The first 200 lines.
अडॉनिस?
मुझे लगा कि तुम डर गए।
तुम्हारे बिना जाने वाला था।
चलो, भाई।
ठीक है।
लॉस एंजेलिस
अरे, अडॉनिस। इस तरफ़।
हैलो, एच हमारा इंतज़ार कर रहा है।
चलो। जलवा दिखाने का वक्त आ गया।
रुक जाओ।
देर कर दी, नौजवान। वहाँ पीछे जाओ।
ज़रूर।
-डेम। -क्या बात है, दोस्त?
-इसके बाद मेरे बाल काटोगे? -बिल्कुल, यार।
मेरा यार।
-हैलो, डेम। -तुम कैसी हो?
-दोस्त कौन है? -डॉनी।
मिलकर अच्छा लगा। कैसी हो?
यार, चलो भी। आओ। ध्यान भटकने मत दो।
इसके बहुत मौके मिलेंगे।
यकीन मानो।
नोटों को सलाम। वह रिंग देख रहे हो?
आसान पैसा है।
हाँ, मैंने बताया भी नहीं कि मुकाबला किससे है।
चलो।
जीत हासिल करते हैं।
माइकल फ़िट्ज़बॉम।
पारंपरिक। काबिल मुक्केबाज़।
बोला तुम्हें हराने वाला पहला बंदा होगा।
ए, पर वह दमदार सीधा घूँसा मारता है।
महत्वाकांक्षी है।
पिछले साल पैली के लिए फुटबॉल खेलते हुए कंधे में चोट लगी थी, तो...
-उसका निशाना चूकने देना। -हाँ।
दाईं ओर खुला रहेगा।
ठीक है।
तुम पर बाज़ी लगाऊँ?
चलो भी, यार।
हाँ।
तुमसे बाहर मिलता हूँ।
पहले राउंड में चित करने वाला। डेमियन।
देवियो और सज्जनो, क्षेत्रीय गोल्डन ग्लव
ख़िताब के लिए आज रात के मुक्केबाज़।
पेसिफ़िक पैलिसेड्स, कैलिफ़ोर्निया से छह फुट दो इंच लंबे,
माइकल फ़िट्ज़बॉम।
लॉस एंजेलिस के क्रेनशॉ जिले से मुकाबले के लिए आए छह फुट एक इंच लंबे,
-"डायमंड" डेम एंडरसन। -चक दे फट्टे, डेम! चलो।
हाँ।
हाँ!
मुकाबला शुरू।
उसे अपना हुनर दिखाओ, दोस्त।
दाएँ तरफ़ से बचाकर।
सीधे घूंसे से बचो।
ए, धीरज रखो।
चौकन्ने रहो।
इंतज़ार करो। वह तुम्हारे पास आएगा।
यह देखो। शह और मात।
हे भगवान! चलो भी!
और विरोधी को गिराकर विजेता बने हैं,
नए क्षेत्रीय गोल्डन ग्लव चैंपियन...
मैंने क्या कहा था? दिखा दिया।
..."डायमंड" डेव एंडरसन!
हाँ।
मज़ा आ गया, यार।
मज़ा आ गया। मैंने क्या कहा था?
मैंने क्या कहा था? उस बंदे को चित कर दिया।
सीधा घूँसा, बेहद असरदार। कमाल का मुक्का।
भाई, पर जब तुमने उसे बेहोश कर दिया, तो सब लोग...
-क्या? -वह वहाँ यूँ पड़ा था...
यार, सबसे पहली चीज़ जो मैं करूँगा...
मैं सबसे पहली चीज़ यह करूँगा
कि अपने लिए एक बड़ा सा हीरा खरीदूँगा।
ए।
तुम्हें भी दिलाऊँगा, मेरे दोस्त।
ए।
जी हाँ।
-इसके लिए शुक्रिया। -बेशक, दोस्त।
-सच में। -बेशक।
असल में, तुम्हारे लिए भी कुछ लाया हूँ।
यह मेरे पापा की थी।
असली वाली है।
रंबल इन द जंगल?
हाँ।
हाँ।
एक दिन उस मुकाम पर पहुँचूँगा।
हाँ, पहुँचूँगा।
राष्ट्रीय मुकाबले जीतूँगा,
ओलंपिक खेल में स्वर्ण पदक लेकर आऊँगा
और फिर पेशेवर खिलाड़ी बनूँगा।
चिंता मत करो। तुम मेरे साथ रहोगे।
मेरा सामान उठाने के लिए कोई चाहिए।
यार, मेरी टाँग क्यों खींच रहे हो?
मुझे पता है कि क्या चाहिए। तुम क्या लोगे?
-चेरी पाई, एप्पल पाई। -चेरी पाई?
-लाया। तीखे फ्राइज़? -हाँ, यार।
-अनानास सोडा? -सब ले लो।
पैसे तुम दोगे, यार। बढ़िया कमाई हुई है।
लियोन?
याद नहीं मैं कौन हूँ?
क्या मुझे याद होना चाहिए?
अब मैं छोटा नहीं रहा।
मेरा नाम डॉनी है। अब याद आया?
यह पहले राउंड का सीधा प्रसारण है, केपटाउन, दक्षिण अफ़्रीका से...
दक्षिण अफ़्रीका पंद्रह साल बाद
...जहाँ अडॉनिस क्रीड अपने पुराने प्रतिद्वंद्वी से
अपनी आखिरी लड़ाई में मुकाबला कर रहा है।
चैंपियन जेसिका मेककैस्किल के साथ, जॉन ग्रिशम।
और एक काबिल-ए-तारीफ़ बंदिश के साथ शुरुआत की गई।
क्या कॉनलन अच्छा खेल रहा है
या फिर क्रीड बुरा खेल रहा है?
अगर उसने जल्द ही कुछ न किया,
तो वह कॉनलन के हाथों फिर हारने के साथ
अपने ऐतिहासिक करियर का अंत करेगा।
-यह देखो। -उसके मुँह पर घूँसा मारो।
ठीक है। वही क्रीड है। कुछ नहीं बदला।
कॉनलन शिकार का पीछा कर रहा है, क्रीड को कोने में धकेल रहा है।
सोचना लाज़मी है कि यह पल कहीं क्रीड पर भारी न पड़ रहा हो।
कॉनलन दाएँ हाथ से मुक्के मार रहा है।
अपने दाएँ ओर देखो।
वह बार-बार एक ही बंदिश में मुक्के बरसा रहा है,
और क्रीड रोक नहीं पा रहा।
क्रीड कोने से निकलते हुए।
बढ़िया घूँसा, पर कॉनलन पर कोई असर नहीं हुआ।
उसके चेहरे पर मारते रहो। सीधे घूंसे बरसाते रहो।
-कॉनलन का बायाँ प्रहार। -रस्सी से दूर हटो।
उसे रस्सी पर धकेला। ताबड़तोड़ मुक्के।
क्रीड की काफ़ी धुनाई हो रही है।
वाह, कॉनलन ने लगभग उसे हरा दिया था।
अगले राउंड में बहुत दर्द होगा, चैंप। बहुत दर्द होगा।
तुम ठीक हो, डॉनी?
चलो भी, डॉनी। ताकत लगाओ।
ए, तुम हँस क्यों रहे हो, यार?
वह तो पिछली बार से भी ज़्यादा धुनाई कर रहा है।
कोई ऐसी मज़े की बात जो मुझे समझ न आई हो?
हाँ, यार। शह और मात।
शह और मात? ठीक है। तुम्हें यकीन है?
छोटी-मोटी चोट से मैं आज तक नहीं डरा।
जिस तरह शुरू किया था, उसी तरह ख़त्म करूँगा।
यार, तुम बिल्कुल पागल हो।
मसखरी बंद करो, उसे चित करो।
-कैसा लग रहा है? -अभी तो शुरुआत है।
-बढ़िया खेल रहे हो। -उसने कामयाबी चखी।
पर अब हमारा हक़ लेने का वक्त आ गया।
क्रीड का करियर उल्लेखनीय रहा है,
पर आप सोच में पड़ जाते हैं
कि कहीं इस चैंप पर समय भारी न पड़ रहा हो।
यह क्रीड के लिए ख़तरनाक हो रहा है।
चैंप ने आखिरकार एक मुक्का मारा।
चलो, डॉनी। यह कायम रखो। उसे दिखाओ कि चैंप कौन है।
बहुत ख़ूब, रिकी। बस ऐसे ही।
एक बार और।
और कॉनलन चित! वह नीचे गिर गया!
क्या पल है! मुझे नहीं लगता वह उठ पाएगा, जेसिका।
तीन, चार, पाँच,
छह, सात...
आठ,
नौ,
दस।
हाँ!
और बस इतना ही, दोस्तो। मुकाबला ख़त्म।
अडॉनिस क्रीड ने क्या शतरंज की चाल चली।
बेमिसाल।
कमाल का मोड़। कमाल का अंत।
इसे कहते हैं खेल ख़त्म करना।
कौन अडॉनिस क्रीड से इससे कम की उम्मीद करता
जब वह विश्व मंच पर आखिरी बार जीत का परचम लहरा रहा है?
क्या प्रस्थान था।
तुम्हारी कद्र करता हूँ, कॉनलन। बढ़िया लड़े।
और इसका मतलब है कि दो दशकों में
पहली बार दुनिया को एक नया, अविवादित
हैवीवेट चैंपियन मिल गया है,
और उसका नाम है अडॉनिस क्रीड।
लॉस एंजेलिस वर्तमान
क्या हुआ?
आपको याद नहीं है।
क्या याद नहीं है?
चलिए भी, पापा। आपने वादा किया था।
पाँच मिनट दो।
अच्छा, ठीक है।
हाँ। ठीक है।
क्या आप और चाय लेना चाहेंगी, राजकुमारी?
हाँ। शुक्रिया, जनाब।
कोशिश...
और मैं...
और मैं कर रही हूँ पूरी कोशिश
और मैं कर रही हूँ पूरी कोशिश
पूरी
बढ़िया गाना है।
-हाँ? -हाँ।
केहलानी के साथ इसी गाने पर काम कर रही थी?
-हाँ। -ठीक है।
हमारा सेशन तो अच्छा था, पर पता नहीं।
पता नहीं का मतलब? यह मुझे भेज दोगी?
-हाँ। -मुझे कार में बजाना है।
आज का दिन कैसा रहा?
-हाँ। बढ़िया था। -अच्छा?
-सब संभालने के लिए शुक्रिया। -मैं हूँ न।
उसे सुला दिया?
हाँ।
झूठ नहीं बोलूँगा।
उसे रिश्वत में छह स्कूप आइसक्रीम दी।
No comments yet. Be the first to leave one.