The first 200 lines.
मेरा मानना है कि इस राष्ट्र को ठान लेना चाहिए कि हम इस दशक के
अंत से पहले मनुष्य को चाँद पर उतारने और सुरक्षित वापस लाने का लक्ष्य
प्राप्त करके रहेंगे।
मुझे नहीं लगता कि 50 के दशक में अंतरिक्ष में पहले पहुँच कर
रूस को जो भारी फ़ायदा हुआ उसे और बढ़ा-चढ़ा कर कहा जा सकता है।
वे अपनी व्यवस्था को गौरव दे पाए।
वे अपनी इस दलील को वज़न दे पाए
कि वह एक प्रगतिशील देश है
और हमारा पतन हो रहा है।
हम अंतरिक्ष के क्षेत्र में कैसा करते हैं,
उससे हमारी महान सभ्यता का... और उसके आधार पर
हमारे देश का आँकलन किया जाएगा।
दोनों राजनीतिक दलों ने संकल्प किया है कि अमरीका प्रथम आकर रहेगा।
ज़ाहिर है, अगर हम असफल हो गए, तो यहाँ और
पूरी दुनिया में अपमानित होंगे।
पर्रास द ला फ़्यूएंते, मैक्सिको 26 जून 1969
ऐलीदा। तुम्हारी माँ तुम्हें बुला रही है।
अभी भी अंतरिक्ष यान का चंद्रमा की सतह की ओर आगे बढ़ने का
कोई और समाचार नहीं मिला है।
पर हमारा विचार है वह अब किसी भी क्षण नीचे उतरेगा।
हमें मिली पिछली सरकारी रिपोर्ट में कहा गया था
कि लैंडिग यान सतह की ओर नीचे उतर रहा था...
मम्मा।
हमें यह और कितनी देर देखना होगा?
ये बस बोलते ही जा रहे हैं...
ऐलीदा। यह ख़ास है।
तुम अपनी बाकी की ज़िंदगी यह याद रखोगी।
यह भविष्य की शुरुआत है।
तुम उसका हिस्सा बन सकती हो।
क्या पता किसी दिन चाँद पर भी चली जाओ।
तुम्हें लेटना चाहिए। डॉक्टर ने कहा तुम्हें आराम...
डॉक्टर की छोड़ो।
इस चीज़ के लिए मैं यहाँ होना चाहती हूँ।
इसके साथ।
ताकि इसे याद रहे।
...अंतरिक्ष यान नीचे उतर गया है।
क्या हम इसकी पुष्टि कर सकते हैं?
हाँ।
देवियों और सज्जनों, वे चाँद पर पहुँच चुके हैं।
ह्यूस्टन, टैक्सास।
आउटपॉस्ट टैवर्न
चाँद से आने वाले रेडियो और टेलीविज़न सिगनल
दो सेकंड से कम समय में हमारे पास धरती पर पहुँचते हैं।
तो अगर टेलीवीज़न पर तस्वीरें आ जाती हैं,
वे वास्तव में लाइव ही प्रसारित हो रही होंगी।
यह सही है।
चंद्रमा से लाइव।
बताया जा रहा है कि यूनाइटेड किंगडेम में महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय को जगाया गया
जब चंद्रमा पर मनुष्य के उतरने के पहले समाचार आने आरंभ हुए।
और टोक्यो में, सम्राट हिरोहितो...
क्या वे उतर गए? रेडियो पर पक्का नहीं पता चला वे उतरे या...
वे उतर गए हैं।
अभी कोई वीडियो नहीं आया पर वे उतर गए हैं।
वैटिकन में, पोप पॉल षष्टम ने...
मेरी ज़िंदगी की सबसे हैरतअंगेज़ घटनाओं में से एक।
यह इस देश में सब कुछ हिला कर रख देगा। मैं तुम्हें अभी बता रहा हूँ।
चीज़ें फिर कभी पहले जैसी नहीं रहेंगी।
नासा सड़क 1
मानवयुक्त अंतरिक्ष यान केंद्र इमारत 30
...अंदाज़े से अधिक कुछ नहीं।
पर विशेषज्ञों ने लंबे समय से 50 करोड़ से
अधिक दर्शकों का पूर्वानुमान लगाया है।
क्या यह वाक़ई हो रहा है?
मैं सुन रहा हूँ एक तस्वीर आ रही है।
सच में? एक तस्वीर आई है?
सिड, क्या हम जुड़ सकते हैं...
चंद्रमा से लाइव
मिल गया
देवियों और सज्जनों, यह चंद्रमा से लाइव सिगनल है।
यह ठीक तरह नहीं दिख रहा।
वह, मुझे दिख गया। वह रहा वो।
अद्भुत।
अविश्वसनीय।
इस घटना से पूरे देश में रोमांच की लहर।
बल्कि पूरी दुनिया का रोमांच अवर्णनीय है।
कुछ ही समय पहले तक जिसे कोरी कल्पना समझा जाता था,
हमारी आँखों के सामने सच हो रही है।
मुझे लगता है हमें चंद्रमा पर उतरने वाले यान के पैर दिख रहे हैं।
आपके परदे के नीचे की ओर जो दिख रहा है, एक सीढ़ी सी लग रही है।
अभी कोई समाचार नहीं मिला है कि कब कोई उस सीढ़ी से नीचे उतरेगा पर...
रुको। यह लो।
मुझे कुछ दिख रहा है।
वह रहा। हमें दिख गया वह।
हे भगवान। वाह।
आपको यक़ीन हो रहा है?
देवियों और सज्जनों, आसमान को निहारते
और इस दिन के सपने देखते हुए हज़ारों वर्ष बिताने के बाद,
एक मनुष्य चंद्रमा पर कदम रखने जा रहा है।
ज़ाहिर है, हमें नहीं समझ आया वह क्या कह रहा है
पर हमें और एक मिनट में उसके शब्दों का अनुवाद मिल जाएगा,
चंद्रमा से बोले गए मनुष्य के पहले शब्द।
अच्छा, अब हमें अनुवाद मिल गया है,
और चंद्रमा पर कदम रखने वाले पहले व्यक्ति,
अंतरिक्ष यात्री अलेक्सी लियोनोव ने
कुछ क्षण पहले यह शब्द बोले थे।
"मैं यह कदम ले रहा हूँ, अपने देश के लिए, अपने लोगों के लिए
और मार्क्सवादी-लेनिनवादी जीवन शैली के लिए।
यह जानते हुए कि आज उस यात्रा की ओर एक छोटा सा कदम है
जो एक दिन हम सब को सितारों तक ले जाएगा।"
मुझे समझ नहीं आ रहा कि क्या कहूँ।
शायद कोई शब्द हैं ही नहीं।
तो इसलिए, अभी के लिए,
हम आपको छोड़ देते हैं इस ऐतिहासिक क्षण में डूब जाने को
और विचार करने को कि हमारे देश के लिए और इस दुनिया के लिए...
इसके क्या मायने हैं।
रेड मून
फ़ॉर ऑल मैनकाइंड
यह हुआ कैसे?
नासा के वह कमीने दिखा तो ऐसे रहे थे जैसे कि सब उनके नियंत्रण में है
और फिर आख़िरी क्षण पर वे चूक गए।
एकदम आख़िरी क्षण पर!
जी सर, लग तो ऐसा ही रहा है।
एच.आर. हाल्डेमैन व्हाइट हाउस चीफ़ ऑफ़ स्टाफ़
सीआइए पिछले साल की जानकारी का पुनरीक्षण कर रही है यह जानने को
कि क्या रूसी प्रगति के कोई संकेत वे देख नहीं पाए...
वे कुछ नहीं देख पाए!
पूरा का पूरा खेल!
जानते हो ना पत्रकार इसे कैसे दिखाएँगे?
"द न्यू यॉर्क टाइम्स" कहेगा कि
केनेडी ने चंद्रमा की दौड़ आरंभ की,
जॉनसन उसमें भागा
और समाप्ति रेखा पर निक्सन लड़खड़ा गया।
ज़रूर ऐसा ही होगा।
वे इस चीज़ की ज़िम्मेवारी मेरे सिर पर डालेंगे
पर वे सफ़ल नहीं होंगे।
बिलकुल नहीं, सर।
मैं तुम्हें यह अभी बता देता हूँ।
निक्सन के सिर नहीं।
ह्यूस्टन सेन्टिनल रेड मून
रूसी अंतरिक्ष यात्री लियोनोव चंद्रमा पर प्रथम मनुष्य
शेन, चलो। जल्दी करो। बस आती ही होगी।
-स्कूल का अंतिम दिन? -अगले सप्ताह।
एक और सप्ताह बचा है, जवान।
हाँ, जानता हूँ।
क्या?
-मेरा मतलब, जी, सर। -यह सही है।
उन्हें आपको उतरने देना चाहिए था,
फिर हम प्रथम होते।
हाँ। पर मेरा मिशन वह नहीं था, यार।
यह रहा तुम्हारा खाना, अच्छा?
-चलो, चलें। -धन्यवाद।
अच्छा दिन बिताना, ठीक है?
-हाँ। बाय, डैडी। -बाय-बाय।
अच्छा दिन बिताना, बेटे।
-धन्यवाद। -ठीक है।
तो, तुम्हारे विचार से इसका कार्यक्रम पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
पता नहीं। डीक ने आज सुबह सब लोगों की मीटिंग बुलाई है।
तो, लगता है तब पता चलेगा।
आशा है वे अभी भी अपोलो 15 को उड़ाएँगे।
हाँ।
मुझे भी।
अरे, इसे संभाल कर रखूँ या फेंक दूँ?
फेंक दो।
ठीक है।
संभाल लेना।
-सुप्रभात, पॉपी। -सुप्रभात।
-सुप्रभात, सर। -सुप्रभात।
ढाई सप्ताह बाद अपोलो 11 की उड़ान निर्धारित है।
नील, बज़, माइक और उनका बैकअप दल योजनानुसार प्रशिक्षण जारी रखेगा।
उससे अतिरिक्त, अभी ऊपर से कोई निर्देश नहीं आया।
इसलिए, अपोलो 12 से 20 का प्रशिक्षण भी योजनानुसार जारी रहेगा...
पर आज नहीं।
मैं मर्क्यूरी के बाकी अंतरिक्ष यात्रियों के साथ केप पर था
जब जिम वेब ने आकर हमें बताया कि रूस ने अंतरिक्ष में प्रथम मनुष्य पहुँचा दिया है।
वेब चाहता था हम पत्रकारों के सामने इसे ज़्यादा महत्व ना दें।
इसलिए हमने वह किया पर शुरू के कुछ समय तक नहीं।
पहले, हमें क्रोधित होना था,
और हम हुए।
गस तो कुछ बोल ही नहीं पा रहा था। और ऐल...
खुशी है कि ऐल शेपर्ड आज यहाँ नहीं है।
ऐल बहुत गुस्से में था। ग्लेन भी।
हाँ, मानो या ना मानो, सज्जनों,
जॉन ग्लेन ने सच में "कमीना" शब्द कहा।
तो काम पर वापस जाने से पहले गुस्सा निकालने का समय है!
आज के सभी प्रशिक्षण कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं।
मेरी सलाह है आप सप्ताहांत में बाहर जाएँ, बेहद शराब पीएँ,
कुत्ते को लात मारें, दाँत पीसें, चाँद की ओर गुर्राएँ,
या जो आपका मन करे, वह करें।
सोमवार सुबह...
हम वापस काम शुरू करेंगे।
बस, इतना ही।
तो, आउटपॉस्ट?
अंतिम आने वाला ख़रीदेगा।
नासा मानवयुक्त अंतरिक्ष यान केंद्र
किसके पास था प्यार जो खो गया है
जानता हूँ मुझे ढूँढनी होगी
किसी तरह की मन की शांति
शायद
रेड मून
मैं ढूँढता हूँ पर सफ़लता नहीं मिलती
पर कोई ढूँढो, ज़रूरत बढ़ती जा रही है
सब ख़त्म हो गया शुरुआत का कोई मौक़ा नहीं
केवल एक दुखद अंत बचा है
अब टूटे दिल वालों का क्या होगा
पैम।
किसके पास था प्यार जो खो गया है
जानता हूँ मुझे ढूँढनी होगी
किसी तरह की मन की शांति
अच्छा। ठीक है।
-पैम! -ठीक है!
No comments yet. Be the first to leave one.