The first 200 lines.
शेयर बाज़ार के गिरने से 752 बिलियन का नुक़सान हुआ...
पंद्रह साल तक बाज़ार में लगातार उछाल के बाद ज़बरदस्त गिरावट,
जिससे दुनिया भर के वित्तीय संस्थानों पर ख़तरा मंडराया।
वित्तीय बाज़ार एक दिन में
ढाई हज़ार अंक गिरे,
-सबसे बड़ा... -विशेषज्ञ कहते हैं
कि अभी और गिरावट आएगी
जिससे कई जगह भारी असफलता...
तेल की क़ीमतें गिरीं
और कच्चे तेल के दाम 34 प्रतिशत कम हुए।
बड़े तीन राजस्व अनुमान गिरते जा रहे हैं
जबकि बाज़ार और ज़्यादा अस्थिर हो रहे हैं।
भारी नुक़सान के चलते
बैंक दिवालिया होते जा रहे हैं।
क़र्ज़ सीमा में गतिरोध, अमरीकी रेटिंग एए।
मैरिक-स्टर्न, आख़िरी प्रतिरोध।
क्या वे बच पाएँगे?
मुद्रास्फ़ीति दरों में गिरावट के चलते राष्ट्रपति की शांति की अपील...
सड़कों में भारी भीड़ जमा होने से
स्थानीय पुलिस की परेशानी बढ़ गई।
कई नागरिकों में भय का माहौल होने से
उत्तरी और दक्षिणी अमरीकी सीमा बंद कर दी गई।
...आपूर्ति में बाधा,
खाने की कमी के आसार और प्रमुख शहरों में
दुकानें ख़ाली हो चुकी हैं और...
बंदूक़ों की बिक्री अपने चरम पर है
क्योंकि जनता ख़ुद की रक्षा के लिए कुछ भी करने को तैयार है।
अस्थिर बाज़ारों से वैश्विक मंदी का ख़तरा
जबकि दुनिया भर के देश...
नेशनल गार्ड उपद्रव के लिए तैयार हैं
जबकि लोग...
इन अप्रत्याशित घटनाओं से
अमरीकी लोग सोचने लगे हैं,
अमेरिकी शरणार्थी
"क्या यह अगली महामंदी है?"
मुर्ग़े सामाजिक जीव होते हैं।
वे बहुत पहले से ही पदानुक्रम बना लेते हैं।
उनके बीच की यह एक प्राकृतिक प्रक्रिया होती है।
सबसे ताक़तवर पहले खाते हैं,
पहले सहवास करते हैं और अपने विरोधियों को धमकाते हैं,
जबकि कमज़ोर अपनी बारी का इंतज़ार करते हैं।
अनुक्रम तय होने के बाद उसे बदलना बहुत मुश्किल होता है...
जब तक कि किसी अप्रत्याशित उथल-पुथल से बदलाव नहीं आता।
अपने भाई के लिए नाश्ता बना दोगी, प्लीज़?
-उसने खा लिया। -कब?
आपके जागने से पहले।
तुम्हारी क्लास है?
सुबह की क्लास है।
तुम्हें मिया का ध्यान रखना था।
मैं यही रहूँगा।
वह यहीं रहेगी। हम यहीं होंगे।
-मैं संभाल लूँगा। -काए!
आ जाओ।
मुझे बाज़ार जाना है।
तुमने ऑनलाइन सामान नहीं मँगवाया था?
कोशिश की थी। बहुत बाद का ऑर्डर है।
मुझे काए के लिए एक नया पेन और टॉयलेट टिश्यू लाना है।
मेरी ज़्यादा ज़रूरतें नहीं हैं, पर मुझमें आत्म-सम्मान है।
चलिए, माँ।
ठीक है।
अंत की उत्क्रांति विषाक्त पौरुष
शिकागो-केंज़र यूनिवर्सिटी
अहम नस्लीय सिद्धांत
गुड मॉर्निंग।
गुड मॉर्निंग, ग्रेग।
हे, मिया।
कार्यक्रम दिखाओ।
कार्यक्रम दिखा रही हूँ।
डाओ में ऐतिहासिक गिरावट!
घबराहट में ख़रीदारी - दुकानें ख़ाली प्रमुख अमरीकी शहरों में बड़े दंगे
-वॉल स्ट्रीट में... -...तीसरी रात भी
विरोध प्रदर्शन हिंसक होते जा रहे हैं।
धत्।
होल्टन मार्किट और फ़ार्मेसी
जैसा आप ख़ुद अपने सामने होते देख सकते हैं,
यह उपद्रव देर रात तक जारी है
और कई स्थानीय दुकानदार
अपनी दुकानें छोड़कर चले गए हैं।
अगर आपने नहीं देखा, तो सुरक्षा की कोई कोशिश...
हमने पिछले बुधवार से ही
राज्य के उत्तरपूर्वी छोर से
तबाही की इस लहर को आते हुए देखा है,
और दक्षिण की ओर बढ़ते हुए यह और तेज़ी पकड़ रही है।
और जैसा कि आप यहाँ देख सकते हैं...
-मुझे चाहिए कि... -ज़रा सुनिए।
मुझे सच में ज़रूरत है।
प्लीज़ जल्दी आओ।
आपकी क्या मदद करूँ?
हाँ, मुझे लगा वह 8:00 बजे खुलती है।
फ़ार्मेसी वाला आया ही नहीं।
मैं डॉक्टर हूँ।
मैं वहाँ जाकर अपनी ज़रूरत का सामान ले सकती हूँ?
चाबी सिर्फ़ उसके पास रहती है।
-हम कुछ मिनटों में बंद करने वाले हैं। -बंद करेंगे?
आपने ख़बरें नहीं देखीं?
नहीं। मैं...
यह उपद्रव देर रात तक जारी है
और कई स्थानीय दुकानदार अपनी दुकानें छोड़कर चले गए हैं।
एक मिनट।
तुम ठीक हो?
सब कुछ ख़त्म हो गया।
मुझे नहीं पता कि मैं क्या करूँ।
तुम जन्म देने ही वाली हो?
समय हो गया।
आओ।
मेरे साथ आओ।
यह लो।
और यह भी।
यह ठीक है। नहीं।
और ये। तुम्हें बस यही सब चाहिए।
मतली आती है?
कभी-कभी।
हाँ। कभी-कभी फिर शुरू हो सकती है।
जैसा आपको याद होगा, पुलिस चीफ़ ने कहा था
कि उनका दफ़्तर टीवी ख़बरों पर सवालों के जवाब नहीं देगा।
हे भगवान। मुझे लगता है...
यह रख लो।
इसे काटकर थोड़ा शहद और नींबू, गर्म पानी मिला लेना।
मैं हेलेन हूँ।
एम्बर।
मुझे नहीं लगता मैंने तुम्हें पहले यहाँ देखा है।
मेरा परिवार कुछ महीने पहले ही
यहाँ आया है।
तुमने कमाल का समय चुना।
हाँ।
यह गिरावट घबराहट की वजह से आई है।
बिल्कुल महामंदी की तरह ही, यह कोई आर्थिक...
लगता है तुम्हारी कॉलेज की फ़ीस चली गई।
अच्छा, बिटिया।
ठीक है।
मेरा काम रोक रही हो?
अरे, क्या हो रहा है?
तुम ठीक हो?
हे, बेटा।
हमें आकर ले जाइए, डैड।
-क्लास जल्दी ख़त्म हो रही हैं। -क्यों, क्या हुआ?
शहर में कुछ हो रहा है।
-सब जा रहे हैं। -क्यों?
हालात ख़राब हैं। ख़बरों में जो कहा जा रहा था,
शायद वह सच हो रहा है।
अच्छा...
धत्।
ठीक है, तुम्हारी माँ को फ़ोन करता हूँ।
तुमने देखा? सब ख़त्म हो गया।
ग्रेग
कुछ नहीं बचा।
माफ़ करना, दुकान बंद होने वाली है।
तुम्हारी माँ फ़ोन नहीं उठा रही।
मैं बच्ची के साथ हूँ। काए कहाँ है?
वह मेरे साथ है और ठीक है।
वहीं रुके रहना।
वैसे मैं प्रसूति डॉक्टर हूँ।
सिंगल मिल रोड वाला फ़ार्महाउस देखा है?
अरे, शायद हम पड़ोसी हैं।
तुम मेरा पता जानती हो।
अगर मेरी ज़रूरत पड़े।
ग्रेग कहाँ है?
-मशहूर आख़िरी शब्द। -अच्छा। सच में?
मज़ाक़ का वक़्त नहीं है।
मैं यहाँ सुनसान इलाक़े में खड़ी रही।
हम सुनसान इलाक़े में इसलिए नहीं रहने आए ताकि वह ग़ायब रहे।
मुझसे ग़ुस्सा मत हो। मैं तुम्हारे साथ हूँ। मुझे भी ग्रेग प्यारा है,
पर यहाँ तुम्हारी डरी हुए मुर्ग़ियों के बीच खड़ा रहना।
6 वॉयसमेल
-उसे फ़ोन किया? -मैंने तुम्हें किया।
कई बार। हाँ, मैंने।
देखो। सब मेरे फ़ोन हैं।
अच्छा, ठीक है। वही कह रही हूँ।
तुम हमेशा अपना फ़ोन नहीं उठातीं।
बैग मैं उठा लेता हूँ।
भाँजे!
अरे, काए।
स्कूल से आ गए? हाँ?
मतलब, अब मुर्ग़ियों के साथ खेलोगे?
तुम कहाँ थीं?
क्या?
वाह, हालात में तनाव लग रहा है, क्यों?
मेरे हिसाब से इस पर सोच सकती हो।
और वे क्लास लेते हैं। मुझे ज़रूर...
माफ़ करना, जेक। बीच में रोकने के लिए माफ़ी।
हमें ताज़ा ख़बर मिली है।
अरे, मैरिक-स्टर्न दिवालिया हो गए।
शायद यह बुरी ख़बर है न?
वे वॉल स्ट्रीट के सबसे बड़े ब्रोकर हैं।
यह बहुत ही बुरी ख़बर है।
अगर पैसेवाले हो, तभी तो।
तुमने वॉल स्ट्रीट में पैसे नहीं लगाए।
इस पर यक़ीन ही नहीं होता।
मैंने कभी इतना बड़ा नुक़सान नहीं देखा।
इसके मुक़ाबले में 2008 तो कुछ नहीं था।
स्टैन, ज़रा इन्हें देखो...
वह ठीक है?
मुर्ग़ी बाहर निकल गई।
क्या हुआ? बताओ?
क्या बात है?
यह क्या...
सत्यानाश!
-ग्रेग। -बाड़ में करंट है।
-कब से? -देखा, यह तो बकवास है।
अच्छा, चलो।
No comments yet. Be the first to leave one.