200 บรรทัดแรก
द श्रिंक नेक्स्ट डोर
वंडरी एवं ब्लूमबर्ग के पॉडकास्ट पर आधारित
आपके लिए कुछ ले आऊँ?
अलोहा।
धन्यवाद।
-रब्बी शेर्मन। -हैलो, लड़के।
-या मैं आपको पिंग-पौंग का बादशाह बुलाऊँ? -यह सच है।
-ध्यान से। यह बहुत होशियार हैं। -धन्यवाद।
ओह। थिया? या तो तुम बड़ी हो रही हो या मैं सिकुड़ रहा हूँ।
हैलो, निक एंड टोनी में, है ना?
-बुधवार रात को। मैं तुम्हें फ़ोन करूँगा! -जैसा तुम कहो।
तुम्हें मकई बहुत पसंद आएगी।
राउंड स्वॉम्प फ़ार्म से है। मैंने इसका छिलका ख़ुद उतारा है। वह रहा!
सब लोग, झुक जाओ!
-कहना मत। सोचना भी मत। -क्या?
-मैं अब तुम्हारे साथ कभी गोल्फ़ नहीं खेलूँगा। -क्यों नहीं?
"क्यों नहीं?" वह गोल्फ़ नहीं था। वह हॉकी लग रही थी।
मुझे अपनी ज़िंदगी ख़तरे में लग रही थी।
तुमने गरम टब में जाकर देखा है? तुम्हें जाना चाहिए।
उससे तो तुम भी नहीं चूक सकते।
मुझे तो...
बेंजामिन, क्या हुआ?
लगता है तुम्हें बहुत गरमी लग रही है। बेहोश होने वाले लग रहे हो।
ताज़ी हवा मुझे रास नहीं आती।
वह इसलिए क्योंकि तुम्हारी माँ ने हमेशा तुम्हें घर के अंदर बंद रखा। आ जाओ।
वहाँ अंदर चलते हैं, ठीक है? वहाँ एयर-कंडीशनर लगा हुआ है।
वहाँ ढेरों फ़िल्में पड़ी हैं, सभी अकादमी पुरस्कार विजेता।
बॉची गेंदों से बचकर।
लीज़ा। आइक हर्शकॉफ़।
-हैलो। -आने के लिए धन्यवाद।
-आप हमेशा की तरह बहुत सुंदर लग रही हैं। -धन्यवाद।
आपको बुरा तो नहीं लगेगा अगर मैं जल्दी से एक तस्वीर ले लूँ?
-ज़रूर। -अच्छा, तो कौन सा बटन...
-ऊपर है। -क्या मुझे इसे घुमाना...
नहीं। यह तैयार है।
अच्छा।
-ऊपर। -मैंने ग़लत बटन दबा दिया।
-मैं जाकर अपना चश्मा ले आऊँ? -नहीं। वह...
कोई बात नहीं। अरे! इधर आना।
-धन्यवाद। -ठीक है।
इधर आना। क्या... हमारी एक तस्वीर खींच दो।
-मज़ा आ रहा है? बढ़िया। -बिल्कुल आ रहा है।
शानदार। बहुत अच्छा घर है।
धन्यवाद।
-सफलता। -बढ़िया।
इधर आइए, आपको कुछ गायें दिखाता हूँ। मैंने शहर में एक गैलरी से ली हैं।
-अच्छा। -वे बहुत मज़ेदार हैं।
यहाँ से ये गीले तौलिये उठा लो, अच्छा?
अच्छा, इसी कमरे में रहना।
रुको। और फिर... अरे, तुम कहाँ जा रहे हो? वापस आओ यहाँ।
मैं जाकर उनको ढूँढती... वह रहे... आ जाओ। अपने अंकल को हैलो बोलो, लिज़ी।
अह-ओह। फ़िलिस, कीड़े मारने वाले को बुलाओ।
इमारत में कीड़े-मकोड़े घुस आए हैं।
मैंने आज दोपहर तुम्हारे लिए डॉ. हर्शकॉफ़ से
-मिलने का समय लिया है। -हे भगवान। ये कीड़े तो मेरे ऊपर चढ़ रहे हैं।
ये हैं क्या वैसे?
चलो देखें। इनके ऊपर बहुत सारे रोएँ हैं और... इनके छोटे-छोटे चिपचिपे पंजे तो देखो।
-तुमने मेरी बात सुनी? -मैं नहीं जा सकता।
-क्यों नहीं जा सकते? -देखो,
-मैं किसी अजनबी से बात नहीं... -वह अजनबी नहीं है।
रब्बी गोल्डबर्ग ने उसका नाम सुझाया है।
हाँ, मुझे पता है। पता है। अरे!
मेरे गुदगुदी मत करो।
अच्छा, लड़कियों। बस करो। अपने मार्टी अंकल को तंग करना बंद करो।
आ जाओ, चलो एक तस्वीर ले लें, इससे पहले कि तुम अपने कपड़े खराब कर लो।
लड़कियों! आ जाओ। आओ। चलो आओ। आ जाओ।
फ़ोन रख दो, कृपया।
क्या वह तुम्हारा है?
नहीं। ठीक है, धन्यवाद। तुम बहुत प्यारी लग रही हो।
यह देखो ज़रा। अब सवाल यह है।
क्या इतने बड़े जाल बनाते हैं कि इन सभी कीड़े-मकोड़ों को पकड़ा जा सके?
ज़रूर बनाते होंगे। पीछे कुछ पड़े हैं।
हाँ, हैं। ब्रूस, जाओ जाकर झाड़ू ले आओ।
हाँ, हमें इन्हें पकड़ना...
-हे भगवान! मेरा सिर! -जाओ जाकर झाड़ू लाओ!
तो, जाओगे तुम?
मुझे डॉ. हर्शकॉफ़ से मिलने की कोई ज़रूरत नहीं है, अच्छा? मैं बिल्कुल ठीक हूँ।
अह-ओह।
लगता है इमारत में वाक़ई कुछ कीड़े हैं।
ओह, बाप रे!
-ठीक है, तुम यह कैमरा संभालो। -हाँ।
-मैं इससे निपटती हूँ। ठीक है? -हाँ, ठीक है।
ठीक है।
चलो शुरू करें।
-डेबरा! -कहाँ है वह?
तुम्हें मिलकर भी अच्छा लगा।
-तुमने मार्टी को मेरे संदेश दिए थे? -हाँ। सारे आठ के आठ।
पक्का? क्योंकि उसने वापस फ़ोन नहीं किया।
वह शायद इसलिए क्योंकि तुम दोनों का रिश्ता ख़त्म हो गया है।
नहीं। फ़ैक्स भेज कर किसी से रिश्ता नहीं तोड़ा जाता, फ़िलिस।
हाँ, मैं मानती हूँ, पर इससे भी बुरे तरीके हैं।
मेरे पति ने अपनी सेक्रेट्री से रिश्ता बना कर हमारी शादी ख़त्म की थी।
तो, फ़ैक्स तो उससे बहुत बेहतर है।
ठीक है, मुझे फ़र्क नहीं पड़ता। मैं बस... अच्छा।
मैं उससे मिलना चाहती हूँ।
-वह यहाँ नहीं है। -वह हर समय मुझसे छुपता नहीं रह सकता।
मुझे लगता है वह ऐसा कर सकता है।
उस पर मेरा बकाया है।
अच्छा, यह बकवास बंद करें। मैं नहीं कर सकती। आज यह सब नहीं कर सकती।
उसने तुम्हारा कुछ नहीं देना है। तुम्हारा रिश्ता ख़त्म हो चुका है।
मुझे उससे कुछ बात करनी है।
कोई निजी मामला है।
क्या तुम फिर से गर्भवती हो गई हो?
-तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई मुझ पर ऐसा इल्ज़ाम लगाने की? -तुमने ऐसा नहीं किया?
-भाड़ में जाओ, फ़िलिस। -मेरी बात सुनो।
मार्टी एक अच्छा आदमी है।
बल्कि, वह बहुत ज़्यादा अच्छा है। पर मुझे ऐसी कोई बीमारी नहीं है
और मैं तुम्हें उसका फ़ायदा उठाने नहीं दूँगी।
तुम क्या हो? उसका रखवाला कुत्ता?
उससे भी बुरी। मैं उसकी बहन हूँ।
रखवाला कुत्ता तो केवल तुम्हें काटेगा
पर बहन तुम्हारी साँस की नली नोच कर निकाल लेगी
और उसकी बाँसुरी बना कर बजाएगी।
तुम्हें अंतर समझ में आया?
इस सबसे तुम्हारा कोई वास्ता नहीं है, फ़िलिस!
यहाँ पर तुम ग़लत हो!
मार्टी से मेरा वास्ता है।
ठीक है।
अच्छा।
अगर उसने मुझे आज दोपहर तक फ़ोन नहीं किया, तो मुसीबत होने वाली है।
अच्छा, फिर लगता है मुसीबत हो ही जाने दो।
-हाँ, बहुत बड़ी मुसीबत होने वाली है। -नहीं, मैंने पहली बार ही सुन लिया।
-भाड़ में जाओ, फ़िलिस। -अच्छा है।
कमीनी।
अच्छा है।
तीन गिनने पर बड़ी सी मुस्कानें देना। एक, दो, तीन।
हे भगवान। अच्छा। पता है क्या?
मुस्कुराना छोड़ो। बस थोड़ा कम डरावने लगने की कोशिश करो।
तुम ऐसी लग रही हो जैसे "द शाइनिंग" की जुड़वाँ लड़कियों की और जुड़वाँ हो गईं।
ओह, श्री एबलमैन, एक सेकंड रुकिए, अच्छा?
ब्रूस, तुम करोगे यह? बस कोशिश करो ये मुस्कराएँ।
यह "प्रूफ़ ऑफ़ लाइफ़" के जैसे ज़बरदस्ती के भाव मुझे पसंद नहीं आ रहे।
मैं अपनी पूरी कोशिश करूँगा।
चलिए देखें, आपने ऑर्डर किए थे,
सूती मलमल में थियेटर के परदे।
-हाँ। बटरफ़्लाई चुन्नटों के साथ। -हाँ।
और जैसा कि आप देख सकते हैं, इसमें कपड़ा एक ही दिशा में कटा हुआ है और इसमें मैट फ़िनिश है।
क्या यह गुलाबी रंग है? यह थोड़ा गहरा लग रहा है।
नहीं, यह सामान्य गुलाबी है। हो सकता है इस रोशनी में थोड़ा गहरा लग रहा हो।
-मैं नहीं... -तो हमने इसमें
शार्क्सटुथ गॉज़ और दो किनारों के परदे लगाए हैं।
किनारों के परदे दिखाओ मुझे।
यह क्या है?
यह काले रंग का मखमल का किनारे का परदा है।
पीछे की ओर।
यह परदे का अस्तर है।
क्यों?
यह सबसे ज़्यादा अपारदर्शी बनाता है।
मैंने परदों का अस्तर लगाने के लिए नहीं कहा था।
ख़ैर, हमारी सलाह होती है
कि नए परदों के लिए, उन... उन परदों की फ़िनिश के लिए,
परदों का अस्तर लगाया जाए, इससे वे ज़्यादा समय तक चलते हैं।
तुम बहरे हो क्या? मैंने यह लगाने के लिए नहीं कहा था।
देखिए, हम... हम यह परदे बिना अस्तर के नहीं बनाते।
-ओह, बेशक़ नहीं बनाते होगे। -मेरा मतलब,
-इससे परदे जल्दी नहीं फटते। -ताकि तुम ज़्यादा दाम ले पाओ।
-सुनिए। -नहीं, तुम सुनो।
जब तुम्हारे पिता यह दुकान चलाते थे, तो मुझे यह सब ऊल-जलूल चीज़ें नहीं सहनी पड़ती थीं।
मैं बस बेहतरीन चीज़ करने की कोशिश कर रहा हूँ।
मैं यहाँ 34 साल से आ रहा हूँ।
-और हम आपसे मिले काम के आभारी हैं। -जेरोम कहाँ है?
-मेरे अंकल अब यहाँ काम नहीं करते। -क्यों नहीं?
क्योंकि यह... यह... यह पेचीदा है।
मैं जेरोम से बात करना चाहता हूँ।
आप एक सेकंड रुकेंगे ज़रा?
श्री एबलमैन!
हैलो, कैसे हैं आप?
मैं एक पैसा नहीं दूँगा जब तक जेरोम से बात नहीं कर लेता।
ऐसी बात है।
आप ज़रा रुकेंगे, कृपया?
मार्टी, तुम क्या कर रहे हो?
अब, तुम्हें अभी बाहर आना होगा।
मार्टी, बंद करो यह। इसे छोड़ो।
बंद करो।
तुम्हें पैनिक अटैक आ रहा है क्या?
क्या हो रहा है तुम्हें?
तुम... तुम्हें डर किस चीज़ से लग रहा है?
वह बस एक चिड़चिड़ा बुड्ढा तालमद टीचर है जिसके 30 साल की उम्र से कानों में बाल हैं।
किस चीज़ से तुम इतना डर रहे हो?
मार्टी, मेरी ओर देखो। अब यह जगह तुम्हारी है। तुम यहाँ के मालिक हो।
मालिक कपड़े नहीं चबाते, मार्टी।
क्या हुआ है तुम्हें? मार्टी, क्या तुम बेहोश हो रहे हो?
उठ जाओ। नहीं, अभी उठो। बंद करो यह।
तुम्हें बाहर जाना होगा। तुम्हें...
बस करो! मार्टी, उठो।
तुम क्या मेरे साथ मज़ाक कर रहे हो?
लानत है, मार्टी!
माफ़ कीजिए, मार्टी इस समय किसी ज़रूरी मीटिंग में है।
परदे के पीछे?
हाँ, परदे के पीछे। मैं आपकी क्या मदद कर सकती हूँ?
उसने मेरे किनारों के परदों पर अस्तर लगा दिया। मैंने वह लगाने के लिए नहीं कहा था।
और अगर तुम बिल में से उसके दाम नहीं घटाओगे, मैं कहीं और से अपना काम करवा लूँगा।
ख़ैर, आपके जाने से हमें दुख तो बहुत होगा।
तुम्हारे पिता इससे बहुत नाख़ुश होंगे।
हाँ, सच है।
पर फिर, वह हमेशा ही नाख़ुश रहते थे, तो...
बाय, श्री एबलमैन।
उठो।
इधर आओ।
ओह, मार्टी।
No comments yet. Be the first to leave one.