The first 200 lines.
टेलेरमा, अल्जीरिया 20 अगस्त, 1943
यह जान लो कि तुम हमेशा मेरे ख़यालों में रहती हो,
सुबह नींद से जागने से लेकर रात को सोने तक।
पर तब भी, फिर तुम मेरे सपनों में आती हो।
तुम मेरी इकलौती प्रियतमा हो और हमेशा रहोगी।
मुझे उम्मीद है।
रेगेन्सबर्ग-श्वाइनफ़र्ट मिशन
अब तक की हमारी सबसे बड़ी और सबसे महँगी लड़ाई थी।
हमने बिडिक, क्लेटर, वैन नॉय और उनके दलों को खो दिया था।
हमें पता नहीं था कि कौन मारा गया था या कौन पकड़ा गया था।
वह रहा 12वां।
ख़ैर, देर आए पर दुरुस्त आए, हँ?
बेहतर होगा कि उनके पास हमारे लड़कों के लिए ठंडी बियर हो।
इसकी कोई गारंटी नहीं है।
ठीक है, दोस्तों, चलो जल्दी करो।
हाँ। अपना सामान समेट लो, लड़कों।
हम घर जा रहे हैं।
अभी।
युद्ध के दौरान, साहस ने कई रूप लिए थे।
मित्र देश के वायुसैनिक जैसे सार्जेंट विलियम क्विन, जो सफलतापूर्वक पैराशूट लेकर ज़मीन पर उतरा था,
उसके पास पकड़े जाने से बचने का केवल एक रास्ता था...
फ़्लैंडर्स, बेल्जियम
...विदेशी दोस्तों की मदद लेना।
अगर किसी विमान से गिरे वायुसैनिक की मदद करते हुए कोई पकड़ा जाता था,
तो उन्हें या तो कंसंट्रेशन कैंप में डाल दिया जाता था
या मार दिया जाता था।
यह काफ़ी जोखिम भरा था।
तुम वहाँ बैठो। मैं अभी आई।
बेइली।
तुम ज़िंदा हो।
और कोई ज़िंदा उतरा?
तुम पहले परिचित चेहरे हो जिसे मैंने देखा।
वह कौन है?
यह बॉब है।
तुम किस दल से हो?
तीन सौ छठे से।
- तुम गनर हो? - हाँ।
ए, तुम लोगों ने पक्का उन्हें काफ़ी नुकसान पहुँचाया होगा।
उन्होंने इतने आक्रोश से हम पर हमला किया, जो मैंने पहले कभी नहीं देखा था।
हम पर भी घमासान हमला हुआ था।
तो?
कल से ही नांद से पानी पी रहा हूँ।
तुम्हारा क्या?
बेबी फ़ेस का क्या हुआ? बाकियों का?
तुम। मेरे साथ आओ।
तुम्हारा नाम क्या है?
सार्जेंट विलियम क्विन।
क्रमांक संख्या 6391477।
कृपया अपने जवाब लिखो।
तुम्हारा मिशन क्या था?
एक मैसरश्मिट फ़ैक्ट्री को उड़ाना।
तुम्हारा पद?
रेडियो ऑपरेटर।
कृपया, अपने जवाब लिखो।
क्या तुम्हें बेसबॉल पसंद है?
हाँ।
डॉजर्स से पहले, बेब रूथ किसके लिए खेलता था?
बेब रूथ ने कभी डॉजर्स के लिए नहीं खेला था।
वह यैंकीज़ के लिए खेलता था।
और उससे पहले रेड सॉक्स के लिए खेलता था।
ट्रॉफ़ालगर स्क्वायर में किसकी प्रतिमा है?
मुझे पता नहीं वह कहाँ है, सर।
क्या तुम लंदन कभी नहीं गए?
हम ईस्ट एंग्लिया में तैनात थे।
वहाँ से लंदन पहुँचने के लिए कम से कम दो दिन की छुट्टी चाहिए।
मुझे कभी दो दिनों की छुट्टी नहीं मिली थी।
अपने पेपर के ऊपर आज की तारीख़ लिखो।
18 अगस्त 1943
तुम्हारा राष्ट्रगान कौन सा है?
स्टार-स्पैंगल्ड बैनर।
क्या तुम वह गा सकते हो?
अरे क्या तुम देख सकते हो
भोर की पहली रोशनी में
गोधूलि की आख़िरी किरण में हमने कितने गर्व से अभिवादन किया
वे चौड़े स्ट्राइप और उज्जवल तारे...
मेरे सामाजिक अध्ययन के फ़ाइनल के बाद से मुझसे इतनी कड़ी पूछताछ नहीं की गई थी।
मुझसे पूछो। मुझे लगा था कि मैं फ़ेल हो गया।
बॉब, तुम्हारे पास लाइटर है?
हाँ। ए, मुझे भी एक दोगे?
नहीं!
तुमने ऐसा क्यों किया?
वह घुसपैठिया था।
नहीं, मैंने उससे एक घंटा बात की थी। समझे?
क्विन? तुमने भी उससे बात की थी। वह अमरीकी था।
जर्मन था। उन्होंने हमारे नेटवर्क में घुसपैठ करने की कई कोशिशें की हैं,
पर हम उन्हें हमेशा पकड़ लेते हैं।
तुमसे ग़लती हो सकती थी।
हम ग़लतियाँ नहीं करते हैं।
डॉनल्ड एल. मिलर की किताब पर आधारित
मास्टर्स ऑफ़ दी एयर
चौथा भाग
पच्चीस जादुई संख्या थी।
अगर आप 25 मिशन के बाद जीवित बच जाते,
तो वे आपको घर भेजकर वॉर बॉन्ड टूर में लगा देते थे।
अगर डाई सलामत नहीं लौटा, तो सैनिकों के मनोबल का क्या होगा?
या तो शानदार पार्टी होगी, या फिर काफ़ी बड़ी शोक सभा होगी।
सन् 1943 की शरद ऋतु में,
कैप्टन ग्लेन डाई और उनका दल 25 मिशनों के क़रीब पहुँचने वाले पहले थे।
16 सितंबर, 1943
- लड़कों। - मेजर।
मेजर।
टॉमी, तुम देखने आए।
ये लड़के तुम्हें मुसीबतों से दूर रख रहे हैं?
दरअसल, वे मुझे मुसीबत में डालते रहते हैं, जॉन।
बेशक।
ए, बिली, सैमी, तुम लोग अब इन बदमाशों के लिए काम कर रहे हो?
- अगर आप मुझे नौकरी नहीं देंगे तो। - तो आओ हमारे लिए काम करो।
- ख़ुशी से। - ज़रूर।
ये बच्चे काफ़ी उतावले हैं।
लिल, डाई की चिंता मत करो। 25 मिशन। वह जल्द ही यहाँ पहुँच जाएगा।
धन्यवाद, जॉन।
फिर मिलेंगे, लड़कों।
हैलो, मेजर।
ए।
तुम वॉर बॉन्ड पोस्टर के लिए उपयुक्त दिख रहे हो। काफ़ी सुंदर दिख रहे हो।
वॉर बॉन्ड पोस्टर के लिए उपयुक्त महसूस कर रहा हूँ।
- ए। - सज्जनों।
आपसे तारीफ़ सुनकर बेहद ख़ुशी हुई, मेजर।
- कैसे हो, बकी? - जैक। कैसे हो?
- सुनहरा दिन है। शिकायत नहीं कर सकता। - क्रॉज़।
- मेजर। - ए, वहाँ देखो।
- डाई आ गया। - वह रहा।
25वां मिशन!
तुम घर जा रहे हो!
पच्चीस!
तुम घर जा रहे हो, क़िस्मतवाले कमीने!
उसने तुम्हारा पैंतरा चुराया।
उसने तुम्हारी लड़की चुराई।
शुभ 25वां मिशन
तुम मेरे दोस्तों से मिलना चाहोगी? मेरे साथ आओ।
अरे, वह आ गया।
लगता है तुम काफ़ी मज़े कर रहे हो।
मोहतरमा को जगह दो।
अरे, नहीं। मैं उस तरफ़ जा रहा हूँ।
- चलो भी, बकी। यह ज़्यादा है। - यह ज़्यादा है? यह ज़्यादा है?
- उस माँ चल बसीं। - वह आ गया।
वह रहा हमारा अपना चार्ली रॉबर्ट्सन।
चार्ली? चार्ली कौन है?
सन् 1922। वाइट सॉक्स बनाम टाइगर्स। न कोई रन, न हिट, न ग़लती।
हाँ, वह उत्तम गेम खेलने वाला आख़िरी इंसान था।
अब तक।
तुम्हें फ़्लोरिडा से पहले घर जाने का मौका मिलेगा?
हाँ। तीन दिन के लिए।
हाँ, शायद पिताजी के साथ शिकार पर जाऊँगा, माँ को थोड़े लाड़ करने दूँगा।
फिर यह साबित करने के लिए
कुछ स्टेशनों में जाऊँगा कि 25 मिशन सफलतापूर्वक पूरा करना सच में संभव है।
हाँ, बहुत ही कम अंतर से।
केवल हम ही बचे हैं, है न?
बारह दल...
उन 35 में से जो ग्रीनलैंड से आए थे।
सही कहा।
हम बस तुम्हारे लिए ख़ुश हैं, डाई।
सही कहा। हम हैं। तुम्हारे लिए बेहद ख़ुश हैं। बेहद ख़ुश हैं।
और उन लोगों के नाम जो आज रात यहाँ नहीं हैं, जिन्हें होना चाहिए था।
- उनके नाम पीयो। - हाँ।
हाँ, उनके नाम पर चियर्स।
सज्जनों, मैं जाकर उन लड़कों से मिलता हूँ,
सुनिश्चित करता हूँ कि वे मेरे बिना ज़्यादा जश्न न मनाएँ।
- चार्ली रॉबर्ट्सन। - वह क्या करने की कोशिश कर रहा है?
एक सफल रहा।
घूरना बंद करो।
- मैं घूर नहीं रहा हूँ। - तुम घूर रहे हो।
सच में? नहीं।
तुम दोनों को यह खटक नहीं रहा है?
मैं मोहित हूँ और मुझे खटक रहा है।
- वह नैश है। नैश, नैश है। - नहीं, मैं उस बारे में नहीं बोल रहा हूँ।
मैं इस बड़ी पार्टी के बारे में बोल रहा हूँ क्योंकि एक दल ज़िंदा लौट आया है।
क्यों? तुम्हें हमेशा ऐसी चीज़ें क्यों बोलते हो?
अरे, देखो कौन आया है।
संभलकर, दोस्तों। डांसर आ गया।
ठीक है।
नहीं, उसे प्रोत्साहित मत करो। वह सारी महिलाओं को डराकर भगा देगा।
बढ़िया नाचते हो।
सज्जनों, मैंने क्या चूका?
मैं उन महिलाओं को घूर रहा हूँ, जबकि पैपी मूड बिगाड़ने की कोशिश कर रहा है।
- दूसरे शब्दों में, कुछ नहीं। - ख़राब करने की।
मूड। इसे "ख़राब" करना कहते हैं।
नहीं। मैंने बस इतना कहा कि यह हमारे लिए अच्छा संकेत नहीं है।
एक दल के 25 पूरे करने पर इतनी बड़ी पार्टी?
यह सारे पायलट करते हैं।
- तुम्हें पता है न कि वे तुम्हारी हरकतें भांप गई हैं? - उम्मीद तो वही है।
- दोस्तों? - धन्यवाद।
- सज्जनों। - मेजर इगन।
मेजर क्लेवेन।
रोज़ेनथॉल। नैश।
सही कहा।
सह-पायलट, स्पैट्ज़ और लुइस?
- स्पीज़। सर। - स्पीज़।
लुइस, सर। पर लोग मुझे पैपी बुलाते हैं।
- ठीक है। - तुम लड़के...
तुम युद्ध से पहले भी पायलट थे?
- वकील था, सर। - वकील?
- मैं वकालत करता... - तुमने बी-17 उड़ाना कहाँ सीखा?
- लरेडो। नौ महीने, दिन में 12 घंटे। - अह-हँ।
गनरी प्रशिक्षण। लेफ़्टिनेंट नैश ने भी किया।
ख़ैर, मैं बता दूँ, तुम लड़के
काफ़ी प्रसिद्ध हो।
आप हमारे अंडरवियर पहनकर उड़ान भरने की बात कर रहे हैं, सर?
मैं समझा नहीं।
दरअसल, हम अंडरवियर पहनकर उड़ान भरने के लिए प्रसिद्ध थे।
No comments yet. Be the first to leave one.