Lucy in the Sky

Lucy in the Sky

Download Hindi Subtitle

Release info

Lucy In The Sky 2019 1080p WEB-DL H264 AC3-EVO
A Commentary by sub.Trader
𝓦𝓔𝓑-𝓓𝓛 | 🔥💎 आधिकारिक। वीडियो / ऑडियो / उपशीर्षक प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनना चाहते हैं? 💎 👉 𝘴𝘶𝘣.𝘵𝘳𝘢𝘥𝘦𝘳@𝘺𝘢𝘩𝘰𝘰.𝘤𝘰𝘮

Tags

Web-DL
web-dl
web
WEB-DL
AC3
1080
Published on: 2020-02-19
Downloads: 20
Hearing Impaired: No

Hindi subtitle preview

The first 200 lines.

टी-माइनस दस, नौ, आठ,

सात, छह, पाँच...

इंजन चालू हो गया है।

...दो, एक।

उड़ान भर ली गई है।

आरंभ से 32 मिनट बाद, यान टावर से आगे निकल गया है।

मार्गदर्शन प्रणाली चालू हो गई है।

इलेवन, ह्यूस्टन, प्रक्षेपक चालू। सारे इंजन अच्छे से चल रहे हैं।

हाँ, स्थिर है, दशमलव छह-दो के प्रक्षेपण के हिसाब से।

और ह्यूस्टन, पीएसए ऑनलाइन हो रहा है।

कोला।

लूसी।

-मिशन विशेषज्ञ। -हाँ। मैं यहीं हूँ।

वापस चलने का वक्त हो गया।

हम घर जा रहे हैं।

बस कुछ मिनट और।

बस कुछ मिनट और।

ठीक है, ह्यूस्टन।

पुन: प्रवेश के लिए इंजन चालू करो।

समझ गया।

मैं यान का नियंत्रण कर रहा हूँ। प्रवेश शुरू कर रहा हूँ।

पीछे क्या आतिशबाज़ी हो रही है।

-सच में? -अपने शीशे में देखो।

-तुम्हारे पास आईना है? -हाँ, है तो। मैं लाता हूँ।

असली घटनाओं

से प्रेरित।

पुन: प्रवेश पर कोण का ध्यान रखना।

समझ गया, ह्यूस्टन। नियमित कर रहा हूँ।

तुम लोगों का रास्ता थोड़ा...

हैलो।

कैसा...

माफ़ करना।

आज स्कूल कैसा था?

आइसक्रीम खाने चलोगी?

नहीं।

शुक्रिया।

ठीक है।

अज़ेलिया के पौधे सुंदर लग रहे हैं।

हाँ, मैं हर रोज़ पानी डालता था।

या ज़रूर डालता, अगर मैं भूलता नहीं।

वे नए हैं। कल ही लेकर आया था।

मैंने तुम्हें बहुत याद किया।

अच्छा?

जान, तुम अंतरिक्ष में गई थी।

मुझे तुम पर बहुत नाज़ है।

वह अनुभव...

पता नहीं।

उसे बयान कर पाना मुश्किल है।

बेशक होगा।

वहाँ ऊपर होना...

हैलो, सोंदूमल।

ठीक से नींद आई कि नहीं?

क्या वक्त हो रहा है?

आइरिस कहाँ है?

सुबह के 8:30 बजे हैं। मैंने उसे बस में बैठा दिया।

ए, क्या तुम...

मैंने तुम्हें बहुत याद किया।

क्या?

मिशन पूरा हुआ।

और तुम अच्छे से ढल गई हो?

कभी किसी के हिसाब से मत ढलना।

मेरी दादी माँ ने सिखाया था।

शारीरिक रूप से कैसा महसूस कर रही हो?

मैं बिल्कुल चुस्त-दुरुस्त हूँ, जनाब।

कम गुरुत्वाकर्षण में कुछ दिन बाद

आपकी हड्डियों और मांसपेशियों का द्रव्यमान बहुत ज़्यादा घटने लगता है।

तुम दस दिन तक अंतरिक्ष में थी।

कई लोग इतने कमज़ोर हो जाते हैं कि उन्हें यान से उठाकर ले जाना पड़ता है।

अच्छा।

नौसेना अकादमी में अपनी कक्षा में प्रथम।

हाई स्कूल और कॉलेज में सबसे ज़्यादा अंक पाने वाली छात्रा।

तुम बंद कर सकती हो?

क्या बंद कर सकती हूँ?

काम करना।

मैंने कुछ दिन की छुट्टी ली है।

मेरी भतीजी हमारे साथ रहने आई है। ब्लू आइरिस।

ब्लू आइरिस?

यह मेरे भाई की पसंद का दूसरा नाम था।

उसकी पत्नी ने उसे सैंक्चुअरी रोज़ रखने से रोक लिया।

एनाबेल, उन दोनों में से वह समझदार थी।

बल्ब बदलना। खाना मत भूलना।

उसका स्वर्गवास हो चुका है।

बहरहाल...

आइरिस हमारे साथ रह रही है, और हम लड़कियों वाली मस्तियाँ कर रहे हैं।

मैंने कल तुम्हें यहाँ ट्रैक पर, और आज सुबह जिम में नहीं देखा था?

हड्डियों की सघनता। मांसपेशियों का द्रव्यमान।

उड़नतश्तरी से खेलो। पतंग उड़ाओ।

क्या?

दादी माँ कहती हैं कि उड़नतश्तरी से कुत्ते खेलते हैं।

मुझे उनके बारे में बताओ।

एक दिन मेरे पापा को स्कूल से तीन लड़के फ़रसा हाथ में लिए दौड़ाते हुए लाए

और उन्होंने चेतावनी के रूप में पहली गोली ज़मीन पर चलाई।

पहली?

सैन एंजेलो में टाँग पर गोली मारना चेतावनी मानी जाती है।

वे उनके पीछे क्यों पड़े थे?

तुम्हारे पिता के?

उन्होंने उनकी पेट्रोल की टंकी में पेशाब कर दिया था।

तुम माइकल कॉलिन्स को जानती हो?

हाँ। बेशक।

अपोलो 11। उन्होंने नील और बज़ के लिए कमांड मॉड्यूल उड़ाया था।

हाँ।

तो तुम जानती होगी कि उन्हें वहाँ छोड़ने के बाद

वह घंटों तक चंद्रमा के चक्कर लगाता रहा।

पृथ्वी से इतनी दूर कभी कोई आदमी नहीं गया था।

न कोई रोशनी, न रेडियो।

और अंधकार से घिरा हुआ, वह रोने लगा,

और फिर, जब उसे दोबारा सूरज दिखाई दिया,

तो वह और रोया।

मॉड्यूल के अंदर उसने लिखा...

"अब मैं वाकई अकेला हूँ...

और किसी भी ज्ञात जीवन से बिल्कुल जुदा हूँ।

बस मैं ही हूँ।"

मैं ठीक हूँ।

ऑक्सीजन की मशीन के पास सिगरेट फूँकने के अलावा मरने के और भी कई तरीके हैं।

ऐसा क्यों, कमीनी?

मैं वापस आ गई।

क्या तुम कहीं गई थी?

बस थोड़ा ऊपर-नीचे गई थी।

उन आईवी लीग के नकचढ़ों को उनकी औकात दिखाई?

बिल्कुल।

तुम्हारे पापा गोल्फ़ खेला करते थे।

कहता था कारोबार के लिए अच्छा है।

वह बेरोज़गार थे।

वह बेवकूफ़ था।

तुम यहाँ यह देखने आई हो कि मैं अब भी साँस ले रही हूँ या नहीं?

ड्रू ने बताया आपकी कचरे वाली मशीन काम नहीं कर रही।

वह तो है।

मैं इस वक्त छुट्टी पर हूँ।

अब तक घर के तीन कमरों को नए रंग दे चुकी हूँ

और पड़ोस की निगरानी के लिए भी नाम दे चुकी हूँ।

तुम्हें भी मेरी तरह कोई शौक पाल लेना चाहिए।

शराब पीना कोई शौक नहीं होता।

सरकार का कहना है कि इस उम्र में मैं इसे पेशे के रूप में नहीं कर सकती।

ठीक कर दिया।

वे तुम्हें मैडल दे रहे हैं?

नासा? किस चीज़ के लिए?

मैंने तो बस अपना काम किया है।

अच्छी बच्ची। कोई ख़ास सत्कार नहीं।

जब मैं अंतरिक्ष में थी, तब सेबैश्चियन फिर से आइरिस को हमारे पास छोड़ गया।

आप यकीन करेंगी?

तुम उसे कार में छोड़कर आई हो?

वह स्कूल में है।

तुम्हारे भाई ने सफ़र के बीच से मुझे फ़ोन किया था।

सैन फ़्रांसिस्को में शक्तिचालित औज़ारों की रेस के बारे में बके जा रहा था।

पता है मैंने उससे क्या कहा?

कोई नौकरी ढूँढ़ो।

उसके पास नौकरी है।

वह कविता लिखता है।

तुम्हारा अगला मिशन कब है?

पोलारिस कुछ दिनों में उड़ेगा।

ओरायन तेरह महीनों बाद। वही मेरा मौका है।

ख़ैर, तुम्हारी उम्र भी ढल रही है।

तो तुम्हें और मेहनत करनी होगी।

सूट सर्किट रिटर्न वाल्व।

उल्टे ओ-टू तार। ठीक।

फ़्लश पैकेज, स्क्रीन और हनीकोंब। ठीक।

देखकर दौड़ो।

आराम से। तुम और तेज़ दौड़ोगी।

इतना ज़ोर मत लगाओ, ठीक है?

कोई जल्दी नहीं है। आराम से दौड़ो।

इसी तरह मेहनत करती रहो!

गुड मॉर्निंग।

गुड मॉर्निंग।

मैंने कहा गुड मॉर्निंग।

गुड मॉर्निंग।

यह हुई न बात।

अगर आप इस कमरे में हैं और नीली वर्दी पहनी है

तो आप अगले ओरायन मिशन के उम्मीदवार हैं।

मिशन के मानदंड तय नहीं हैं,

पर अभी के लिए,

दो हफ़्तों की अवधि मानकर चलते हैं।

हम दक्षिण पक्ष पर धरण प्रणाली और एक सौर विद्युत पैनल लगाएँगे।

मैंने आज तुम्हें ट्रैक पर देखा था।

तुम्हें अपना सिर ऊँचा रखना चाहिए।

आप में से कुछ लोग पहले भी अंतरिक्ष में जा चुके हैं।

बधाई हो।

अब, बुरी ख़बर।

अगर फिर से जाना चाहते हैं...

सलाह के लिए शुक्रिया।

...तो ख़ुद को उसके काबिल साबित करना होगा।

और वह कोई मज़ाक नहीं है।

आप जा सकते हैं।

तुम डेस्टिनी मिशन का हिस्सा थी, है न?

हाँ। अपना नाम बताना?

मैं एरिन एकल्स हूँ। हाल ही में सेल से आई हूँ।

वाह।

तो, तुम्हारे पास कोई सुझाव हैं? सिर ऊँचा रखने के अलावा।

निर्भर करता है। तुम पायलट हो?

मैं रोबोटिक्स में हूँ।

ख़ैर, तो दो सीटें गईं।

तो, ओरायन में अपनी जगह बनाना चाहती हो? ले लो।

बस मेरे लिए भी एक बचाकर रखना। ठीक है?

ठीक है।

यहाँ तो अभी भी दीवाली लग रही है।

ठीक है, ओरायन।

ओ-टू का स्तर बढ़िया है।

डीएफ़एस पुन: आरंभ का संकेत दिया, ह्यूस्टन?

ओरायन, हम उसकी पुष्टि करते हैं। हार्ड रीस्टार्ट।

ओ-टू कम हो रहा है। तेज़ी से बढ़ रहे हैं।

-एकल्स? -मुझे एक सेकंड दो।

More Hindi subtitles for Lucy in the Sky

Comments

No comments yet. Be the first to leave one.

Keep it about this subtitle — sync, quality, typos.500 characters left