لومړۍ 200 کرښې.
NETFLIX प्रस्तुत करता है
हैलो। टेस्टिंग।
हैलो।
प्रिय मित्रों एवं संरक्षकों,
आप सभी का स्वागत करते हुए रंगकला को बहुत ख़ुशी हो रही है।
मलयालम थिएटर की शान,
मार्टिन रंगकला, इस नाटक के लेखक, निर्देशक
और मुख्य पात्र की भूमिका निभा रहे हैं
जिसका शीर्षक है, पल्लीकुन्नू का संत।
अगली घंटी के बजते ही नाटक शुरू होगा।
हम आग्रह करते हैं कि मैदान की सभी लाइटें बंद कर दी जाएँ।
अब, हमारा निवेदन है कि आप ध्यान दें
क्योंकि अगली घंटी के साथ ही नाटक शुरू होने जा रहा है!
"पल्लीकुन्नू का संत!"
पल्लीकुन्नू का संत
-कोचु रामा? -हाँ?
-सब लोग यहाँ हैं? -हाँ!
लगता है, सबको अपनी मजदूरी चाहिए!
-हाँ, उन्हें वाक़ई मजदूरी मिलेगी! -लगता तो है उन्हें मिलेगी!
बिना तलाशी लिए, उन्हें जाने मत देना!
चल निकल!
यह अभी ख़त्म नहीं हुआ क्या?
मेरे मालिक!
कुत्ते, तेरी इतनी हिम्मत मेरे घर में आकर चोरी की?
मेरे मालिक!
बच्चे का ध्यान रखना।
मेरे बच्चे को खाना खाए हुए दो दिन हो गए!
इसे खंभे से बाँधो
और इसे 101 कोड़े लगाओ!
-मेरे मालिक! -बाँधो इसे!
पिताजी!
-पिताजी! -तूने यह पाप करने की हिम्मत कैसे की?
पिताजी!
यह कौन है?
कहाँ है वो?
रंगकला
अरे! कौन है? बताओ मुझे!
यह युद्ध है, यह द्वंद्वयुद्ध है
यह दिल और दिमाग़ के बीच का युद्ध है
यह सिद्धांतों, मूल्यों, और मतों के विरूद्ध होने वाला युद्ध है
पटाखा गोदाम में आग लग गई! भागो!
पटाखों के गोदाम में आग लग गई!
आज हम एक दुर्लभ खगोलीय घटना देखने वाले हैं,
एक त्रिभुजाकार ग्रह संरेखण
जो केवल 700 सालों में एक बार ही होता है!
इस दुर्लभ खगोलीय घटना के बारे में वैज्ञानिक समुदाय का क्या कहना है?
त्रिभुजाकार ग्रह संरेखण! अंग्रेजी में इसे कहते हैं ट्राएंगुलर प्लेनेटरी अलाइनमेंट।
मंगल, शनि, और बृहस्पति ग्रह
आज एक ही चुंबकीय क्षेत्र में संरेखित होंगे।
शक्तिशाली आकाशीय बिजली और गर्जन इसके प्रत्यक्ष प्रभाव हैं।
यह आज रात भारतीय समयानुसार रात 9 बजे से 9:23 के बीच अनुमानित है।
विज्ञान इस हफ़्ते
यह घटना काफ़ी लंबे समय बाद घट रही है
इसलिए लोग इसके बारे में जानने के लिए उत्सुक होंगे।
आप उन्हें किस तरह की सावधानी बरतने का सुझाव देंगे?
इसके प्रभाव।
मेरे दोस्त, ये लोग आख़िर क्या बात कर रहे हैं?
कौन जाने?
-ये आज चित्रहार दिखाएँगे क्या? -कुछ पता नहीं।
जेसन सिलाई केंद्र
सर, क्या मैं आपको अपनी बाकी की खोजबीन के बारे में बताऊँ?
हाँ, बता दे!
बीस मई को चांडीचन के यहाँ से
केलों के 15 गुच्छे चोरी हुए थे।
-इसका मतलब है... -इसका मतलब है
तुम्हें मुझे शाम 5:30 बजे याद दिलाना होगा।
कोई है जिससे मुझे निपटना है।
कुछ समय से वो मेरी बेटी को परेशान कर रहा है।
वो कौन है, सर?
उस दर्जी वर्की का बेटा!
वो बिगड़ैल छोकरा!
-वो कॉन्स्टेबल पोतन का साला! -जेसन।
-जेसन! हाँ, वही लड़का! -हाँ, वही है।
वो शहर गया है
और शाम 5:30 बजे तक नाव से वापस आ जाएगा।
अब उसे क़रीब से देखने का समय है!
हम पूरी तरह से उसे ही दोष नहीं दे सकते।
सर, आपकी बेटी एक फैशनपरस्त लड़की है।
वो भी आपके सुंदर नैन-नक्श के साथ!
तो...
बढ़िया कोशिश थी! आज के लिए इतना काफ़ी है।
अरे, पइली, वो तमिल बंदा अब भी यहाँ चाय बनाता है क्या?
हाँ, वो अब भी यहाँ काम करता है।
मेरी चाय कहाँ है?
-सर, यह शिबु है। -तेरा सर।
सर, खाने के लिए कुछ मँगाएं क्या?
-तुम तो केला खाओ। -तेरी तो!
इतने समय से कहाँ था? ज़्यादा होशियार बन रहा है, हाँ?
-निकम्मा कहीं का! -सर!
-क्या? -मुझे मेरा बटुआ नहीं मिल रहा।
तुम्हारे पास भी बटुआ है!
उसमें पैसा भी था क्या?
नहीं, सर! वो बटुआ तो फटा हुआ था।
क्या वो इसके नीचे है?
लेकिन मुझे वो चाहिए, सर!
अच्छा! जैसे हमारे पास करने को और कुछ बेहतर नहीं है!
तुम ऐसे आदमी को काम पर क्यों नहीं रख सकते जिसका दिमाग़ ठीक हो?
साहब के लिए चाय लेकर आओ!
-जल्दी से चाय लेकर आ! -मैं तुझसे बोल रहा हूँ, बेवकूफ़!
सर, शाम के 5:30 बज गए!
वो किसी भी समय यहाँ आता ही होगा!
-समझ गए? -हाँ!
बहुत अच्छे!
एक और।
और एक।
हरि, यह भी ले!
-स्टाइलिश है न? -बेशक़!
विदेश मंत्रालय पासपोर्ट कार्यालय
मेरे पासपोर्ट आवेदन के कागज़ात ठीक हैं न?
कुछ समस्या है, लेकिन हम संभाल लेंगे।
मैं आज देर शाम निकल रहा हूँ।
तुम्हारे पासपोर्ट आवेदन को बिजी संभाल लेगी।
कौन, वो 'ब्रूस ली' बिजी?
-हाँ। -ठीक है।
मुझे तुम्हारे हस्ताक्षर चाहिए।
अमेरिका में तो बहुत ठंड है न?
तुम वहाँ पर तालमेल बिठा पाओगे?
मेरे प्यारे हरि, तुम्हें क्या लगता है मैं यहाँ कभी कुछ बड़ा कर पाऊँगा?
सच है।
-बिन्सी का भी यही मानना है। -क्या?
अगर मैं अमेरिका में कुछ बड़ा कर लूँ, तो उसके माता-पिता को मनाना आसान होगा।
ओह, ठीक है।
शादी के बाद, हमारी तो अमेरिका में ही रहने की योजना है।
वहाँ पर दर्जियों की बहुत माँग है।
वहाँ बहुत कम लोगों को सिलाई करना आता है।
-क्योंकि वो तो रेडीमेड पहनते हैं! -यह तो सच है।
यह देखो! यह अमेरिकन है, एबीबास!
अब इसकी भी नकल है, एडिडास!
-एडिडास! -तुम्हारा फ़ैशन सेंस तो कमाल है!
तुम्हारे लिए अमेरिका ही सबसे सही है!
-है न? -हाँ।
हाँ।
मुझे पता है!
-मुझे देर हो गई। अब नाव निकलने वाली है। -ठीक है।
अब तो अपनी जान से मिलने का समय है!
देशवासियों इंतज़ार करो और देखो
यह लड़का समय से आगे है
यह अशिष्ट और दिखावटी लग सकता है
इसके खिलाफ़ बहुत सारे आरोप हैं
संत
जीवन फ़ैशन का एक त्यौहार है
इसके रंग और आकर्षण को गले लगाने को तैयार हो जाओ
भविष्य अनिश्चित है
इन नौजवानों के फ़ैशन की समझ! हे भगवान! हमारी मदद करो!
एक शानदार सुपरस्टार की तरह
जब मैं अपने स्टाइलिश और सादे रूप के साथ रेड कार्पेट पर चलूँगा
मैं इस उजड़े देश की ओर रुख करूँगा
और इस पर तरस खाऊँगा
देशवासियों इंतज़ार करो और देखो
यह लड़का समय से आगे है
यह अशिष्ट और दिखावटी लग सकता है
इसके खिलाफ़ बहुत सारे आरोप हैं
मैंने तुझे कितनी बार चेतावनी दी है, दी है न? और तुम! जीप में बैठो अभी!
-मैंने क्या किया? -दोबारा घर से बाहर मत निकलना! जाओ!
अगर तूने दोबारा उसे परेशान करने की हिम्मत की
तो मैं तेरा सिर फोड़ दूँगा!
सुना तूने?
अपनी यह गंदी चाल लेकर निकल यहाँ से! उसकी सगाई हो चुकी है!
कुरूक्कनमूला ग्राम उत्सव
क्रिसमस मुबारक़ हो
प्यारे लोगों, इस साल के क्रिसमस के जश्न की शुरूआत हो चुकी है।
जिन लोगों को कैरल गाने के लिए चुना गया था, वे कृपया सभी घरों में जाएँ।
पिछली बार की तरह, किसी को भी शराब नहीं पीनी चाहिए या झगड़ा नहीं करना चाहिए।
जो भी ऐसा करेगा उस पर कड़ी कार्रवाई होगी।
परिवारों को भेंट के तौर पर कम से कम पाँच रूपये दान करने चाहिएँ।
वो कभी भी सुधरेगा नहीं।
सुधरना होता, तो अब तक सुधर जाता!
देखो कैसे बैठकर रो रहा है!
यह सब दिखावा और अब बच्चे के जैसे रोना!
भगवान भी इसकी मदद नहीं कर सकते!
क्या?
मानो तुमको देखना समस्या है।
अगर किसी और से भी तुझे मार खानी हो, तो जाकर मार खाके आ।
इस वाले को वहाँ रखो।
वो धोखेबाज़ है। बेरहम बिन्सी!
मैं एक बेहतर ज़िंदगी के लायक़ हूँ!
तुम्हारा इस घर को जलाने का इरादा है क्या?
-सुनो, वो दासन की बहन... -हाँ।
वो फिर अपने घर आ गई!
ऊषा?
लगता है उसके पति ने उसे छोड़ दिया!
लेकिन अच्छा होगा कि तुम उससे दूर रहो और पहले की तरह कोई परेशानी खड़ी मत करना!
ऊषा!
अगर तुम मदद कर सको,
तो हम इसे सवेरे से पहले ख़त्म कर सकते हैं।
कम से कम, रेडियो तो यहाँ छोड़ दो।
तुम भी अपनी माँ की तरह पागलपन में डूब जाओगे!
जिंगल बेल्स, जिंगल बेल्स!
गीत गुनगुनाइए
ओह, सवारी करने में क्या मज़ा है
एक घोड़े वाली खुली बग्घी में!
क्या तुम लोग साजन के घर आने तक इंतज़ार कर सकते हो?
-आओ बैठो। मैं तुम सबके लिए कॉफ़ी लाती हूँ। -ज़रूर!
-अंदर आ जाओ! -चलो अंदर चलें।
आराम से बैठो।
अंदर आ जाओ, दोस्तों!
बिन्सी! जल्दी से यहाँ आओ!
आ रही हूँ!
अरे!
जेसन, क्या कर रहे हो?
No comments yet. Be the first to leave one.