The first 200 lines.
पैंडोरा के जंगलों में...
खतरे ही खतरे हैं।
पर इस पैंडोरा की...
सबसे खतरनाक बात यह है...
कि इस ज़मीन से आपको बेइंतहा प्यार हो जाता है।
हम यादों को गीत माला में पिरोते हैं।
हर मनका...
हमारी ज़िंदगी की एक कहानी है।
एक मनका हमारे बेटे के जन्म का।
नेटेयम!
नेटेयम!
एक मनका...
जब हमने गोद लिया हमारी बेटी, किरी को।
जो ग्रेस के अवतार से जन्मी।
एक ऐसी बच्ची जो कैसे पैदा हुई कोई नहीं जानता।
एक मनका...
ऐव्वा से पहली बार जुड़ने के लिए।
लोग कहते हैं...
हम ऐव्वा में बसते हैं...
और ऐव्वा हमारे रोम-रोम में।
वह महान माँ...
जो अपने सारे बच्चों को...
अपने दिल में रखती है।
खुशी आसान है।
पर किसने सोचा था कि मेरे जैसा बेकार इंसान भी इसे समझ सकता है?
जब मैं पहली बार तुम्हारे पिता से मिली...
...मैं इन्हें मारने की कोशिश कर रही थी।
वह पहली नज़र का प्यार था।
देखते ही देखते, हमारे चार बच्चे हो गए।
जब हमने आसमान के लोगों को वापस पृथ्वी पर भेजा...
तो उनमें से कुछ यहीं पर रुके।
कुछ वैज्ञानिक, जो नावी के प्रति वफ़ादार थे।
और फिर एक स्पाइडर था।
वह यहीं छूट गया था।
क्योंकि वह क्रायो-कैप्सूल के लिए छोटा था।
छोटे बदमाश कहीं के।
मिलते हैं, नॉर्म!
जंग ने उसे अनाथ किया...
लैब वालों ने उसकी परवरिश की।
स्पाइडर, और ऑक्सीजन ले लो!
मैं बस गाँव तक जा रहा हूँ!
वह हमारे परिवार का हिस्सा नहीं था।
वह एक आवारा बिल्ले जैसा था।
जो हमेशा आसपास मंडराता रहता था।
हमारे बच्चों के साथ ही पला।
नेटिरी के लिए...
वह हमेशा पराया था।
उनमें से एक।
उसे अपने लोगों के साथ होना चाहिए।
यह मेरी है!
यह मुझे पहले मिली।
मैं भला तुम्हें यह क्यों लेने दूँ?
मेरे जैसे कम अक्ल को यह भाषा समझने में कई साल लग गए।
पर अब जब मैं इसे सुनता हूँ...
तो यह मेरी भाषा लगती है।
तुमसे नफ़रत है!
मुझे तुमसे बहुत ज़्यादा नफ़रत है, लोआक।
लिंग जैसे मुँह वाले!
ए! बहुत हो गया।
मुझे वहाँ आने पर मजबूर मत करो।
वह उन बड़े पत्थरों के पीछे से निकलेगा।
वह रहा।
क्या बात है। जाओ लेकर आओ!
हाँ!
ए, नेटेयम, महान मछुवारे।
क्या बात है। बढ़िया बच्चे।
वाह, यह बहुत बड़ी है।
पत्थरों के पास थी।
जहाँ आपने बताया था।
यह कितना लंबा है?
-यह... इतना लंबा है। -यह लंबा है!
ज़िंदगी पलक झपकते बीत जाती है।
एक सपने की तरह।
-किरी। -भाई, आ जाओ।
आ जाओ।
मुस्कुराओ, बेवकूफ़।
खुशी आसान है।
डेट नाइट की तरह।
बच्चों से दूर कुछ समय।
पर खुशी के बारे में एक बात है...
यह पलक झपकते ही गायब हो सकती है।
रात में एक नया सितारा।
जिसका सिर्फ़ एक मतलब हो सकता है।
जहाज़। धीमे हो रहे हैं।
और आसमान के लोग वापस आ रहे हैं।
एक साल बाद
पल्स 168।
हाँ, यह आ गए।
आप ठीक हैं।
बस सीधे लेटे रहिए।
शांत रहिए।
हाँ। आँखें ठीक हैं।
इनके चेहरे से वह हटाओ।
कर्नल...
मुझे सुन सकते हैं?
कर्नल?
आपको लेटे रहना होगा, सर।
इन्हें बेहोश करो!
हटो यहाँ से।
जाओ!
सुरक्षाकर्मियों को बुलाओ!
-इन्हें पकड़ो! -इन्हें पकड़ो!
इन्हें पकड़ो!
शांत हो जाइए!
कर्नल, शांत हो जाइए!
कर्नल...
यह मैं हूँ!
कोरपोरल वेनफ़्लीट!
लायल?
यह तुम हो?
हाँ, सर। और वह ज़ी डॉग।
और फ़ाइक।
मैं ठीक हूँ। मुझे छोड़ो।
मैं ठीक हूँ।
खैर...
क्या बना दिया मुझे।
तैयार। पैंडोरा में प्रवेश करने में दो मिनट। डेल्टा वी के लिए सुरक्षित।
ठीक है। नाल हटा दी है।
पल्स ऑक्स 89।
अगर अभी तक समझे नहीं, तो बता दूँ, तुम कर्नल माइल्स क्वार्च हो।
थोड़े ज़्यादा युवा, लंबे, नीले...
और कहीं ज़्यादा बदसूरत।
अगले दो घंटों में, मैं एक मिशन लेकर...
नावी बेस पर हमला करूँगा।
हमारी समझदार हाईकमान को लगता है कि मुझे यह बैकअप बना लेना चाहिए।
और अगर तुम यह देख रहे हो, तो खैर...
तो इसका मतलब है कि मेरा टिकट कट गया।
ए, पार्कर...
अब मुझे और क्या बोलना है?
उसे याद दिलाओ कि यह कैसे काम करता है।
यह लो।
तो यह दिख रहा है? इसमें तुम्हारी सारी याद्दाश्त और व्यक्तित्व है।
हम इसे वापस पृथ्वी पर भेजेंगे...
जहाँ तुम्हें इस समय एक लैब में बड़ा किया जा रहा है।
इसे वहीं पर तुम्हारे अंदर फ़ीड किया जाएगा, और फिर...
ए।
यह मेरा वीडियो है, या तुम्हारा?
जल्दी करो।
वैसे, विचार यह है...
कि हमें पृथ्वी के सबसे शातिर और खूंखार दिमागों को साथ लाना है।
हाँ, जैसे कि उस कोरपोरल वेनफ़्लीट...
और तुम्हारे सामने बैठे इस नाचीज़ वक्ता को...
लड़ने लायक शरीरों में लाना।
तुम अब एक रीकॉम हो, कर्नल...
मेरी याद्दाश्त और मेरे धाँसू व्यक्तित्व के मालिक।
तुम्हें जो याद नहीं आएगी वह है मेरी मौत...
क्योंकि वह अभी हुई ही नहीं है...
और न ही कभी होगी।
-बिल्कुल सही। -हाँ।
खैर, जो भी हुआ...
अगर तुम मेरे क्लोन हो, तो तुम बदले की आग में जल रहे होगे।
और वह आग जेक सली के खून से ही बुझेगी।
याद रखना, बच्चे...
एक जवान कभी हार नहीं मानता।
ओह, भले ही तुम हमें मार दो...
पर हम नरक में फिर से इकट्ठा होंगे।
सेमपर फ़ाय।
ग्राउंड टीम, जाओ!
यह लो! जाओ!
चलो चलें। दो मिनट, साथियो। चलो निकलो।
भाई, हमें नीचे जाना चाहिए।
बिल्कुल नहीं! डैड हमारी खाल उधेड़ देंगे!
चलो भी। फट्टू मत बनो।
लोआक!
यहाँ वापस आओ, तुम...
पूरा केस ले जा रहा हूँ!
हम मैग्स, आरपीजी, स्टिंगर्स ले जा रहे हैं।
भाई, चलो। चलो!
ठीक है, चलो चलें!
जाओ! वह ले जाओ!
ये हथियार ले जाओ।
यह लो, बच्चे। जाओ!
तुम्हें तो यह चलानी भी नहीं आती।
डैड ने मुझे सिखाया था।
गनशिप आ रही है!
भाई, चलो!
लोआक, तुम कहाँ हो?
नेटेयम!
आराम से, तुम ठीक हो?
-हाँ। -तुम्हारा भाई कहाँ है?
-उस तरफ़। -वह कहाँ है? कहाँ?
यहाँ से निकलो!
जाओ!
नेटेयम!
ओह, नहीं।
ओह, नहीं।
हे भगवान।
डैड?
तुम यहाँ क्या कर रहे थे, बच्चे? तुम क्या सोच रहे थे?
मुझे माफ़ करना।
मुझे माफ़ करना, सर।
हम अब कैंसस में नहीं हैं।
हम पैंडोरा जा रहे हैं।
अब...
मुझे पता है तुम सब खुद से एक ही सवाल कर रहे हो।
इतना नीला क्यों?
यह हमारे पिछले जन्म के पापों की सज़ा है...
कि हमें हमारे दुश्मनों...
के रूप में वापस लाया गया है।
जो हमें उनका आकार, उनकी ताकत, उनकी गति देता है।
No comments yet. Be the first to leave one.