ആദ്യത്തെ 200 വരികൾ.
NETFLIX ओरिजिनल सीरीज़
आपको लगता होगा कि यहाँ इतनी भीड़ है तो अकेलापन मुमकिन नहीं होगा।
पर इस ट्रेन को हमें अलग करने के लिए बनाया गया था...
हमारी अपनी चीज़ों से, हमारे अपनों से।
अब, हमारा हर टुकड़ा किसी न किसी के लिए कीमती है।
हर चीज़ अब मुश्किल से मिलती है, तो निजी चीज़ों से कीमत चुकानी पड़ती है।
और हम सभी उस सबसे कीमती चीज़ के लिए सौदेबाज़ी कर रहे हैं जो कि है :
पहुँच।
फर्स्ट क्लास तक की पहुँच, जहाँ वे खेल के लिए मंच बनाते हैं,
फिर पूरा नीचे तक की सौदेबाज़ी करते हैं।
लोग मुझसे कतराते हैं, क्योंकि मैं स्लीपर लोगों की परवाह करता हूँ,
पर वही मेरी अहमियत है, कि मैं कैसे दरवाज़े खोलकर सेकंड क्लास में रहता हूँ।
मैं चीज़ों की अदला-बदली कर सकता हूँ, जबकि कमज़ोर लोगों के शरीर की खाद बनती है।
तो हम और ज़ोर लगाते रहते हैं।
ट्रेन में आगे जाने का ज़ोर, ज़िंदगी महसूस करने के लिए पहुँच पाने का ज़ोर।
पहुँच आज़ादी है। पहुँच ताकत है।
उसके लिए हम 1,001 डिब्बों वाली "स्नोपिअर्सर" पर जान भी ले सकते हैं।
तुम्हारे साथ नहीं रह सकता।
शुभकामनाएँ, आंड्रे।
हमें पता भी नहीं है कि नाइटकार क्या है, तुमसे वहाँ क्या कराएँगे।
-यहाँ से तो बेहतर होगा। -ज़ारा...
मैं मर जाऊँगी। अब यहाँ रहना मुमकिन नहीं है।
मैंने फ़ैसला कर लिया है।
सुनो।
हमारे प्यार की निशानी है जो मेरे पास थी,
लेकिन ये चीज़ें कुछ कीमत भी रखती हैं,
मुसीबत के वक़्त तुम्हारे काम आ सकती है।
शुभकामनाएँ, आंड्रे।
-वह रही। -बिकाऊ कहीं की।
हाँ, जाओ। अमीरों को जाकर बताओ कि टेल में हम कैसे जी रहे हैं।
यहाँ से भाग रही है, हुँह? भाग जाओ।
-तुम्हारे लिए अच्छा है। -वह वाकई जा रही है!
उठो।
अच्छा, शांत हो जाएँगे? प्लीज़, सब शांत हो जाएँ।
शुक्रिया।
-गुड मॉर्निंग। -गुड मॉर्निंग।
हम सब जानते हैं कि पिछले 48 घंटे मुश्किल रहे हैं।
इस घटना ने श्री विल्फ़र्ड को भी बहुत प्रभावित किया है।
उन्होंने हम सबके लिए एक निजी संदेश भेजा है।
"मेरे वफ़ादार और भरोसेमंद दल के लिए,
जिनके बिना यह मुहिम कभी सफल न हो पाती।
इस मुश्किल वक्त में, मैं आप सब मानवता के शख्सियतों से आग्रह करता हूँ,
कि अपने जोश और संकल्प को अडिग रखें,
जैसा आप सब पिछले सात सालों से बख़ूबी करते आए हैं।
आप सबके निश्चय के साथ, हम इस कठिनाई को पार कर लेंगे
और इस बर्फ़ से अधिक समय तक टिके रहेंगे।
हमारे मकसद और हमारी ज़रूरत से साथ बँधे हुए। विल्फ़र्ड।"
विंस्टन चर्चिल।
- माफ़ कीजिए? - "जोश और संकल्प को अडिग रखें।"
श्री विल्फ़र्ड चर्चिल के शब्दों का इस्तेमाल कर रहे थे।
-उनसे कह दूँगी कि आपने ग़ौर किया। -उनसे कहना कि अशांति फैली हुई है।
हत्याएँ, टेली लोगों की बग़ावत।
थर्ड क्लास कटौती की चोट महसूस करेगा।
वहाँ हड़ताल की चर्चा शुरू हो गई है।
श्री विल्फ़र्ड का सुझाव है कि जब तक मरम्मत हो रही है तब तक हम यात्रियों का
मन हल्का करने के लिए कुछ करें।
रूथ? अगर हम अगले हफ़्ते के कुश्ती मुकाबले को आज रात आयोजित करें तो?
ध्यान दूसरी ओर खींचना? बहुत उम्दा ख़याल है।
एक बड़ा जलसा रखेंगे,
और विजेता को थर्ड से सेकंड क्लास में तरक्की मिलेगी।
यह थर्ड क्लास में लालसा जगाएगा,
और फर्स्ट क्लास को याद दिलाएगा कि उनकी हालत कितनी बेहतर है।
कमांडर? आप यह मुकाबला संभाल लेंगे?
बेशक।
-बहुत ख़ूब। तो तय हुआ। -इंजन साथ देगा।
छोड़ो मुझे।
छोड़ो मुझे!
इससे डर लगा? श्री विल्फ़र्ड का ख़याल था।
मेरा सिर ढका हुआ था,
तो मुझे पता है कि विल्फ़र्ड मुझे कितना देखना चाहते हैं।
मैं साफ़-साफ़ समझा देती हूँ। यहाँ हम सबकी अपनी-अपनी एक जगह है।
हमारी अपनी औकात।
जब तक श्री विल्फ़र्ड का भरोसा नहीं जीत लेते तब तक तुम ऐसे ही रहोगे।
तुम्हें बस यही पता लगाना है कि शॉन वाइस को यातना किसने दिया और किसने मारा।
अगर तुमने फिर से टेल में बातचीत करने की कोशिश की,
तो तुम्हारा सिर काटकर बाहर फेंक दूँगा।
क्या मैं पहली हत्या की गवाह से अब बात कर सकता हूँ?
नहीं।
वह अब भी बेहोश है।
तो...
क्या विल्फ़र्ड को मुझ पर इतना भरोसा है कि मुझे बताए शॉन वाइस किसकी ख़बर दे रहा था?
हाँ।
शॉन वाइस काले बाज़ार पर नज़र रखता था।
वह थर्ड क्लास में तबाही मचा रही
एक नई नशीली दवा का स्रोत पता लगा रहा था। क्रोनोल।
क्रोनोल नया नहीं है। पिछली दो परिक्रमाओं से वह टेल में मिलता रहा है।
हिस्सा नहीं मिला?
सत्तावादी राज्य आमतौर पर अपना ड्रग्स व्यापार ख़ुद चलाते हैं।
"स्नोपिअर्सर" एक सवारी है। कोई सत्तावादी राज्य नहीं है।
ठीक है।
अगर शॉन वाइस क्रोनोल के बारे में पता लगा रहा था, तो वहीं से शुरू करते हैं।
बस किसी ब्रेकमैन को मुखमैथुन का सुख देना होता है।
तुम्हारा आदमी ओज़ मुखमैथुन के बदले "के" बाँटता है।
ज़रा देखो, डिटेक्टिव।
तुम अभी से तहकीकात में लग गए।
हथकड़ी हटने पर मेरा जलवा देखना।
ब्रेकमैन टिल, तुम वर्दी में नहीं हो।
न जाने कैसे मुझसे गलती हो गई कि कल रात वह टेली जेल से भाग निकला।
- मैं तो वहाँ... - तुम चुप रहोगी?
सेकंड क्लास में रहने का मज़ा ही अलग होता होगा।
या पूरे दिन बिस्तर पर पड़ी रहती हो?
तुम्हें यह थोड़ा प्रेरणात्मक नहीं लगता?
थोड़ा-बहुत।
निक्की को ग़लत सज़ा मिली थी।
मेरी नाक के नीचे एक नरभक्षी गिरोह। बहुत शर्मनाक है।
और अब अंडरवियर भी नहीं मिल रही।
ए।
निक्की हमारी इकलौती गवाह है,
पर वह हॉस्पिटैलिटी वाली कमीनी हमें उस तक पहुँचने नहीं दे रही।
हाँ, निक्की ज़्यादा कुछ नहीं बता पाएगी। वह अब भी उलझन में है।
मुझे लगा वह बेहोश थी।
-वहाँ मत जाना, बेस। -क्यों नहीं?
क्योंकि अगर मेलनी ऐसा कर रही है, मतलब विल्फ़र्ड यही चाहते हैं।
ठीक है। ख़ैर...
इसी तरह की सोच ने एक मासूम लड़की को ड्रॉर्स में पहुँचा दिया।
ए।
मेलनी कैविल का रास्ते में मत पड़ना।
तो उससे बचकर जाऊँगी।
ओसवाइलर, चालू कमीना। मुझे उसकी अक़्ल ठिकाने लगानी पड़ेगी।
बढ़िया, पर ठहरो। इस मामले में जाँच आगे नहीं बढ़ रही।
तो आज, मैं इस केस की जड़ों तक जाकर कुछ जानकारी निकालूँगा।
ट्रेन इतनी भी बड़ी नहीं है कि तुम्हारे आने का उन्हें पता न चला हो।
दो साल पहले, तुमने निक्की को उस जुर्म के लिए ड्रॉर्स में डाला जो उसने नहीं किया।
अब, तुम्हें नहीं पता है कि शॉन वाइस की हत्या उसी सनकी ने की थी
या फिर कोई और विल्फ़र्ड के खबरी की हत्या को उलझाने की कोशिश कर रहा है।
- क्या मतलब? - मेरा मतलब यह है...
इस बार मैं अगुवाई करूँगा।
टेली हम पर उमड़ पड़ते हैं।
भाला दिखाओ, तो वे जानवर पीछे हट जाते हैं।
ओज़...
मैंने सुना तुम वहाँ से घुटनों के बल भागे।
और अपनी साथी को पीछे छोड़ दिया। चलते बनो।
जी, जनाब।
क्या बात है, जनाब?
टेल में मुखमैथुन के बदले क्रोनोल देते हो?
टेली की बात सुनेंगे?
तुम्हें माल कौन देता है?
माल कौन देता है? नहीं। अच्छा, देखिए।
टेल में बस थोड़ी क्रोनी दी थी, ठीक है?
उस माल में से जो हमने ज़ब्त किया था।
उस टेली औरत के लिए जिसका हाथ जमाया गया था।
इंसानियत के नाते ऐसा किया।
तुम शॉन वाइस को जानते थे?
- वही जो मारा गया? - हाँ, वही।
क्यों? उसका इससे क्या लेना-देना है?
मैं ट्रेन की कसम खाता हूँ, बॉस।
ठीक है, चल तो रहा हूँ।
कॉलर संभालकर, समझे?
-टेरेंस, मैं तुम ही से मिलने आ रहा था। -मुँह बंद करो।
मुख्य ब्रेकमैन तुम पर दबाव क्यों डाल रहा है?
वह क्रोनी के बारे में पूछ रहा है। मैंने कुछ नहीं कहा।
यह तो अच्छी बात है।
इसके साथ रहने वाले उस टेली डिटेक्टिव का क्या?
उसे शॉन वाइस की हत्या पर काम करने के लिए लाए हैं।
- तो वह क्रोनी तक कैसे पहुँच गया? - वह होशियार है। पता नहीं।
-उसे कम मत समझना। -उसकी चिंता मत करो।
हम उस पुलिस वाले का बढ़िया स्वागत करेंगे।
रोश, देखो, ए!
मैंने तुम्हें बता दिया था, ज़ारा ने विल्फ़र्ड के खबरी को नहीं मारा।
वह उसके बच्चे की माँ बनने वाली थी, है न?
देखो, वह उसके साथ रहती थी। उसने इसे क्या बताया था?
तुमने मेरे बंदे से बात की, अब मैं तुम्हारे पहचान वाली से बात करूँगा।
-शॉन एग्रीकल्चरल सेक्शन में काम करता था। -वह जासूस भी था।
मुझे इसके बारे में कुछ नहीं पता था।
- उसने क्रोनोल की बात की थी? - नहीं।
उसे बनाने या बाँटने वाले किसी के बारे में?
उसने ड्रग्स की कोई बात नहीं की।
मेरा मतलब, वह लोगों को जानने के बारे में शेखी बघारता था
जो उसे मनचाही चीज़ दे सकते थे।
तुम यहाँ नई नहीं हो। तुम्हें पता है कि यहाँ कैसे काम होता है।
वह कौन था?
टनलमैन? नाइटकार का कर्मचारी?
- कोई जैनिटर? - मुझे कोई ख़ास जानकारी नहीं है।
तुम कह रहे हो कि वह जासूस था, तो उसने हमें कुछ नहीं बताया था।
हो गया? क्योंकि मुझे कुश्ती की रात के लिए तैयार होना है।
- वह क्या है? - चिंता मत करो, तुम शामिल नहीं होगे।
-जैनिटर थे। -ठीक है।
दोनों पासों पर एक आया। एक और चीज़, यॉर्क।
निकाल दो।
यहाँ से जाओ, लड़कियो।
गुड ईवनिंग। हैलो।
- "कुश्ती की रात"? - शायद और हारोगे।
रॉबर्ट को कुश्ती पसंद है। है न, रॉबर्ट?
रूथ, मैं सब समझती हूँ।
तुम्हारा सरप्राइज़ कसीनो
और तुम्हारे रोमन खेल।
तुम बस उस विलोपन वाली घटना से हमारा ध्यान भटका रही हो।
यह लो!
वाकई, रूथ, हमें अंदाज़ा हो गया है कि अब यह कोई मनोरंजक यात्रा नहीं है।
पर यह ट्रेन हमारे पैसे से बनी है, और श्री विल्फ़र्ड की पकड़ ढीली पड़ रही है।
साधनों की किल्लत, टेल में बग़ावत।
कुश्ती ध्यान भटकाने के शर्मनाक तरीके के अलावा कुछ नहीं है।
हाँ, पर यह मनोरंजक तरीके से ध्यान भटकाता है।
प्लीज़, ट्रेन का थोड़ा साथ दीजिए।
ये लोग बहुत मेहनत करते हैं। और आपको देखकर ही इनका हौसला बढ़ता है।
हाँ, माँ, थर्डी लोगों के लिए मान जाइए।
यह लीजिए!
चलो भी!
चलिए भी, पापा।
चलो भी, जान, आज रात जश्न मनाते हैं।
No comments yet. Be the first to leave one.