Mistari 200 ya kwanza.
NETFLIX ओरिजिनल सीरीज़
हमारी 19वीं परिक्रमा से पहले की रात,
महान श्री विल्फ़र्ड ठंड से बचकर आ गए।
यह दो इंजनों का समय था,
जहाँ टेल अब टेल न रहकर एक सीमांत इलाका बन गया था।
यह उम्दा खेल खेलने और उम्दा ट्रेन संचालन की कला का समय था,
जब परिक्रमाओं में ख़लल पड़ा और नए इलाके पर नया रास्ता बनाया गया।
हावी, तुम सुन रहे हो?
हावी? धत् तेरे की।
अगर सुन सकते हो, तो बैकअप रेडियो पर आओ।
मैं कनेक्टर की ओर जा रही हूँ।
चालीस डिब्बों वाली "बिग ऐलिस"
और 994 डिब्बों वाली "स्नोपियर्सर" के बीच की जंग में
उम्मीद हमारा एकमात्र सहारा थी।
"स्नोपियर्सर" आगे नहीं जाएगी।
श्री विल्फ़र्ड की माँगों को मान लो,
वरना संपर्क तोड़ देंगे, फिर छटपटाते रहना।
श्री विल्फ़र्ड से कहो "स्नोपियर्सर" के लोग आत्मसमर्पण नहीं करेंगे।
तुम कौन हो?
वही हूँ जिसके पिछले दरवाज़े से घुसकर आई।
मुझे यकीन है हम समझौता कर सकते हैं।
यह अपमान नहीं कर रहे।
ट्रेन चलने के बाद चर्चा करेंगे।
वाजिब बात है, एलेक्स। तुम्हारी माँ ज़रूर सहमत होंगी।
-इसके लिए क्या करना होगा? -इस सूची में लिखी हर चीज़ लाओ।
बीयर?
-"गाजर, खीरे।" -ये सब लाना होगा?
ठंड से जमने में बस 12 मिनट बचे हैं।
ए!
-मामूली चीज़ें हैं। -और कोई चारा नहीं है।
-फ़ोन के तार ख़राब हैं और सबट्रेन भी। -हमें यह दौड़कर करना होगा।
शराब की भट्टी से रेलमैन्स एल की छह बोतलें।
लाता हूँ! रास्ता दो!
कोई लाइब्रेरी से डैफ़्नी डू मॉरिएर की "रेबेका" लेकर आओ।
रूथ, मेरे साथ चलो। रोश, व्यूह बनाए रखो।
-एग्रीकल्चरल सेक्शन! -लो!
टिल, साथ जाओ। हमें कुछ गाजरें, एक खीरा, छह अंडे और एक मुर्गी चाहिए।
-मुर्गी? -हाँ।
हावी, मेल से संपर्क स्थापित हुआ?
-हम रोक दिए गए हैं। -पता है।
-उससे संपर्क हुआ? -नहीं।
"स्नोपियर्सर" विल्फ़र्ड के काबू में है।
उसे पता होगा कि बैकअप से बात कर सकते हैं।
मेलनी, जवाब दो, इंजन से बोल रहा हूँ।
बहुत सुहाना दिन है।
हाँ, बेहद सुहाना माइनस 118 डिग्री सेल्सियस तापमान वाला दिन।
वापस ट्रेन में सवार हो।
मैं कनेक्टर के पास हूँ। हत्थे जुड़े हुए हैं।
-ए, मेल, तुम हमें अलग नहीं कर सकती। -जानती हूँ।
उससे भागने में इतनी बिजली खपा दी,
कि अब ख़ुद से आगे न बढ़ पाएँगे।
तुम सही थे, बेन। मैं बहकावे में आ गई थी।
अगर मैं अपलिंक उड़ा दूँ,
तो कम से कम तुम्हें कमान और जीवन प्रणाली मिल जाएगी।
चिपकाने वाला बम है?
हाँ। केवल एक ही है।
ए, मेल, तुम्हारे सूट का तापमान क्या है?
-तुम्हें हाइपोथर्मिया होने वाला है, मेल। -हाँ।
मेल?
एक सौ बीस वोल्ट
-माइनस दस। -सब लोग, तैयार रहो।
अपने हाथ गर्म रखना।
कुछ हो रहा है।
नया एहसास है। हम पहले कभी रुके नहीं हैं।
नहीं। सुनिए। मुझे कुछ सुनाई दे रहा है।
सब लोग एक सेकंड चुप हो जाओ।
-धत्! बाहर कोई है। -हममें से कोई होगा क्या?
लग तो रहा है। वह जो भी कर रहा है, आशा है कि काम कर जाए।
-माइनस 12। -सामान लाने वालों से कहो जल्दी करें!
चलो!
चलो। हटो!
रास्ता दो! हटो!
आओ, जल्दी करो। चलो।
मैं जम रहा हूँ!
रास्ता दो।
-रास्ता दो। हे भगवान। -वह ख़त्म हो गई।
क्या लगा था? हम 170 लोगों का इलाज कर चुके हैं।
"स्नोपियर्सर" में मॉर्फ़ीन कल ही ख़त्म हो गई थी।
क्या? और श्री विल्फ़र्ड दर्द में हुए तो?
फर्स्ट क्लास के बर्तन, अगले बंदे को दो।
वह बाहर खड़ा है।
वह अब भी जिंदा है?
आख़िरी चीज़ श्री विल्फ़र्ड की पसंदीदा स्कॉच की बोतल।
यह केवल शुरुआत है, आंड्रे।
वह उन सभी चीज़ों को छीनेगा जो लड़कर मिली हैं।
वह बाद में बताना। रास्ते से हटो!
मेलनी, तुम कगार पर हो। तुम लक्षण जानती हो।
उलझन होगी, हाथ-पैर चलना बंद हो जाएँगे।
मैं ठीक हूँ।
प्रणाली पुनःस्थापित
वह कामयाब हो रही है। उसने हमें कमान दिला दी।
मेल, तुमने कर दिया।
अब ट्रेन में चढ़ जाओ।
काम अभी पूरा नहीं हुआ।
मेल?
-हे भगवान। -उस आदमी को हुआ क्या है?
मेलनी! मेलनी, जवाब दो। अब वापस आने का वक्त हो गया है।
जो मिल सकता था ले आए। अब आगे बढ़ो।
-क्या नहीं है? -मॉर्फ़ीन, पर एस्प्रिन है।
हम ख़ुद बनाते हैं, उन्हें पता है।
देखो, तापमान माइनस 20 डिग्री है।
-आगे बढ़ें? -माइनस 22 है।
ट्रेन चलने के दौरान भी बात कर सकते हैं।
श्री विल्फ़र्ड आपके सहयोग के आभारी हैं।
एलेक्स, रुको। एलेक्स!
हाँ!
यह तो अच्छा संकेत लगता है।
रूथ, वह हम पर हावी है।
तुम समझ रही हो?
हममें से अधिकतर लोगों ने लोकतंत्र की जंग लड़ी है,
तो फ़ैसला कर लो कि किसकी तरफ़ हो।
मेलनी?
मेलनी, तुम ट्रेन में सवार हो गई?
मेलनी, ट्रेन में चढ़ो।
मेलनी, ट्रेन में सवार हो गई? जवाब दो।
मेलनी, ट्रेन में चढ़ो!
यहाँ कुछ तो है।
शायद बर्फ़ गिर रही है।
वह पागल हो रही है, यार।
मेलनी, बात सुनो। इतनी ठंड में बर्फ़ नहीं गिरती।
ट्रेन में सवार हो जाओ।
मेलनी, होश में रहो।
मेलनी।
मेलनी!
-बेन, अगर तुम सुन सकते हो... -हाँ।
..."बिग ऐलिस" में चढ़ रही हूँ।
विसंक्रमण के लिए सूट उतारें।
बढ़िया मज़ाक है।
ख़तरा
केविन।
तुमसे यहाँ मिलकर अच्छा लगा।
पर तुम नई लगती हो।
यह हमें मरने को छोड़ने के लिए।
मुझे रास्ता पता है।
यहाँ कितने टेली बचे हैं?
मेरे ख़याल से केवल आधे।
कुछ को बर्थ मिल गई, पर ज़्यादातर आगे डेरा जमाए हैं।
हममें से कुछ जाना नहीं चाहते।
देखो, मैं यह कहना चाह रहा हूँ। टेल अब टेल नहीं रही।
यह एक सीमा है, और सीमा की रक्षा करनी होती है।
डिब्बे की रक्षा के लिए सैनिक बल चाहिए होगा।
सात सालों से निकलने को तड़पते रहे,
और अब इस जगह की कीमत हो गई।
चलो व्यवस्थित हो जाएँ।
यहाँ दूसरा मोरचा बाँधना होगा।
हाँ, सही है। इस इलाके को मज़बूत बनाते रहो।
अगर वह ट्रेन रोकने को तैयार है, तो शायद हमला भी कर सकता है।
अनुमान न लगाने की सलाह दूँगी, श्री लेटन।
जल्द यात्रियों से बात न की, तो अफ़वाहें ही हमारा ख़ात्मा कर देंगी।
फ़ोन चालू हो गए।
शुक्रिया, रूथ।
नाइटकार में परिषद की बैठक के फ़ौरन बाद
ट्रेन को संबोधित करूँगा।
अब हम तुमसे विदा लेंगे, मेलनी।
हैलो, जुपिटर।
ए।
शांत हो जाओ, जान।
इसे तुम याद हो।
मैं आशा कर रहा था कि तुम्हें खा जाएगी।
वाह। आपकी ट्रेन में डिमर लाइट है।
तुम्हें पसंद आई?
इस पुरानी "ऐलिस" से हमने जो भी माँगा इसने उससे ज़्यादा दिया।
पर यह इरादा नहीं था, है न?
पास आओ, चलो भी।
देखें उम्र का तुम पर क्या असर हुआ है।
तुम जब बाहर मरम्मत कर रही थी,
तब मेरा इंजन कौन चला रहा था?
बेन, है न?
नाम, पद और क्रम संख्या।
-बस यही बताऊँगी। -माफ़ करना। ज़्यादा उत्सुक हो गया।
कभी उम्मीद नहीं की थी कि हम इतनी जल्दी रूबरू होंगे, है न?
पर वह बेन ही है, है न?
तुम्हें हमेशा से हुनर की पहचान थी।
क्यों न आपकी बात करें?
आपने यह कैसे किया? बता भी दीजिए।
हम पर यूँ शिकागो में कैसे धावा बोला?
-मैं जानती हूँ आप बताने को बेकरार हैं। -हाँ!
आख़िरकार!
मुझे साहसिक कारनामे पसंद हैं, तुम्हें?
तुम थोड़ा-बहुत समझ गई होगी।
मैंने "ऐलिस" को निष्क्रिय रखा,
इसे एक-दो महीनों के लिए इसके सायबान में ही खड़ा रखा।
जब तक तुम दुनिया के दूसरे छोर पर पहुँची,
सैटेलाइट की नज़र से दूर, हम साधनों से लैस थे।
मैं घात लगाए बैठा था, मेलनी,
झपट्टा मारने के इंतज़ार में।
और...
आपने शॉर्टकट लिया?
हाँ। रॉकी पर्वत वाले टेस्ट ट्रैक से आए, है न?
जैसे ही तुम चाबी दोगी...
तुम्हें सब बता दूँगा।
-मैं ऐसा नहीं कर सकती। -करना होगा।
भले ही मेरा अपलिंक काट दिया हो,
पर अब भी लंगर डालकर तुम्हारी ट्रेन को रोक सकता हूँ।
फिर "स्नोपियर्सर" 20 मिनट से ज़्यादा टिक नहीं पाएगी।
बड़ी विडंबना है, है न, मेरी शिष्या?
इतने सालों तक मुझसे भागती रही,
और अब अचानक, मुझसे पल भर भी दूर नहीं रह पा रही हो।
मुझे मेरी ट्रेन वापस चाहिए, मेलनी।
असल में, कुछ समय पहले तक आप ही उसे चला रहे थे।
No comments yet. Be the first to leave one.