Lust Stories 2

Lust Stories 2

د Hindi ژباړه ډاونلوډ کړئ

د خپرونې معلومات

Lust Stories 2 2023 1080p WEBRip x264 AAC5 1-[YTS MX]
د لخوا تبصره saifulislam

تګونه

webrip
web
x264
BRip
1080
TS
YTS
په خپور شو: 2023-12-28
ډاونلوډونه: 44
د اوریدلو معیوبیت: No

د Hindi سرليکونو مخکتنه

لومړۍ 197 کرښې.

‎भाभी, हम कपड़े लेने जाते थे ना, ‎ये कपड़े कम एम्ब्रोइडरी ज़्यादा देखता था।

‎अभी भी देखिए!

‎हाँ, इसको लगता था ‎उसी से लड़कियाँ पट जाएँगी।

‎देख।

‎कुछ भी!

‎ हाँ, समोसे!

‎वाह भई, वाह!

‎अरे तुम ये सब करोगी ‎तो मुझे शादी मंजूर नहीं है।

‎अरे, हाथ हैं, पाँव हैं ‎खुद उठ के ले सकता है।

‎अभी से सर्व करोगी ना, ‎तो सारी ज़िंदगी ऑर्डर करते रहेंगे।

‎-अरे चीकू! माँ जी कहाँ हैं? ‎-हाँ, मैं लेती हूँ।

‎अभी प्रकट होंगी।

‎सूर्योदय के दो घंटे बाद ‎और सूर्यास्त के दो घंटे पहले,

‎अगर कोई मर भी जाए ना, ‎तो माँ जी माता जी को छोड़ के नहीं आती हैं।

‎शुभ-शुभ बोलो।

‎समोसे से दूर रहो, दूर रहो।

‎रखो। रख दो समोसा।

‎दे मुझे।

‎तूने बनाया, वेदा?

‎शक्कर डाली है इसमें?

‎शक्कर नहीं, दादी, ‎शक्करकंद, स्वीटपोटैटो। हेल्दी है।

‎आप बेफिक्र खाइए।

‎अरे जो चीज़ खाई ना जाए, ‎वो चीज़ सेहत के लिए क्या अच्छी होगी?

‎आलू से दुश्मनी है तेरी?

‎दुश्मनी नहीं, दादी, दोस्ती।

‎जो भी आलू खाता है, आलू बन जाता है।

‎ एकदूजे के लिए ही बने हैं।

‎अरे, बचपन में ये तो आलू के पराठे में से

‎आलू साइड में रख के सिर्फ पराठा खा जाता था।

‎वैसे आजकल की जनरेशन को ये फिटनेस का क्या ‎भूत सवार हुआ है ना, मेरे समझ में नहीं आता।

‎माँ...

‎और सिर्फ एंटी-आलू नहीं, सुना है ‎कि दोनों के बहुत और भी गुण मिलते हैं।

‎नहीं मतलब तीन महीने की ये चैटिंग, ‎वॉकिंग...

‎फायदा तो हुआ है उसका।

‎भाभी जी, ये नेचर ना किसके लिए क्या ‎प्लान बना के रखता है कोई नहीं कह सकता।

‎देखिए ना, 12 साल बाद ‎डब्बू का अचानक मार्केट में मिलना,

‎बातों-बातों में आपके ‎हाथों की चाय पीने आ जाना।

‎और चाय खत्म होने से ‎पहले अर्जुन का घर में आ जाना।

‎किसे पता था सब्जी लेने ‎जाऊँगा, समधी लेकर आऊँगा!

‎मैं यहाँ कुंडलियाँ मिलवा रही थी,

‎और इन दोनों ने उसके पहले ही ‎एक-दूसरे के बारे में सबकुछ जान लिया।

‎सूफी गाना, चाइनिज खाना, ‎दुनिया घूमना, ट्रेकिंग पे जाना,

‎सीईओ बनना।

‎सब एक जैसा।

‎- मम्मा, अब बस भी करो। ‎-क्या बस?

‎फैमिली के सामने बात ‎करने में क्या प्रॉब्लम है?

‎मैं तो सच में ये कहती हूँ ‎कि तुम दोनों बहुत लकी हो

‎जो इतनी ज़्यादा... समानता है!

‎ जल्दी से हाँ ‎कर दीजिए, भाईसाहब।

‎कहीं हमारा बेटा आपकी बेटी ‎को राजधानी में भगा कर ले गया

‎तो फिर हमसे मत कहिएगा।

‎अरे, मैं तो कहता हूँ भगा के ‎ले जाओ! हमारा खर्चा बच जाएगा!

‎एक्सक्यूज़ मी, पापा?

‎ तुम लोगों ने सेक्स किया है?

‎यौन क्रिया...

‎किया?

‎माँ!

‎क्या बकवास कर रही हो?

‎जो करके तू पैदा हुआ, वो बकवास है?

‎बकवास तो तुम सब कर रहे हो!

‎दादी...

‎बेटा, शादी की बात ‎चल रही है इसलिए पूछ रही हूँ।

‎एक छोटी सी गाड़ी लेने ‎से पहले टेस्ट ड्राइव करते हो ना?

‎तो शादी से पहले कोई टेस्ट ड्राइव नहीं?

‎शादी है, बेटा।

‎इसके पहिये पे पूरी ज़िंदगी चलनी है।

‎सॉरी! माँ जी, आपकी तबीयत खराब होगी। चलिए।

‎ नहीं-नहीं, बोलने दीजिए।

‎आपको हमारे बेटे पे शक है?

‎हाँ।

‎-चीकू, ये क्या है? ‎-मैं--

‎दादी, हम शादी तो--

‎इसीलिए तो शक है।

‎और आपको भी मेरी पोती पे शक होना चाहिए।

‎हमें छोड़ो, इन्हें भी होना चाहिए।

‎कि ये योग्य हैं कि नहीं,

‎बेडरूम में।

‎बहुत अच्छी बात है। बहुत अच्छी ‎बात है, दोनों को चाइनिज पसंद है।

‎अच्छी बात है।

‎पर ये नूडल्स कितने दिन ‎तक इनको बाँधे रखेंगे?

‎दिनभर ऑफिस में सीईओ बनने की मेहनत के बाद,

‎क्यों तड़पेंगे एक-दूसरे से मिलने के लिए?

‎सूफी गाने सुनने के लिए?

‎या ट्रेकिंग की तैयारी करने के लिए?

‎ना-ना।

‎छत्तीस के छत्तीस गुण मिलें ना मिलें,

‎अगर सेक्स अच्छा होगा,

‎तो ये दोनों एक-दूसरे को कभी नहीं छोड़ेंगे।

‎ दादी...

‎हम्म, अरे आजा।

‎-सो तो नहीं रहे थे ना? ‎-नहीं-नहीं, ऐसे ही लेटी थी।

‎-आजा। ‎- आप बहुत मज़ाकिया हो, दादी।

‎ना, ना।

‎मैं मज़ाक नहीं कर रही थी।

‎ दादी! न्यूक्लियर धमाका ‎सा हो गया।

‎एक धमाके ने दो-दो घर हिला दिए।

‎मम्मी-पापा तो छोड़ो, बेचारे ‎डब्बू अंकल और रीना आंटी...

‎ आपको उनके चेहरे ‎देखने चाहिए थे।

‎हाँ, बहुत बेचारे हैं।

‎यहाँ।

‎पूरी दुनिया की यही प्रॉब्लम है।

‎सोच की गरीबी है।

‎अर्जुन कैसा है?

‎ वो अच्छा है।

‎ कूल बंदा है।

‎उसका तो हँस-हँस के बुरा हाल हो गया था।

‎रिएक्शन की नहीं,

‎एक्शन की बात कर रही हूँ।

‎कैसा है?

‎प... पता कर के बताऊँगी।

‎जल्दी।

‎अरे... ऐसी भी जल्दी क्या है?

‎लो!

‎जल्दी नहीं है?

‎इसका मतलब तुम दोनों ‎एक-दूसरे के लिए गलत हो।

‎ सब कुछ सेक्स ही ‎नहीं होता, ठीक है?

‎ मैं इतनी भी ‎बिना एक्सपीरियंस की नहीं हूँ।

‎ मैं जानती हूँ। ‎मेरे बॉयफ्रेंड रहे हैं।

‎ लेकिन...

‎शादी की कुछ और ही बात होती है।

‎मैं ये नहीं कह रही बेटा ‎कि जिसके साथ सेक्स अच्छा हो

‎उसके साथ शादी करो।

‎मैं तो ये कह रही हूँ कि...

‎जिसके साथ शादी करो...

‎ध्यान रखो, उसके साथ सेक्स अच्छा हो।

‎दादी!

‎ समझ गई!

‎ समझ गई!

‎ लेकिन... मैंने ‎आपकी ये साइड पहले क्यों नहीं देखी?

‎ दादी, आप बहुत जुनूनी हो! ‎बहुत सेक्सी हो!

‎ आप एकदम रोकस्टार हो, दादी।

‎अगर तेरे दादू को...

‎ऊपर वाले ने ना बुलाया होता ना...

‎तो आज भी इस कमरे ‎की कुंडी अंदर से बंद होती।

‎ ओह, वाह!

‎ ‎मेरा मतलब... वो इतने बढ़िया थे?

‎ ऐसा नहीं है कि सिर्फ ‎वो अच्छे थे, हम दोनों अच्छे थे।

‎ये खो-- ये छोटा ड्रॉअर खोल।

‎आखिरी पैकेट है।

‎ दादी, ये...

‎अरे चान्स कम भी हो तो लें क्यों?

‎हमेशा बगल में रहता था।

‎वर्ना क्या पता, आज तेरी गोद ‎में तेरा चाचा खेल रहा होता।

‎ना रहने दे। रख दे।

‎एक्सपायर हो चुका है ‎ तेरे दादा की तरह।

‎एक बात बताओ।

‎आपकी तो अरेंज मैरिज हुई थी, है ना?

‎तो आपको कैसे पता कि आप दोनों योग्य हैं?

‎अरेंज मैरिज तो अरेंज ‎करने वालों के लिए थी ना।

‎हमने तो नदी के किनारे...

‎गन्ने के खेत में...

‎रेलवे यार्ड में पड़ी बोगी में...

‎और ना जाने कहाँ-कहाँ ‎अपनी योग्यता चेक की है।

‎आजकल तो, तुम लोगों को बड़ा सुविधाजनक है!

‎-कर सकते हो। ‎-दादी!

‎- बस करो! ‎-कर सकते हो।

‎ दादी, मैं जा रही हूँ।

‎ आप बहुत सेक्सी हो!

‎गुड मॉर्निंग, बेटा।

‎कमरे खाली नहीं हैं

‎ मुझे तो बड़ी ‎फिक्र हो रही है। समय कहाँ है अब?

‎ अरे डेट आ गई है, सब हो जाएगा।

‎कहाँ गए थे?

‎अरे शुक्र है, तुम्हारी ‎अश्लील बातों के बावजूद,

‎मेरी और डब्बू की दोस्ती नहीं बिगड़ी।

‎अगले महीने की 28 की डेट ‎निकली है शुभ विवाह के लिए।

‎विवाह के पहले शुभ तो होने दो।

‎अरे पागल हो गई हो क्या तुम?

‎-तुम ही संभालो यार इनको। ‎-ए-ए!

‎ये शादी तब तक नहीं होगी ‎जब तक वेदा और अर्जुन--

‎हे भगवान!

‎चाहती क्या हो तुम?

‎-रिश्ता करने से पहले हर लड़के के साथ अब-- ‎-छी!

‎क्या छी? हाँ?

‎क्या छी?

‎मैं फिर से वही गलती दोहराना नहीं चाहती।

‎ये छी-छी वाली बातें ना करने की वजह से

‎आज सूची की ज़िंदगी ऐसी हो गई है।

‎मेरी ज़िंदगी को क्या हो गया?

‎मर गई है।

‎शादी के बाद खत्म हो गई है।

‎मैं तो खुश हूँ, माँ जी।

‎जिसने वर्षों से खुशी महसूस ना ‎की हो उसे क्या पता खुशी क्या होती है।

‎मियाँ-बीवी की तरह कब सोए थे आखिरी बार?

‎माँ!

‎चिल्लाओ मत।

‎संतान पैदा करना

‎यौन संबंध की सेहत का सबूत नहीं है।

‎मैं ये नहीं कह रही ‎कि प्रॉब्लम तुझ में है या इसमें है।

‎प्रॉब्लम ज़रूर इस जोड़ी की है।

‎सिर्फ 52 का हुआ है तू।

‎और ये सिर्फ 48 की है।

‎नया रिश्ता जमाने से पहले...

More Hindi subtitles for Lust Stories 2

تبصرې

No comments yet. Be the first to leave one.

Keep it about this subtitle — sync, quality, typos.500 characters left