड़ेगा।

-हाँ, यह रिकॉर्डिंग से विकृत हो रहा है। -ओह, ठीक है।

हाँ। यह रिकॉर्डिंग से विकृत हो रहा है।

यह रिकॉर्डिंग फ़िल्टर नहीं की गई हैं, इन्हें बिल्कुल भी ठीक नहीं किया गया है।

यह अच्छा है।

-कुछ ठीक नहीं है। -नहीं। कुछ ठीक नहीं है।

मैं व्हेल को झाँसा देने की कोशिश कर रही हूँ।

मुझे यह साफ़ बता देना चाहिए।

मैं हंपबैक को यह यक़ीन दिलाने की कोशिश कर रही हूँ

कि पानी में एक और व्हेल है जो गा रही है।

हम बस कुछ चीज़ों के बारे में विचार कर रहे थे, और शायद हमने पता लगा...

कॉर्नेल बायोअकूस्टिक्स लैब

तो पहले किए गए प्लेबैक प्रयोगों में ग़लती से कई ख़राब आवाज़ें हुई थीं।

यह ऐसे काम करता है। आधे आयत तक यह असली गीत है।

पिछली बार जब प्लेबैक किए गए थे,

हंपबैक व्हेल की आवाज़ सुनने में बहुत अजीब लग रही थी।

और यह फिर से बनाया हुआ है।

और तब वे सोच रहे थे किसी व्हेल ने जवाब क्यों नहीं दिया।

-तुम्हें सब साफ़ करना होगा। -हाँ, सारा शोर हटाना होगा।

और यह वेवफॉर्म है।

नीला वाला जो हमने डाला है और लाल वह है जो हम अभी सुन रहे हैं।

-और लाल वह है जो हम अभी सुन रहे हैं। -हाँ।

और तुम दरअसल बस एक सिग्नल से काम कर रही हो?

तो तुम्हें स्पेक्ट्रोग्राम में कोई दिक़्क़त नहीं हुई?

सारा शोर और विकृतियाँ हटा दी जाएँगी।

यह बढ़िया विचार है।

मुझे बस एक समस्या दिखती है कि ज़्यादातर हंपबैक पुकारें तान संबंधी नहीं होती हैं।

मतलब, वे आयाम-व्यवस्थित पुकारें होती हैं।

और वे छोटी होती हैं। तो उनमें से बहुत सारी बस ऐसी...

पुकारें हैं जो लयबद्ध और तान संबंधी नहीं हैं।

यह शानदार है।

तुम वाक़ई बहुत बढ़िया करती हो।

तो बात बस, फिर से, मेरे हिसाब से, स्पष्टता की होगी।

-मेरे ख़्याल से हमें कोशिश करनी चाहिए। -हाँ।

अगर आप दुनिया भर की सभी व्हेलों को एक ही समय में एक साथ सुनें,

उनमें से ज़्यादातर पुकारें होंगी।

कभी-कभी वे श्रृंखला में होती हैं जिनका क्रम बदलता है।

कभी-कभी वे एक-एक करके होती हैं।

ड्रॉपलेट पुकार

लेकिन वे छोटी होती हैं।

स्वॉप पुकार

और हम उन्हें बहुत कम समझते हैं।

ग्राउल पुकार

लेकिन सभी हंपबैक पुकारों में...

टीपी पुकार

...मेरे ख़्याल से एक सबसे ज़रूरी है।

व्हूप।

यह पुकार, हमारे ख़्याल से, सभी व्हेल करती हैं।

यह ऐसा जानवर है जिसमें अनगिनत पुकार करने की क्षमता है।

यह पुकार इतनी अनूठी क्यों है?

यह पुकार इतनी ख़ास क्यों है?

इसे पता लगाने का सबसे अच्छा तरीका है

कि इसे एक व्हेल को सुनाया जाए और देखा जाए वह कैसे जवाब देती है।

मैं इसी सवाल की तैयारी करती आ रही हूँ।

यही है जिसकी मैंने पैरवी की थी जब मैं 25 साल की थी और इसकी शुरुआत की थी।

और अपने डॉक्टरेट की शुरुआत में मैंने इसी की तैयारी की थी।

और मुझे यह सुनिश्चित करना है इसके विज्ञान में कोई ग़लती ना हो।

यह हमारी समझ की शुरुआत ही है

कि हंपबैक व्हेल दुनिया को किस नज़रिए से देखती हैं।

और हंपबैक व्हेल ध्वनि के ज़रिये एक-दूसरे को किस नज़रिए से देखती हैं।

मिशेल यह जाँच करने के लिए

अलास्का की यात्रा करेगी कि क्या हंपबैक व्हेल एक-दूसरे से

संपर्क करने के लिए व्हूप पुकार का इस्तेमाल करती हैं।

मेरी माँ को समुद्र बहुत पसंद था।

और वह हमेशा से एक समुद्र वैज्ञानिक बनना चाहती थीं,

लेकिन औरतों को जहाज़ों पर जाने की अनुमति नहीं थी।

तो वह उसकी बजाय एक भूगोलज्ञ बन गईं।

समुद्र के लिए उनका लगाव कभी कम नहीं हुआ, और उन्होंने बेशक़...

वह मुझे भी दे दिया।

समुद्री स्तनपायी अनुसंधान विभाग

बिल्कुल। यह एक ज़रूरी चीज़ है।

अजीब पर ध्यान देना, अलग पर ध्यान देना, यही सबसे अच्छी चीज़ है जो हम कर सकते हैं।

क्योंकि वह हमें साफ़ दिखाई दे जाएगा

अगर हम इन व्यक्ति-विशेष अंतरों को देखेंगे।

ध्यान देंगे।

वैज्ञानिकों को हमेशा लगता था यह गीत सिर्फ़ संसर्ग के लिए इस्तेमाल होते हैं।

यह एक बढ़िया पैटर्न है।

तो, एक वायलिन, एक भौंक,

और मुझे पक्का यक़ीन है वह एक व्हूप होगा।

तो ये, मतलब, तीन बेहतरीन उदाहरण...

पर जब मैं दक्षिण पसिफ़िक से एक दशक की रिकॉर्डिंग सुन रही थी,

मैंने देखा कि सैकड़ों मील दूर समुदायों में

एक जैसे गीत सुनाई दे रहे थे।

लेकिन यह ज़रूरी है कि हमें ढाँचा दिखाई दे रहा है।

तो यह एक बड़ी चीख़ है, और फिर एक कम आवृत्ति वाला भाग,

फिर एक बड़ी चीख़ और फिर एक कम आवृत्ति।

और तो, अगर इसके बारे में ढाँचे के रूप में सोचें...

मेरी समझ में आया कि यह गीत ज़रूर संसर्ग से बढ़कर हैं।

गीत में छोटे बदलाव किए जाते हैं।

और फिर सभी गायक उन बदलावों को सीख लेते हैं और नया गीत तैयार हो जाता है।

उसका अर्थ और जटिल हो जाता है।

फिर गीतों को दूर बसे समुदायों तक पहुँचा दिया जाता है।

और जैसे-जैसे यह दोहराया जाता है,

यह सैकड़ों व्हेलों की सामूहिक आवाज़ का आकार बन जाते हैं।

यह सब एक सांस्कृतिक घटना है।

तो, ऑस्ट्रेलिया से,

यह पहले न्यू कैलेडोनिया पहुँचता है, जो 800 मील दूर है।

वे सब कुछ महीनों में ही गीत सीख जाते हैं,

जो कमाल की बात है कि जानवर इतनी तेज़ी से

इतनी लंबी, जटिल चीज़ सीख जाते हैं।

हर बार यह गीत पश्चिम से पूर्व की ओर जाते हैं,

व्हेलों के महासागर को संस्कृति से जोड़ते हैं।

मैं एक नक़्शा बनाने की कोशिश कर रही हूँ

कि दक्षिण पसिफ़िक में कहाँ गीत साझा किए जाते हैं।

उसके छोर पता लगाने के लिए।

यह पता लगाने के लिए कि यह हंपबैक संस्कृति कहाँ ख़त्म होती है।

एलेन फ्रेंच पोलिनेशिया की यात्रा करने की तैयारी करती है,

यह देखने के लिए कि क्या व्हेल वहाँ भी वह गीत गा रही हैं

जिसका वह पीछा कर रही है।

मैट लिली एलेन का पति

-बस? नहीं। -नहीं, मेरे ख़्याल से काफ़ी है। इसे भर दो।

चलो, ज़िन। यह क्या है?

यहाँ ऊपर।

तुम्हें क्या लगता है, ज़िन?

ठीक लग रहा है?

क्षेत्र कार्य हमेशा मुश्किल होता है,

क्योंकि आप अपने प्रियजनों से दूर होते हैं।

लेकिन मैंने सोचा...

कभी-कभी, मैं मैट को अपने साथ कार्यस्थल पर लाने में सफल रही हूँ।

और हमें पता चला उसे जहाज़ों पर मतली हो जाती है।

तो... उससे काम नहीं बना।

तुम्हें स्टोव को बंद करना होगा।

-जानती हूँ, जानती हूँ! -धुआँ देखा?

क्या तुमने खोला था... हाँ।

पहला क़दम, एलेन हमेशा धुएँ की चेतावनी सक्रिय कर देती है।

-तुम ठीक हो? -हाँ।

शुक्रिया, दोस्त।

मुझे पता भी नहीं कहाँ से शुरुआत करूँ। ठीक है।

-काम बाँटो, एलेन। -माफ़ करना?

काम बाँटो। मुझे काम दे दो।

ठीक है।

क्या तुम मेरे सब कपड़े ला सकते हो जो सूख गए हैं?

हाँ, ला सकता हूँ।

पता है, जल्द ही हमारी बातचीत बहुत कम होने वाली है,

और वह बहुत बुरा है।

और यह बहुत मुश्किल है।

और मेरे ख़्याल से यह तुम्हारे लिए ज़्यादा मुश्किल है,

क्योंकि मैं हमेशा लोगों से घिरी रहती हूँ... दल के लोगों से।

साथ ही, तुम्हारे पास करने को कुछ है, है ना?

क्षेत्र कार्य में वाक़ई कोई आराम नहीं होता है।

जब आप किसी चीज़ में दिलचस्पी रखते हैं और उसके बारे में वाक़ई उत्साहित होते हैं,

ज़ाहिर है आप वह करना चाहेंगे।

Commenti

No comments yet. Be the first to leave one.

Keep it about this subtitle — sync, quality, typos.500 characters left