Annihilation

Annihilation

Download Hindi Subtitle

Release info

Annihilation 2018 1080p NF WEB-DL DD5 1 x264-NTG
A Commentary by fayou
Retail subs from Netflix

Tags

Web-DL
web-dl
web
WEB-DL
x264
1080
Published on: 2018-03-12
Downloads: 143
Hearing Impaired: No

Hindi subtitle preview

The first 200 lines.

तुमने क्या खाया? तुम्हारे पास दो सप्ताह का राशन था।

तुम लगभग चार महीनों के लिए अन्दर थी।

मुझे खाने के बारे में याद नहीं।

तुम्हारे हिसाब से तुम कब से अन्दर थी?

बहुत दिनों से।

शायद हफ्तों से।

जोसी रैडिक को क्या हुआ?

-पता नहीं। -शेपर्ड को क्या हुआ?

थोरेंसन को क्या हुआ?

मर गई।

वेनट्रेस?

पता नहीं।

तो तुम्हें क्या पता है?

यह एक कोशिका है।

सभी कोशिकाओं की तरह, यह एक मौजूदा कोशिका से बनती है।

विस्तार द्वारा,

सभी कोशिकाएँ आख़िरकार एक कोशिका से ही बनी हैं।

पृथ्वी ग्रह या फिर कह सकते हैं,

कि पूरे संसार के एक मात्र जीव से।

चार बिलियन साल पहले...

...एक से दो बने, दो से चार बने।

फिर आठ, 16, 32 बने।

टूटने वाले जोड़े की ताल...

...जो कि हर जीवाणु का ढाँचा बन जाती है,

घास की बनावट, समुद्री और ज़मीन पर रहने वाले जीव...

...और मनुष्य।

हर जीने और मरने वाली चीज़ का...

ढाँचा बन जाती है।

औषधि के छात्र और कल के डॉक्टर होने के नाते,

यहाँ तुम्हारी ज़रूरत पड़ती है।

जिस कोशिका को हम देख रहे हैं, वह ट्यूमर की है।

महिला रोगी, उम्र लगभग 30 साल, गर्भाशय ग्रीवा से ली गई कोशिका।

अगले सत्र में,

हम कैंसर की कोशिकाओं का इन विट्रो में परिक्षण करेंगे

और ऑटोफेजिक गतिविधि की चर्चा करेंगे।

-प्रोफ़ेसर? -हे, केटी।

मैंने कल रात जॉन सल्सटन का पेपर पढ़ा।

लगता है मैं पूरी कोशिश नहीं कर रही।

मैं दूसरे छात्रों से पीछे हूँ।

-उनके लिए आसान है। -ना तुम पीछे हो, ना उनके लिए आसान।

-ठीक है? -लीना।

डैन।

मैं तुम्हें लंच पर ख़ोज रहा था लेकिन तुम दिखाई नहीं दी।

मैं लेख पर बचा हुआ काम कर रही थी।

सिर्फ़ काम ही करते रहना अच्छी बात नहीं है।

मैं पूछना चाहता था,

कि तुम शनिवार को कहीं जा रही हो? मैं और सेरा कुछ लोगों को बुला रहे हैं।

मौसम के अनुसार एक गार्डन पार्टी है।

मेरी पहले से योजना है।

लगता है बहुत मज़ा आएगा।

डैन, बुलाने के लिए शुक्रिया लेकिन मैं हमारे बेड...

बेडरूम को रंग करुँगी।

लीना एक साल हो चुका है।

तुम बारबेक्यू में आ सकती हो।

ये उसकी याद्दाश्त के साथ कोई विश्वासघात या धोखा नहीं है।

मैं बेडरूम को रंग करुँगी।

हे भगवान।

हे भगवान।

मुझे लगा कि तुम चले गए।

केन?

तुम्हारी यूनिट की कोई सूचना नहीं थी।

मैंने सबसे संपर्क किया।

जिससे भी कर सकती थी।

दूसरों के परिवार वालों को मुझ जितना ही पता था।

क्या वह गुप्त था?

शायद।

"शायद" का क्या मतलब है?

हाँ, ये गुप्त था। हाँ, यही लगता है।

फिर से पाकिस्तान?

मुझे नहीं पता, ये कहाँ था, या...

क्या था।

ये कैसे मुमकिन है?

क्या? क्या वह गर्म था?

क्या वहाँ बर्फ़ थी?

क्या वहाँ के लोग पुर्तगाली या स्वाहिली या पश्तो बोलते थे?

तुम वापस कब आए?

मुझे नहीं पता।

तुम वापस कैसे आए? कौनसे बेस तक उड़ान ली थी?

मुझे नहीं पता।

बाकि की यूनिट का क्या हुआ, वे तुम्हारे साथ आए?

तुम्हें मुझे कुछ तो बताना होगा।

तुम 12 महीनों के लिए दुनिया से गायब हो गए।

चुप रहने की बजाय स्पष्टीकरण दो।

इससे कोई फर्क पड़ता है?

केन...

...तुम घर कैसे आए?

मैं बाहर था।

घर के बाहर?

नहीं।

नहीं, मैं कमरे के बाहर था।

वो कमरा जिसमें बिस्तर है।

दरवाज़ा खुला था, और...

...मैंने तुम्हें देखा।

मैंने तुम्हें पहचान लिया।

तुम्हारा चेहरा।

मुझे कुछ ठीक नहीं लग रहा।

हिम्मत रखो, मैं तुम्हारे साथ हूँ।

इकतीस वर्षीय पुरुष को हेमरेज हुआ है और दौरे पड़ रहे हैं।

मेरे साथ रहो, प्रिय। मैं तुमसे प्यार करती हूँ।

प्रिय, मेरी तरफ देखो।

क्या तुम कुछ करोगे?!

तुमने पुलिस को बुलाया था?

हे, शांत हो जाओ!

ट्रक से बाहर आओ!

तुम क्या कर रहे हो?

-ट्रक से बाहर आओ! -गोली मत मारना!

बाहर आओ!

बाहर!

क्या चल रहा है?

क्या कर रहे हो? तुम इसे नहीं ले जा सकते।

उसे जाने दो!

उसे जाने दो!

क्षेत्र एक्स

तुम डर गई होगी।

तुम्हें दी गई दवा के कारण तुम्हारा सर घूम रहा होगा।

आओ, बैठो। तुम कौन हो?

मेरा नाम डॉक्टर वेनट्रेस है।

मैं मनोचिकित्सक हूँ।

मैं एक मनोचिकित्सक से क्यों बात कर रही हूँ?

ये मनोचिकित्सा अस्पताल है?

-नहीं। -तो फिर क्या है?

मैं कहाँ हूँ?

मेरे पति कहाँ है?

तुम सात साल तक सेना में थी।

मैं जॉन होपकिंस में प्रोफ़ेसर हूँ।

मैं जानना चाहती हूँ कि मैं यहाँ क्या कर रही हूँ?

आपका अनुसंधान क्षेत्र कोशिका का आनुवंशिक रूप से क्रमादेशित जीवन चक्र है।

मेरे पति कहाँ है?

हाँ, मुझे सार्जेंट केन के बारे में बात करनी है।

वे घर वापस कब आए थे?

-मुझे वकील से मिलना है। -तुम नहीं मिल पाओगी।

उसने बताया कि वह वापस कैसे आया?

-नहीं। -जब वह दूर था

क्या तो उसने कभी तुमसे संपर्क किया?

नहीं।

वापस आने पर उसने तुम्हें अपने मिशन के बारे में क्या बताया?

-कुछ भी नहीं? -जाने से पहले?

क्या उसने कभी बताया कि वह कहाँ जा रहा था, क्या कर रहा था?

ना उसने कभी बताया और ना मैंने पूछा।

लेकिन तुम लगातार उसकी यूनिट के सीओ से सूचना माँगती रही।

छह महीने पहले तक और उसके बाद तुमने पूछना बंद कर दिया।

ऐसा क्यों किया? सोचा कि वह मर गया है?

अब भूल जाना चाहिए?

भूलना इतना आसान नहीं है।

मैं नहीं भूली।

मैं बहुत जवाब दे चुकी। अब तुम्हारी बारी है।

तुम्हारा पति यहाँ है।

वह बहुत ज़्यादा बीमार है।

उसे क्या हुआ है?

शरीर के कई अंग खराब हो गए हैं।

भारी मात्रा में आंतरिक रक्तस्राव।

उसने किसी तरह के रेडिएशन या वायरस का

सामना किया होगा।

मुझे बताओ वह कहाँ था और क्या कर रहा था।

मैं उसकी मदद कर सकती हूँ।

एक धार्मिक प्रसंग।

एक असांसारिक प्रसंग।

एक ऊँचा आयाम।

हमारे पास कई सिद्धांत हैं।

सिर्फ़ कुछ तथ्य हैं।

ये तीन साल पहले शुरू हुआ।

ब्लैकवॉटर राष्ट्रीय उद्यान ने रिपोर्ट दी कि लाइटहाउस कुछ ऐसी चीज से घिरा हुआ था

जिसे उन्होंने "शिमर" कहा था।

एक वार्डन छानबीन के लिए गया।

कभी वापस नहीं आया।

यह बात गोपनीय रखी गई।

उसके बाद से हमने ज़मीन और समुद्र द्वारा

पहुँचने की कोशिश की, ड्रोन, जानवर और लोगों के समूह भेजे।

लेकिन कुछ भी वापस नहीं आया।

और उस क्षेत्र की सीमा बढ़ती जा रही है।

अभी तक, इसने कम आबादी वाले दलदल को कब्ज़े में किया है,

जिसे हमने रासायनिक श्राव के नाम से खाली करवाया,

लेकिन... यह बहुत लम्बे समय तक नहीं चलेगा।

कुछ महीनों में यह, हम अभी जहाँ हैं, वहाँ तक पहुँच जाएगा।

और फिर शहरों...

...राज्यों... ...और उसके भी आगे।

तुमने कहा था कि कुछ भी वापस नहीं आता।

लेकिन कुछ तो आया है।

हाँ।

वह मर रहा है।

हाँ।

हमें इस बात पर समझौता करना है कि तुम्हारे साथ क्या करना है।

तुम मुझे घर नहीं जाने दोगे?

क्या तुम सच में घर जाना चाहती हो?

नहीं।

मैं उसके साथ रहना चाहती हूँ।

तुम मुझसे बात नहीं कर रहे।

माफ़ करना। आँख लग गई थी।

अगले मिशन के बारे में सोच रहे हो?

नहीं।

मैं चाँद की ओर देख रहा था।

दोपहर में इसे इस तरह देखना बहुत अजीब है।

जैसे भगवान ने कोई ग़लती कर दी हो।

हॉल की लाइट चालू रहने दी।

भगवान ने ग़लती नहीं की। यह...

भगवान की तरह बनने का रास्ता है।

पक्का उनकी ग़लती है।

तुम्हें पता है ना कि वे सुन रहे हैं?

एक कोशिका लो,

हेफ्लिक सीमा को दरकिनार कर दो, तो बुढ़ापा रोक सकते हो।

Comments

No comments yet. Be the first to leave one.

Keep it about this subtitle — sync, quality, typos.500 characters left