The first 200 lines.
म्यांमार में बंधक बनाए गए भारतीय सेना के जवानों का एक वीडियो तेज़ी से
- सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। - क्या ये वायरल वीडियो सच है?
- या एआई से बनाई हुई कोई नई चाल? - अगर ये सच है,
- तो भारत को इसका मुँह तोड़ जवान देना चाहिए। - देश में गुस्से का माहौल है।
जनता सरकार से बंदी बनाए गए सैनिकों की सुरक्षित रिहाई की मांग कर रही है।
म्यांमार के विदेश मंत्री ने, सोशल मीडिया पर पोस्ट करके कहा है,
कि उन्हें म्यांमार में किसी भी इंडियन पीओडबल्यू के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
लेकिन अगर भारतीय सैनिक म्यांमार में घुसे हैं,
तो उसे युद्ध का कदम समझा जाएगा।
वहीं चीन ने एक बयान दिया है।
हमें पक्की जानकारी मिली है कि भारतीय सेना म्यांमार में घुस चुकी है।
अगर भारत को लगता है कि वो म्यांमार की ज़मीन पर अपनी मर्जी से जो चाहे कर सकता है,
तो उसे चीन से निपटना होगा।
हम इस इलाके में देशों की
संप्रभुता की रक्षा के लिए जो भी ज़रूरी होगा, करेंगे।
पूरा देश प्राइम मिनिस्टर बसु के इस्तीफे की मांग कर रहा है।
लेकिन पीएमओ तरफ से एक शब्द भी नहीं कहा गया है।
देश जवाब मांग रहा है।
लेकिन देश को मिल रही है तो सिर्फ चुप्पी।
म्यांमार सरकार क्या कह रही है?
इनकार कर रहे हैं।
बोल रहे हैं कि उन्हें इस घटना के बारे में कुछ नहीं पता।
हमारे जवानों की जो लोकेशन है, उनकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
हो सकता है, ये सच हो।
मैम, वो पूरा क्षेत्र जो है, वो उग्रवादियों के कब्ज़े में है।
और बर्मा की सरकार का उनके ऊपर कोई कंट्रोल नहीं है।
इसलिए हमारी कोई मदद नहीं कर सकते वो लोग।
बर्मा की सरकार हो या उग्रवादी,
हमारे पास एक ही रास्ता है,
बहुत खेल लिए कूटनीति, कूटनीति!
सेना भेजो और हमारे जवानों को वापस ले आओ।
मैम, इसे युद्ध का कदम समझा जाएगा।
और चाइना भी बस बैठा तो नहीं रहेगा।
यशवंत जी, मैंने कहा,
सेना भेजो और हमारे जवानों को सही सलामत वापस लाओ।
और उसके लिए अगर जंग होती है, तो जंग होने दो।
- संबित, - जी, मैम।
द्वारक को फ़ोन करो।
उसे कहो,
हम डील के लिए तैयार हैं।
जी।
द फैमिली मैन
चैप्टर 7 एंडगेम
म्यांमार
याद रखना, म्यांमार और थायलैंड के
स्पेस पर रडार के नीचे फ्लाई करना।
- टैंक फुल है? - हाँ।
- जा, ओके। - ओके।
मैं खुद आपको थाईलैंड छोड़कर आता,
लेकिन आप जानती हैं, कितने काम हैं यहाँ।
तुम्हारा यहाँ पर रहना ज़रूरी है।
मुझे कुछ नहीं होगा।
मुझे समझ नहीं आ रहा, ये सब कैसे हो गया?
ये काम मैं अपनी ज़िंदगी भर से करती आ रही हूँ। इतनी बड़ी गलती--
गलतियाँ अच्छे अच्छों से हो जाती हैं, बॉस मैडम।
ज़रूरी ये है कि उस गलती को सुधारा कैसे जाए?
सब ठीक हो जाएगा।
तुम्हारे साथ काम कर के बहुत अच्छा लगा।
तुमने जो कुछ भी किया उसके लिए थैंक यू।
इसमें मेरी भी खुशी थी।
मुझे तुम जैसे लगे थे, वैसे नहीं हो।
पता है? तुम बहुत अलग हो।
अलग? मतलब?
ये तारीफ है।
ले लो।
आप भी एकदम ज़बरदस्त गांड फाड़ हैं मैडम।
इसे कहते हैं तारीफ।
थैंक यू।
अपनी तारीफ सुनकर खुशी हुई।
तो फिर,
कब मिलना होगा अब?
हमारी लाइन में ये सब सवाल नहीं पूछे जाते।
तुम अच्छे से जानते हो।
सर, वो है क्यार म्ये गाँव।
मैं अब निकलता हूँ।
आगे के रास्ते आपको खुद जाना होगा।
थैंक यू।
स्टीफन दादा, जो भी आपका मिशन है, उसके लिए बेस्ट ऑफ लक।
थैंक यू।
हमें गाँव पहुँचकर इंतज़ार करना होगा वहाँ।
तेमजेन हमें वहीं मिलेगा।
और मदद?
एमसीए-एस के लोकल कैडर्स यहाँ भी एक्टिव हैं।
कुछ ही देर में वो लोग भी पहुँच जाएँगे।
ज़ोया।
क्यों किया ये सब?
अगर तुम कोई दुखभरी कहानी सुनने की उम्मीद कर रही हो,
तो आई एम सॉरी, ऐसा कुछ नहीं है।
सच बोलूँ तो मुझे पता नहीं था, बात यहाँ तक पहुँच जाएगी।
ज़ोया, हम यहाँ निःस्वार्थ काम करते हैं।
और बदले में मिलता क्या है?
एक ऐसी सैलरी जिसको सैलरी बोलने में भी शर्म आती है,
और जान का खतरा अलग।
और अगर ज़िंदा रहें भी तो,
रिटायरमेंट के बाद क्या मिलेगा?
चिल्लर सी पेंशन।
और अगर बहुत बड़ा तीर मार लिया तो शायद एक मेडल।
तो हाँ, मैंने ये सब पैसों के लिए किया।
तुम बताओ,
तुम क्यों कर रही हो ये सब?
कुछ गलत आदर्शवाद?
या देशभक्ति का ख्याल?
तुम…
और तुम्हारा श्रीकांत तिवारी,
सिर्फ नाच रहे हो।
और धुन कोई और बजा रहा है।
ज़ोया, तुम्हें आइडिया भी नहीं है।
तुम कितनी बड़ी गेम का एक छोटा सा प्यादा हो।
यतीश, मैं एक इंजीनियरिंग ग्रैजुएट हूँ,
वो भी एक टॉप इंस्टीट्यूट से।
अगर पैसे ही कमाने थे तो…
मेरे पास बहुत से रास्ते थे।
मैंने चुना है ये।
तो, हाँ। मैं ये सब देश के लिए कर रही हूँ।
और मेरे जैसे…
दरअसल, श्रीकांत तिवारी जैसे ऑफिसर्स की वजह से,
देश के लोग चैन की नींद सो पा रहे हैं।
मुझे तुमसे पूरा कबूलनामा चाहिए।
कुलकर्णी सर की हत्या के बारे में जो भी पता है,
सबकुछ।
और मुझे क्या मिलेगा?
मौका…
ज़िंदा रहने का।
तुम्हारे लोग तुम्हें ढूँढ रहे होंगे,
तुम्हें हटाने के लिए।
क्योंकि तुम अब सिर्फ एक बोझ बन गए हो और ये तुम भी जानते हो।
तो, यतीश चावला, तुम्हें ज़िंदा रखने का मुझे एक ठोस कारण दो।
बोलना शुरू करो। अभी।
मैम, हमने सैनिकों को इकट्ठा करना शुरू कर दिया है।
तीन दल पहले ही निकल चुके हैं।
एयर चीफ डीसूजा हमें एयर सपोर्ट में मदद कर रहे हैं।
हमारे जवान जैसे ही म्यांमार में घुसेंगे,
चाइना, रिएक्ट करेगी।
वो पाकिस्तान को साथ लेकर वेस्टर्न फ्रंट को टार्गेट करेंगे।
और हमें उसके लिए तैयार रहना होगा।
- दोनों फ्रंट्स एक साथ हैंडल कर पाएँगे? - जी, मैम।
वेस्टर्न फ्रंट सिक्योर करने की हमने पहले ही शुरुआत कर दी है।
मिस्टर अशोक ने हमें एक एयरक्राफ्ट कैरियर,
तीन अटैक सबमरीन्स, और दो डिस्ट्रोयर्स की गारंटी दी है।
मैम, एमईए म्यांमार सरकार के टच में है।
हम लोग पूरी कोशिश कर रहे हैं, कि इस मामले को आगे ना बढ़ाया जाए।
मैम, इसे कहने का और कोई तरीका नहीं है, लेकिन…
ये लड़ाई बहुत लंबी चलने वाली है।
चीन और पाकिस्तान के बदौलत।
हमारे रिसोर्सेस बहुत कम पड़ जाएँगे।
तो हमें पूरी तैयारी के साथ ही इस जंग में जाना चाहिए।
हमें अपना इन्फ्रास्ट्रक्चर युद्ध जैसी स्थिति में मजबूत करना पड़ेगा, मैम।
मैं पहले से द्वारकनाथ के टच में हूँ।
वो अभी दिल्ली के लिए निकल चुका है।
अच्छा।
मैंने माननीय राष्ट्रपति जी को अपडेट कर दिया है।
वो हमारे साथ हैं।
उम्मीद करते हैं, सब ठीक हो।
जय हिन्द।
क्या घूर रहा है?
अरे, मैं नहीं घूर रहा हूँ।
पूरा गाँव हमको घूर रहा है।
वो आ गया।
स्टीफन भाई। यहाँ आने में कोई तकलीफ तो नहीं हुई?
आपको यहाँ देखकर मैं बहुत खुश हुआ।
- तुम ठीक हो? - हाँ।
तेमजेन से मिलो।
ये मेरा आदमी है, फीनिक्स गाँव से।
आज रात यही हमें गाँव के अंदर ले जाएगा।
तेमजेन, हमारे पास टाइम बहुत कम है।
आगे का क्या प्लान है?
आप लोगों ने न्यूज़ नहीं देखा?
अभी कुछ दिन पहले एक इंडियन यूनिट यहाँ पर अटैक किया था।
मिलिट्री का गुप्त ऑपरेशन था।
यूनिट से काफी लोग मारे गए।
और…
कुछ सैनिकों को रुक्मा के आदमी ने पकड़ लिया।
और उनका ये वीडियो इंटरनेट पर वाइरल कर दिया है।
ये तो कर्नल विक्रम है।
रुक्मा को पहले से ही पता था,
ये स्ट्राइक कब और कहाँ होने वाला है।
जैसे ही यूनिट टार्गेट लोकेशन पर पहुँचे,
रुक्मा ने उन पर धोखे से हमला कर दिया।
इसका मतलब…
तुम्हारे साइड से कोई दुश्मन की मदद कर रहा है।
हर जगह इनके लोग फैले हुए हैं।
इनकी पहुँच बहुत ऊपर तक है।
हमें अब बहुत संभलकर आगे बढ़ना होगा।
पर रुक्मा ने उन सैनिकों को बंदी क्यों बनाया?
कुछ डिमांड करने वाले हैं।
उन सैनिकों की जान के बदले।
फीनिक्स गाँव का मैप लाया है?
हाँ।
रुक्मा का क्वार्टर यहाँ पर है।
यहाँ, यहाँ और यहाँ सिक्योरिटी पोस्ट्स हैं।
ओके, अच्छा है।
तो, प्लान ये है--
भारतीय सैनिक…
उनको कहाँ रखा हुआ है?
श्रीकांत।
नहीं।
बहुत रिस्की है।
हमें बचाना होगा, स्टीफन।
प्लान सिर्फ रुक्मा को पकड़ने का था।
ज़िंदा या मुर्दा।
No comments yet. Be the first to leave one.