Ride or Die

Ride or Die

Download Hindi Subtitle

Season 1

Release info

Ride or Die S01E05 The Count of Monte Carlo 1080p WEBRip 10Bit DDP5 1 x265-NeoNoir
A Commentary by chargephoton88

Tags

webdl
Published on: 2026-08-16
Downloads: 0
Hearing Impaired: No
FPS: 23.976

Hindi subtitle preview

The first 200 lines.

नहीं!

राइड ऑर डाय पर अब तक आपने देखा…

मैंने उसे व्हिपटेल के साथ देखा था। व्हिपटेल को तुम्हारे घर में देखा था।

वे पिछले बीस सालों से दोस्त हैं!

- झूठे! - वे पक्की सहेलियाँ हैं।

ए।

मैं काँच के दरवाज़े से टकरा गई थी।

एजेंट के रिकॉर्ड तिजोरी में हैं।

मेरी माँ। वह एक कातिल थीं।

मिल गई!

लिखा है वह व्हिपटेल के साथ एक मिशन पर पाँच साल पहले मर गई।

- व्हिपटेल को बताना होगा। - ठीक है, सैम।

यह डेबी क्लेबर्न तुम्हारी क्या लगती है?

वह मेरी दोस्त है।

पहले फ़ैसला लो। वह या मैं।

काम पूरा करो, वरना सब ख़त्म।

सभी यात्री मौजूद हैं।

सिवाय दो औरतों के। कब और कहाँ उतरीं यह नहीं मालूम।

एल्बेनियन माफ़िया आज सुबह ट्रेन स्टेशन पर थे

फ़क। वे क्या चाहते हैं?

उन्होंने मेरे 24 मिलियन पाउंड चुरा लिए।

- जाओ उन्हें ढूँढ़ो। - मिसेज़ क्लेबर्न?

- ऐसा करने की ज़रूरत नहीं। - ज़रूरत है।

तुम चुन सकती हो।

एल्बेनियंस यहाँ आ गए हैं।

मुझे यहाँ नहीं छोड़ सकती। वे मार डालेंगे।

वे तुम्हें मारने आएँगे। तुम्हें उनके 24 मिलियन पाउंड देने हैं।

- जानता हूँ पैसे कैसे वापस मिल सकते हैं। - कैसे?

पाँच साल पहले

टर्की

आख़िर जाग ही गई।

तुम काफ़ी देर से बेहोश थी।

तुम्हें किसने भेजा है?

तुम किसके लिए काम करती हो?

उसका नाम…

वे मुझे बचाने आएँगे।

कोई तुम्हें बचाने के लिए नहीं आएगा।

राइड ऑर डाय

अंदर आ जाओ।

सैम, अंदर आ जाओ।

ड्रिंक लोगे?

नहीं, शुक्रिया।

चलो भी। एक ड्रिंक ले लो।

तुम मेरे दफ़्तर में क्या कर रहे थे?

अपनी एजेंट को बचाने की कोशिश कर रहा था।

मुझे लगता है बिली डॉनोवन का मिशन एक चाल थी।

किसकी?

एक पुरानी एजेंट की।

रेडबैक की।

रेडबैक मर चुकी है।

नहीं, सर, वह मरी नहीं है। मैंने उसे ख़ुद देखा है।

उसकी फ़ाइल में लिखा था पाँच साल पहले वह व्हिपटेल के साथ टर्की के मिशन में मर गई।

पर वह ज़िंदा है।

- व्हिपटेल को बताने की कोशिश कर रहा था। - नहीं।

पर हमें उसे बताना होगा।

व्हिपटेल ने झूठ बोला था।

वह अब इस संगठन की सदस्य नहीं है।

नहीं, लेकिन सर, वह औरत, रेडबैक उसे मार डालेगी।

हाँ। यही होता है जब सोचते हो कि नियम तुम पर लागू नहीं होते।

जाओ यहाँ से।

और, सैम…

अगर तुमने ये सारी बातें किसी और को बताईं तो…

तुम्हें मार दूँगा।

हम तकरीबन 20 मिनट दूर हैं।

वक़्त का पता ही नहीं चला।

क्या यह कोई मज़ाक है?

हाँ, यह मज़ाक ही है!

कुछ घंटे पहले

मुझे एक फ़्रेंच फ़्राई भी नहीं दोगी?

- क्लच को ढीला छोड़ो। - क्लच पर…

जलने की बू आ रही है। क्लच को ढीला छोड़ो!

- जल्दी गियर बदलो। - बस करो तुम दोनों! मुझे कार चलानी आती है!

हम इसे कुछ खिला सकते हैं। यह हमारा क़ैदी तो है नहीं।

यह एक तरह से क़ैदी ही है।

- सीधा चलो… - दाएँ है!

- क्या? - यह वन वे है!

…समंदर तक पहुँचने तक।

- बस करो! - बस करो!

तो… उसे कुछ पता था?

मतलब, द ब्लैक मार्क के बारे में?

कुछ नहीं।

मैंने नौकरी छोड़ दी।

क्यों?

वह करती रहती तो तुमसे नज़रें न मिला पाती।

- छोड़कर कैसा लग रहा है? - पता नहीं।

मैंने कभी और कोई काम किया ही नहीं है।

और डायरेक्टर, जिन्होंने मुझे काम पर रखा था,

वह कब से मेरे साथ हैं।

और ज़िंदगी में पहली बार, मैं…

बिल्कुल अकेली हूँ।

तुम अकेली नहीं हो।

मैंने बोधी के साथ सेक्स किया।

- क्या? - क्या कह रही हो?

बोधी कौन है?

यह हमारी आपस की बात है।

मोनाको

तो हम किससे मिलने वाले हैं?

उसने डेविड का खाता बनाया था। एक हवाला एजेंट है।

क्या है?

वह जो पैसों की हेरा-फेरी करता है।

हाँ, हेरा-फेरी करता है। पैसों को छुपाता है।

लोग उसे उसके नाम पर कंपनी खोलने के पैसे देते हैं।

क्यों?

कंपनी मोनाको में रजिस्टर्ड है, जिसका मतलब कोई कॉरपोरेशन टैक्स नहीं होगा।

यह तो टैक्स की चोरी हुई।

यह फोरेंसिक अकाउंटेंट का नाटक करती है।

मैं सिर्फ़ नाटक नहीं करती।

मैं क़ानूनी तौर पर एक काबिल फोरेंसिक अकाउंटेंट हूँ।

मैं आर्थिक जुर्म को बहुत संजीदगी से लेती हूँ।

तुम हो कौन?

बस यहीं पर है।

हाँ, हम एलायजा से मिलने आए हैं।

पासवर्ड।

मुझे नहीं पता। उससे कहो बिली आया है, ठीक है?

उफ़…

"लॉर्ड ऑफ़ द रिंग्स" का कुछ था न?

अच्छा।

- नोर्डोर। - वह "मोर्डोर" है, गधे।

और वह पासवर्ड नहीं है।

ब्रायन? यह तुम हो?

व्हिपटेल?

हैलो। सिंगापुर के बाद तुम्हें आज देख रहा हूँ।

तुम्हारी माँ कैसी हैं?

हाँ, अच्छी हैं। शुक्रिया। जेल में हैं।

हाँ, मैंने सुना था। उन्हें मेरा प्यार देना, ठीक है?

देखो, हमें अंदर आने दे सकते हो? हम थोड़ी जल्दी में हैं।

- हाँ। - काश कर सकता, यार।

पर उसके लिए पासवर्ड बताना होगा। और वह "नोर्डोर" नहीं है।

- गधा। - तुमने "लॉर्ड ऑफ़ द रिंग्स" पढ़ी है?

हाँ, पर मुझे पता है। उसमें एक एल्फ़ है और एक…

- और एक गॉब्लिन है। - वह एक बौना है।

- नहीं, एक ऑर्क के पास अंगूठी होती है। - वह एक हॉबिट है!

तो, उसमें एक एल्फ़, एक बौना और एक हॉबिट है।

और एक समय ऐसा आता है, जब वह एक बड़े से दरवाज़े पर पहुँचते हैं,

और उस दरवाज़े के पीछे है…

बिलबो?

माइन्स ऑफ़ मोरिया हैं।

सुनो।

हाँ। एक बड़ा दरवाज़ा है।

और उस दरवाज़े पर लिखा है, "दोस्त कहो और अंदर आओ।"

मैं बोल रहा हूँ। कह रहा हूँ, "मुझे अंदर आने दो।"

"दोस्त कहो और अंदर आओ।" दोस्त। "दोस्त" पासवर्ड है।

दोस्त।

वह एल्विश में बोलो।

- बस करो, ब्रायन! - बस करो, ब्रायन!

- तेरी ऐसी की तैसी। - कमबख़्त एल्विश।

ठीक है, वह "मेल्लन" है, ठीक है? "मेल्लन।" इसमें दो ल हैं।

क्या मुसीबत है?

वह "मेल्लोन" है।

- सही तरह से बोलना होगा। - हाँ।

सुनने में तो "मेल्लन" ही है, है न?

दाढ़ी अच्छी है।

शुक्रिया। लड़कियाँ पटाने के लिए।

- सच में? - नियम मानने पड़ते हैं।

यह…

सेक्स वाली बात है।

यह सेक्स वाली बात नहीं है।

तुम्हें देखकर अच्छा लगा, व्हिपटेल।

अब मेरा नाम जूडिथ है। मैंने वह काम छोड़ दिया।

- व्हिपटेल? - हाँ।

मेक्सिको की ख़तरनाक रेतीली छिपकली।

मादा नर को खा जाती है।

जब नाम चुना था तब अच्छा लगा था।

- हाँ, यक़ीनन लगा होगा। - चुप करो।

बिली डॉनोवन।

और उसकी दोस्त।

कैसे मदद कर सकता हूँ?

मैंने तुमसे डेविड क्लेबर्न का जो खाता बनवाया था उसे देखना है।

हाँ, वही चालाक आदमी, जो नेता है।

वह एल्बेनियन गिरोह के साथ फँस गया। उसकी बीवी को इसके बारे में नहीं पता था।

नहीं। बीवी को कुछ भी नहीं पता था।

तुम यही करते हो, है न?

तुम यहाँ छुपते हो, और लोगों का पैसा उनकी बीवियों से छिपाते हो?

हाँ, और पुलिस, गैंगस्टर और टैक्स वालों से।

और मानो या न मानो,

तुम पहली बीवी हो जिसने मुझे ढूँढ़ा है।

अब हमें सारा पैसा एल्बेनियंस को वापस करना है। 24 मिलियन पाउंड।

ठीक है। कोई समस्या नहीं है।

उसे वापस कर देते हैं।

मुझे उसका दस प्रतिशत चाहिए होगी।

हद हो गई, ब्रायन, मैं तुम्हें पैसा किसलिए देता हूँ?

तुम समझते हो न कि अगर मुझे मार दोगी, तो पैसा जहाँ है वहीं रहेगा।

मैं तुम्हें नहीं मारूँगी।

ठीक है। पाँच प्रतिशत।

अच्छा, ठीक है। कुछ नहीं लूँगा।

पुराने दोस्तों के लिए करना पड़ता है।

इन बेहद ख़ास और किसी को न बताए जाने वाले हालातों में,

मैं कोई हिस्सा नहीं माँगूँगा।

ठीक है, चलो देखते हैं।

"मिस्टर डेविड क्लेबर्न।"

- कुछ नहीं है। - क्या मतलब है, कुछ नहीं है?

हाँ, उसने खाता खाली कर दिया।

पूरी रकम निकाल ली। सारा का सारा पैसा।

क्या?

माफ़ करना, यार। ऐसा अक्सर होता रहता है।

वह साला शायद इस वक़्त कोस्टा रीका के किसी बीच पर होगा।

कोस्टा रीका नहीं

मैं तुम्हें पैसे के बारे में बता चुका हूँ! मुझसे और क्या जानना है?

कोई मेरी मदद करो!

हैलो, डायऐन।

Comments

No comments yet. Be the first to leave one.

Keep it about this subtitle — sync, quality, typos.500 characters left