لومړۍ 200 کرښې.
यह फ़िल्म सच्ची घटना से प्रेरित है। यह कहानी और इसमें पात्रों, संस्थाओं,
घटनाओं, जगहों और रिश्तों को नाटकीय रूप से दर्शाया गया है। इसके सभी
पात्र, घटनाएँ और स्थान काल्पनिक हैं तथा किसी भी जीवित या मृत व्यक्ति,
वास्तविक स्थान या घटना से कोई भी समानता संयोगमात्र है। इस फ़िल्म का उद्देश्य किसी
व्यक्ति, जाति, समुदाय या धर्म की परंपरा, संस्कृति, भावना का अपमान करना नहीं है।
इश्क़ - नोट अ लव स्टोरी से बनाया गया
हैप्पी बर्थ डे।
तुम्हारा साल प्यार से भरा हो।
थैंक यू, आदि।
मुझे पता था कि पहला कॉल तुम्हारा ही आएगा।
कैसे पता?
बस पता था।
वैसे आधी रात को ग्राउन्ड के बीचों बीच खड़े होकर तुम्हें बधाई दे रहा हूँ।
थैंक यू की जगह कुछ और बोल देती।
क्या सुनना था?
बस तीन शब्द।
- उनमें से एक शुरू होता है… -यार!
आदि, पापा का कॉल आ रहा है। मैं फ़ोन रखती हूँ।
वर्ना, वो पूछेंगे कि 12 बजे किसके साथ बात कर रही थी।
तो बता देना।
हाँ। और फिर पापा जयपुर से आके मुझे बता देंगे।
आदि, मैं तुम्हें वापस फ़ोन करती हूँ।
अरे, ये क्या मतलब हुआ? पहले वो तो बोलो जो मुझे सुनना है।
आदि, फ़ोन रखो।
लैंड लाइन नहीं है जो फ़ोन रखूँ।
बोलो फ़ोन कट करो।
-अच्छा बाबा, कट करो। -
अरे, तुम्हें जाना है, तुम रखो।
कट हो गया। अब पूछेंगे तो?
तो बोल देना बॉयफ्रेंड से बात कर रही थी।
और ये भी कि हम एक अच्छी सी डेट प्लान कर रहे हैं।
मार डालेंगे मुझे और तुम्हें भी।
अच्छा?
अच्छा सुनो, मैं तुम्हें कल चार बजे लेने आऊँगा…
मैं ऑफिस से सीधा तुम्हारे कॉलेज पहुँच जाऊँगा।
नहीं, चार बजे नहीं। तीन।
-वो कल लेक्चर्स जल्दी छूट-- -
आदि, पापा का कॉल फिर से आ रहा है। मैं फ़ोन रखती हूँ।
-नेहा। -क्या?
हैप्पी बर्थ डे।
थैंक यू, आदि।
-बाय। -
हैलो।
जी पापा, नमस्ते।
जी नहीं, वो लता से बात हो रही थी।
कॉलेज में पढ़ती है साथ में।
जी। जी।
हाँ पापा, मम्मी को फ़ोन देना।
थैंक यू, माँ।
हैप्पी बर्थ डे टू यू!
हैप्पी बर्थ डे टू यू!
हैप्पी बर्थ डे डियर नेहा!
हैप्पी बर्थ डे
नेहा: थैंक यू।
आदि: अब तुमसे मिलने का इंतज़ार नहीं हो रहा
आदि: एक और गिफ्ट है
नेहा: क्या?
आदि: सब्र करो, कल तक, ओह सॉरी आज
सत्य घटनाओं से प्रेरित
माँ, आपके लिए बनाना है ऑमलेट?
नहीं, बेटा।
नेहा: गुड मॉर्निंग आदि: गुड मॉर्निंग
आदि…
आदि: ब्रेकफास्ट किया? नेहा: हाँ तुमने?
आदि, अपना ऑक्सिजन सिलेन्डर साइड में रख और जल्दी खा।
10:30 को ऑफ़िस पहुँचना है।
आदि: बस दी मुझे ऑमलेट दे रही हैं।
आदि, बेटा ऑफिस से जल्दी आ जाना।
-ज्वेलर के पास जाना है। -हम्म।
आदि: मेरी दीदी बेस्ट ऑमलेट बनाती हैं
नेहा: मुझे कब खाने को मिलेगा?
दी, फ़ोन दो।
-सुना ना मम्मी ने क्या कहा? -दीदी, यार…
शाम को ज्वेलर के पास जाना है।
माँ, मेरी थोड़ी शादी हो रही है जो मुझे ज्वेलरी पसंद करनी है। आप लोग जाओ।
आदि, ज्वेलरी तैयार है बेटा। बस उठाना है।
और मुझे ना ये महँगी ज्वेलरी लोकल कैब में लेकर जाना, डर लगता है बेटा।
हाँ, सारा अंडरवर्ल्ड आप ही के पीछे तो पड़ा है।
-दी, फ़ोन दो। -नहीं दे रही।
नेहा: आदि? लगता है तुम बिज़ी हो!
-नहीं दे रही। -अच्छा, जाएँगे।
-पक्का? -हाँ।
नेहा: जब फ्री हो जाओ तो मुझे कॉल करना।
कल जाएँगे।
क्यों?
आज तेरी मोदी जी के साथ मीटिंग है क्या?
वो परसों है।
मॉम, मेरी बहुत ज़रूरी मीटिंग है बॉस और क्लाइंट के साथ।
मतलब डिनर है, लेट होगा।
आदि, तू अनु की शादी में भी ऑफिस डिनर पे जाएगा क्या?
आदि: पाँच मिनट में कॉल करता हूँ
काश!
पूछती क्यों हो?
ऑर्डर दो ना इसको।
और ना सुने ना, तो मैं तो कहती हूँ एक-दो खींच के लगाओ इसको।
-माँ, इसको जल्दी घर भेजो ना। -बस करो।
तेरी तो!
उसके बाद मैं और आप मज़े करेंगे।
अब तेरे को लेट नहीं हो रहा?
-आ रही हूँ। -10:30?
-अच्छा। -एक मिनट भी लेट हुआ ना तो…
तू रेडी हो जाके।
नमस्ते
ऋतुजा शर्मा
अरे यार!
आई एम सो सॉरी, वो रेडी होने के चक्कर में ना…
अच्छा सुनो, लिफ्ट में घुस रहा हूँ।
थोड़ी देर में करूँ?
लिफ्ट में ही रहो तुम।
आराम से कॉल करना।
मैं कॉलेज जा रही हूँ। बाद में फ़ोन करती हूँ।
-ओके। - ओके।
शादी में बुलाना उसे भी।
तुम नहीं भी बोलती ना, तो भी बुलाता।
अच्छा, ऐसा है।
हाँ, ऐसा ही है।
यो, आदि! हैलो दीदी।
हैलो।
साले तू कब से हॉकी खेलने लगा?
आज से।
अबे वो सी विंग में जिम है ना, उसके ट्रैनर ने साकेत की बहन को यहाँ-वहाँ छुआ।
क्या? वो मोटी को?
हाँ! साला अपने आप को टाइगर श्रॉफ समझता है ना!
आज निकालेंगे बहन--
साले की हीरोपंती।
पट्टू, ये सब तुम लोगों को सूट नहीं…
अरे, दीदी! देश की हालत खराब हो चुकी है।
हम यंग लोग नहीं करेंगे तो कौन करेगा?
-हाँ, सही बात है। एक बात बता। -हाँ?
साले तू उसे मारने जा रहा है या पटाने?
नहा के आया है क्या पर्फ्यूम से?
अरे, यार! इस समय लड़कियाँ पिलाटे करती हैं।
-ऐसे-कैसे छोड़ देता! -हाँ, मेरे लेडी किलर। चल बाय।
-भाई! संडे को क्रिकेट। -हाँ मिलते हैं।
साकेत कहाँ है?
हम तो आ गए ना। चल।
अरे, यार!
आज ऐसा धोएँगे ना।
रिवर्स ज़रा ध्यान से लेना।
आप सुन रहे हैं आपका फेवरेट रेडियो स्टेशन। गुड मॉर्निंग, मुंबई!
नमस्ते, सत श्री अकाल, सलाम वालेकुम, हाय और हैलो, आपके आरजे दीपक की तरफ से।
-हॉर्न की आवाज़ - अरे साकेत कहाँ रह गया यार?
-ए, पट्टू! -हाँ।
एक गोल मेरी तरफ से भी मारियो।
अरे बिलकुल, भाई।
हाँ, कहाँ है? नीचे उतर ना।
अबे भाड़ में गया तेरा सीए क्लास।
तेरी बहन का बदला, और तू ही गुल।
अबे हम लोग क्या अर्बन क्लैप वाले दिखते हैं तुझे?
नेहा: लेक्चर में हूँ, कॉल करती हूँ
आदि: ठीक 3 बजे पहुँच जाऊँगा।
हैप्पी बर्थ डे डियर नेहा!
हैप्पी बर्थ डे डियर नेहा!
हैप्पी बर्थ डे।
थैंक यू।
नया शर्ट पहना है?
अच्छा नहीं है?
हैंडसम लग रहे हो।
थैंक्स।
चलें?
चलो।
-आदि! -अरे यार!
अरे रे!
- तुम्हारा रिवर्स ना… - तुम्हें बड़ी हँसी आ रही है।
तुम्हारे प्रिंसिपल की गाड़ी हुई ना, तो गया तुम्हारा टर्म प्रोजेक्ट।
तो, प्लान क्या है?
डिपेंड करता है।
कब तक की परमिशन मिली है तुम्हें अपनी जेल वॉर्डन से?
कल सुबह तक।
सच में?
मैंने उनसे कहा, लोकल गार्डिअन के साथ बर्थ डे सेलिब्रेट करने जा रही हूँ।
तो सही तो कहा।
मैं ही तो हूँ तुम्हारा लोकल गार्डिअन एंजल।
एंजल?
बहुत मज़ाकिया हो तुम।
ये… एक गुलाब किसने दिया?
अच्छा वो।
नमित ने।
नमित?
मेरी क्लास में पढ़ता है।
अच्छा लड़का है।
एल
तुम्हें जलन हो रही है?
तुम्हें जलन हो रही है?
कितनी प्यारी बात है!
प्रॉब्लम है तुम्हें?
-नहीं, बिलकुल नहीं। -तो फिर?
मैं क्या अपने ऑफिस में लड़कियों को लाल गुलाब देता फिरता हूँ?
साला सिस्सी!
अच्छा, बाबा। रिलैक्स।
-अच्छा बताओ ना किसने दिया है? -बिलकुल नहीं।
-प्लीज़! -नहीं।
-बताओ ना यार। -नहीं।
-बताओ ना। -नहीं।
बताओ ना यार…
ओके, ओके। पहले कुछ खिलाओ।
बॉस!
यस, सर।
-एक वेज बर्गर। -यस, सर।
एक पेस्ट्री, रेड वेलवेट।
No comments yet. Be the first to leave one.