Beast Race

Beast Race (Corrida dos Bichos)

ดาวน์โหลดคำบรรยายHindi

ข้อมูลรุ่น

Beast Race 2026 PORTUGUESE AMZN WEB-DL DDP5 1 H 264-playWEB
ความคิดเห็นโดย tedi
Retail AMZN | 2:05:21

แท็ก

webdl
เผยแพร่เมื่อ: 2026-08-07
ดาวน์โหลด: 7
ผู้พิการทางการได้ยิน: No

ตัวอย่างคำบรรยาย Hindi

200 บรรทัดแรก

सन 1892 में रियो डी जनेरियो से इस "जंगलियों के खेल" की शुरुआत हुई,

जिसे जल्द ही गैर-क़ानूनी करार कर दिया गया।

इसे कुचलने की हर कोशिश इसे और ज़्यादा मशहूर बनाती गई।

महा-आफ़त के बाद, हर तरफ़ फ़साद और खौफ़ फैला था।

शहर बदला, पर यह खेल खुद को ढालकर ज़िंदा रहा।

अब ये एक ऐसा खेल है,

जो अवाम को गुलाम बनाता है और सिर्फ रईसों की तिजोरियाँ भरता है।

पर एक गुट है जो इस शोषण के खिलाफ लड़ रहा है,

जो इलाकों को जीत कर बग़ावत की आग भड़का रहा है।

बैल सीढ़ियों की तरफ़ दौड़ते हुए, पर अगर वह लड़खड़ाकर गिरा, तो खेल ख़त्म।

घोड़े ने गलियों और चौड़ी सड़कों के रास्तों पर जाने का फैसला किया।

यह थोड़ा लंबा पड़ता है, पर हम पहले से ही उसकी ताक़त जानते हैं।

इस निर्णायक चरण में थोड़ी उत्तेजना बढ़ गई है।

रियो डी जनेरियो महा-आफ़त के 45 साल बाद

और यह आ रहा है मुर्गा, आर्कोस दा लापा के ट्रैक पर हवा की तरह सनसनाता हुआ।

उसने पिछले दो चरण जीत लिए हैं, और इस सीज़न का विजेता बनना चाहता है।

चलो भी, मुर्गे। 120 मीटर के बाद पहला दायाँ मोड़ लेना है। चलो।

बैल, सड़क पार करके घोड़े को ओवरटेक करो।

और यह रहा बिना पंखों वाला बैल, घोड़े के पीछे तेज़ी से दौड़ता हुआ।

पहाड़ी के बाद, वह एक स्थान आगे पहुँच गया है, घोड़े को पीछे छोड़ता हुआ।

ये जानवर अपनी जान लगाकर दौड़ रहे हैं।

यह रोमांचक है। यह भयानक है।

यह हिट है।

पर बैल बढ़त बनाने की कोशिश कर रहा है।

बकरे को दौड़ से बाहर फेंको।

बैल बकरे को बाहर फेंक देता है! क्या टक्कर थी।

क्या बकरा इससे उबरकर वापस आ पाएगा?

मुर्गा और बैल सबसे आगे की तरफ़ हैं।

पहले स्थान के लिए एक-दूसरे के बेहद करीब हैं।

मुकाबला टक्कर का है। फ़ाइनल कोई भी जीत सकता है।

और जत्था बोटाफोगो का सूखा समंदर पार करके

ज़ोन का चक्कर लगाता है और आख़िरी भाग की ओर बढ़ता है।

-कैसा चल रहा है? -मुर्गा अभी-अभी बैल से आगे निकल गया।

वह जानता है कि वह तेज़ है। उसे अकेले दौड़ना और लड़ाई न करना ज़्यादा पसंद है।

-चलो भी, यार! -चलो!

जिसने भी सही बाज़ी लगाई हो, अपनी लकी टिकट को थामे रहना।

अगर तुम्हारा जानवर जीता, तो दावत और शराब दोनों पक्की हैं।

परिवार की मदद हो जाएगी और कर्ज़ भी उतर जाएँगे।

वह रही बाघिन।

वह गुस्से में है। घोड़े के माँस की भूखी है।

सभी जानवर ज़ोन की दीवार के नज़दीक हैं।

अब वह अंतिम रेखा तक के तीन किलोमीटर को कवर करेंगे।

कोई इतना पागल नहीं है कि वहाँ से शॉर्टकट लेना चाहेगा,

जहाँ इसे बर्दाश्त नहीं किया जाता।

चलो, मानो। वे बस पहुँचने ही वाले हैं।

उसके अंदर जाने वाले किसी भी जानवर का शिकार होगा, पीछा होगा और संहार होगा।

वह रेज़िस्टेंस है। वे हमसे नफ़रत करते हैं।

मुर्गा दीवार तक सबसे पहले पहुँच गया।

बैल, क्या तुम मुर्गे को देख सकते हो?

अपने बीच की दूरी घटाओ।

-केवल वह ही हमारे रास्ते में आ रहा है। -देखो यहाँ कौन आ गया। बैल।

उसे रास्ते से हटाओ।

दीवार का सहारा लो।

बैल ने मुर्गे का मुसल्लम बना दिया। क्या बात है!

बैल फिर से पहले स्थान पर आ गया।

मुर्गे को गिरा दिया गया है और अब वह आख़िरी स्थान पर है।

उसके हालात काफ़ी बुरे हो गए हैं।

सब तुमसे आगे निकल गए। तुम आख़िरी स्थान पर हो।

मेरी मदद करो। मेरा जीतना ज़रूरी है।

-ज़ोन में जाओ। -ज़ोन में?

वही इकलौता तरीका है।

सभी जानवर कोने पर मुड़ रहे हैं।

अगर तुम ज़ोन से होकर जाओगे, तो अब भी जीत सकते हो।

ठीक है।

मुर्गा क्या करेगा?

ज़ोन के अंदर से नहीं, बेवकूफ़!

कोई फ़ायदा नहीं है। वह अंदर चला गया, सब ख़त्म।

वह मौत के ज़ोन में है। वहाँ पर यह खेल नहीं चलता।

वहाँ पर जानवरों का नसीब फूट जाता है।

मैं अंदर पहुँच गया हूँ, यार। अब मेरी मदद करो।

अब उस मुर्गे की ख़ैर नहीं।

उसके अंदर जाने वाले हर जानवर का शिकार होता है।

शिकारी का सामना करो और ख़ुद ही देखना। वह किसी भी जानवर से मुकाबला कर सकता है।

उसका गिरवी कौन है?

-यह लड़का। -वह तो लगभग हार चुका है।

मुर्गे का गिरवी उसका भतीजा है।

अगर वह हार गया, तो वे उसे ले जाएँगे। एक और माँ रोती-बिलखती रह जाएगी।

उसे हेल्स कोस्ट भेज दिया जाएगा।

वहाँ वह गुलाम बनाकर बेचा जाएगा, उसकी रूह शैतान के हवाले कर दी जाएगी।

जानवर! ज़ोन में एक जानवर है!

भागो, मुर्गे! इसमें बहुत ज़्यादा ख़तरा है।

उस गली में आगे जाकर बाएँ मुड़ जाओ।

वह वहाँ पर है!

मुर्गा! देखो, वह वहाँ पर है!

धत् तेरी, वह अंदर पहुँच गया। चलो!

शिकारी ने तुम्हें देख लिया है।

इस गली में आगे की तरफ़ जाओ। भागो!

कोई शिकारी से बचकर नहीं निकल पाता।

वह मुर्गा तो गया!

उस ड्रोन को मार गिराओ।

नो सिग्नल

सब ख़त्म हो गया।

जानवर अंतिम चरण पर हैं।

पहले दो प्रतियोगियों को बड़ी धनराशि मिलेगी और वे अपने गिरवी रिश्तेदार को बचा लेंगे।

बैल, घोड़ा, बाघिन और बकरा एक ज़िंदगी बदलने वाले इनाम के लिए दौड़ लगा रहे हैं।

कॉम्पलेक्स के अंदर, बैल इस बात से आश्वस्त लगता है कि वह तीसरी बार विजेता बनेगा।

अपनी बछियों को छोड़ो, दोस्तो! इस जीत का सेहरा बैल के माथे सजेगा।

चलो! भागो!

चलो, बैल!

पहला बैल - समय 48:11:68 2 जीत - 2 हार

बीस्ट रेस

क्या तुम पागल हो? यह बुज़दिली है!

सत्यानाश! साला।

सब ख़त्म हो गया, भाई। सब ख़त्म हो गया।

मेरे दो बच्चे हैं। ज़रा उनके बारे में सोचो।

तुम्हें उनके बारे में पहले सोचना चाहिए था।

उनका पेट कौन भरेगा? तुम?

और तुम्हारा गिरवी, उसकी कोई कीमत नहीं है?

इसे लेकर आओ, पर कोई गड़बड़ मत करना!

तुम जीत गए।

चलो।

मुर्गे पर बाज़ी लगाने वाले हार गए,

पर असली हार तो उसके गिरवी रखे गए बंधक की हुई है।

हम ऐसे कितने मासूम लोगों को खो चुके हैं। जो हेल्स कोस्ट में गुलाम बनाए गए।

जेनेटिक लैब्स के प्रयोग के चूहे।

ज़ोन इस खेल का ख़ात्मा कर देगा।

और तुम सब भी उसके साथ ख़त्म हो जाओगे।

हो गया, दोस्तो! इसी के साथ सीज़न का अंत होता है।

शुरुआत करने वाले 20 प्रतियोगियों से, पाँच फ़ाइनलिस्ट तक,

हमने उन्हें चार चरण में दौड़ के बीहड़ रास्तों पर जमकर मुकाबला करते हुए देखा।

और बैल ने एक और सीज़न जीत लिया है।

उसने चार में से दो चरण जीते और अपना सिक्का जमा दिया।

बढ़िया दोस्त। एक और जीत।

चलो गिरवी को लेकर आएँ।

वे आ गए।

तुम लोगों के साथ बड़ा बुरा बर्ताव होता है।

यह कैसी घटिया गाड़ी है?

अपने परिवार को मेरा सलाम कहना।

पहला बैल दूसरा घोड़ा

बैल तीन बार चैंपियन रह चुका है। केवल मुर्गा दौड़ पूरी नहीं कर पाया।

पर यह खेल ही ऐसा है।

मैं हूँ दिविना, बंधुओ।

बाज़ी लगाने वालों के लिए इस शो की आवाज़।

यह ग़ैरकानूनी है, ज़ालिम है, पर लोगों को यही पसंद आता है।

अगले सीज़न में, मैं दौड़ में हिस्सा लूँगा।

और चीज़ें बेहतर हो जाएंगी। ठीक है?

फिर से ग़लत बाज़ी लगा दी, पापा?

हाँ।

जल्द ही, तुम सब मुझ पर बाज़ी लगा रहे होगे।

यह बात गाँठ बाँध लो। भूलना मत।

ए! इस जानवर को हेल्थ क्लिनिक ले जाने के लिए कार लेकर आओ।

एक और, हाँ?

मुबारक हो।

तुम तो काफ़ी मशहूर हो गए, मानो।

और यह मुर्गा?

इसका गिरवी कौन है?

इसका भतीजा।

-इसे जाने दो! चलो! -माँ!

वह बच्चा मुश्किल से 18 साल का है, और उस गिरोह के हाथ लग गया।

नहीं!

और तुम लोग क्या करना चाहते हो? इसे हेल्थ क्लिनिक ले जाना चाहते हो?

तुम यह सिरदर्द कब से अपने ऊपर लेने लगे?

चलो अपनी कमीज़ उतारो।

चलो भी, उसे उतारो।

चलो।

हमारे पास एक मौका है जो केवल तुम दो लोग नहीं देख पा रहे हो।

इंसान की खाल के बाज़ार में बढ़ोतरी के बाद तो और भी।

इसकी खाल के बदले में तो मोटा माल मिलेगा।

ऐसे जानवर का, जिसका ट्रैक रिकार्ड बढ़िया है। यह देखो, बहुत कीमत मिल जाएगी।

-ज़ोन की सुरक्षा के लिए पैसे। -इंसान की खाल को बेचोगे।

तुम बहुत घटिया हो, सिनात्रा।

तुम्हें नहीं पता कि यहाँ पर क्या, कैसे होता है?

अगर तुम्हें अब भी समझ नहीं आता, तो दफ़ा हो जाओ। जाकर किसी झील में कूद जाओ।

-नन्हीं कली, हम दोनों को एक ही चीज़ चाहिए। -अच्छा?

बस तरीके पर हमारी राय अलग हैं।

और यह मत भूलना कि मैं यहाँ पैदा हुआ था, शांतिवादी।

मैं कोई घटिया इंसान नहीं हूँ जिसे एक जानवर ने पाला-पोसा है।

चलते बनो।

सर्कस ख़त्म हुआ। अब चलते बनो।

-क्या हुआ, दालवा? -उन्होने मुझे सस्पेंड कर दिया।

वह कमीना, हरामज़ादा।

मैं इस नामुराद नौकरी से भी हाथ धो बैठूँगी, मानो।

अब मुझसे और सहन नहीं होता, सच में।

हम कोई न कोई रास्ता ढूँढ़ लेंगे।

-बाको कैसे हैं? -वैसे ही हैं।

असल में, और बदतर हो गए हैं।

और ज़्यादा पीने लगे हैं, पैसे उड़ाने लगे हैं जो हमारे पास नहीं हैं।

-सट्टे में? -हाँ?

-आ जाओ। -तुम्हें यह नाला क्यों पसंद है?

आड़ में रहना ही बेहतर है।

जानवर के शिकारी के तौर पर, मैं रियो का पसंदीदा बंदा तो नहीं हूँ।

काश मैं उस वक़्त पर ज़िंदा होती।

तब वाकई बहुत ख़ूबसूरत थी।

पर वे सब महा-आफ़त में मारे गए।

हम ख़ुशकिस्मत हैं जो ज़िंदा हैं।

ख़ुशकिस्मत? इस गंदगी में जीकर?

यह क्या है?

फ़ाइनल का सितारा।

मुझे ऑटोग्राफ़ चाहिए।

दालवा।

कितनी बड़ी हो गई हो।

दौड़ का सबसे मज़ेदार पल वह था जब तुमने मुर्गे को चित किया।

हमेशा मदद के लिए तैयार हूँ।

मुझे तो नाराज़ होना चाहिए, है न?

हर दिन मेरे पास कितने बच्चे आते हैं जो दौड़ लगाना चाहते हैं।

पर एक अच्छा जानवर, जो लगभग सात-आठ किलोमीटर दौड़ सके, वह मिलना मुश्किल है।

मुर्गा उनमें से एक था, पर वह पहला नहीं है जिसे तुमने शिकार बनाया है।

और वह आख़िरी भी नहीं होगा।

तुम छोटे स्तर पर सोच रहे हो।

तुम हमेशा वादा करते रहते हो। तुम वहाँ मैदान मार सकते हो।

ความคิดเห็น

No comments yet. Be the first to leave one.

Keep it about this subtitle — sync, quality, typos.500 characters left