The first 153 lines.
टॉम क्लैन्सीज़ जैक रायन
कराकस, वेनेज़ुएला
यहाँ पर, बीरबल। इतनी जल्दी लौट आए?
हाँ, लंदन में एक झमेले में फँस गया था।
बेशक। ज़बरदस्त फँसे थे।
चलो।
झूठ नहीं बोलूँगा। मुझे लेने हवाईअड्डे आए तो बड़ा अच्छा लग रहा है।
तुम्हें गलतफ़हमी हो रही है,
क्योंकि मैं तुम्हें हवाईअड्डे से लेने नहीं आया।
बल्कि मैंने तो तुम्हें तुम्हारे लंदन जाने के बाद से देखा ही नहीं है।
चिंता मत करो। माइक को पता नहीं चलेगा।
एकदम सही कहा कि उसे पता नहीं चलेगा। उसे लगता है मैं धुले कपड़े लाने गया हूँ।
उसे अपनी दिल की बीमारी के बारे में बताया तो उसने क्या कहा?
अब मुझे फँसाने की कोशिश मत करो।
घबराहट तो मुझे होनी चाहिए।
तुम्हारा राज़ मेरे राज़ से बड़ा है।
बकवास कर रहे हो।
मैं दूतावास के आस-पास भी नहीं जाऊँगा।
मुझे बस मॉनिका हेर्रेरा के बारे में जानना है। क्या पता चला?
ग्लव बॉक्स में देखो।
हेर्रेरा ने सिंकोपामास एसआरएल का बिज़नेस लाइसेंस दर्ज करवाया था।
उसका नाम सीएफ़ओ के तौर पर भी दर्ज है।
उसका सारा काम फ़र्ज़ी कंपनियों पर आधारित लग रहा है,
मतलब, हवाला, कर की चोरी, गैरकानूनी कारोबार।
तो जिसने भी मोरेनो की सुपारी मैक्स को दी, उसने यह काम मॉनिका के ज़रिए किया।
नहीं, हमें यह बात नहीं पता, पर हम जाकर यह पता करेंगे।
उसके बाद तुम चुपचाप हवाई जहाज़ में बैठकर वॉशिंगटन चले जाओगे। समझे?
मैंने तो किसी होटल में कमरा भी नहीं लिया है।
आपने अमरीका से वेनेज़ुएला के संबंध सुधारने की
इच्छा जताई है।
उनके हमारे देश पर इतने कड़े प्रतिबंध लगाने के बाद
आपको यह करना क्यों सही लगता है?
लुईसा, वे प्रतिबंध हमारे देश के खिलाफ़ नहीं हैं।
वे प्रतिबंध राष्ट्रपति रेयस के खिलाफ़ हैं
और उनके मानवाधिकार उल्लंघन के खिलाफ़ हैं।
आपने उनके प्रशासन को
"सरकारी माफ़िया" कहा है।
यह बहुत बड़ा इल्ज़ाम है।
मेरा इरादा उन पर इल्ज़ाम लगाने का नहीं है।
मेरा इरादा बस सच बोलना है।
आपने छह महीने पहले
सरकार का विरोध करने वाली उम्मीदवार के तौर पर शुरुआत की।
और अब, जब चुनाव बस कुछ ही दिन दूर हैं,
हालिया पोल के अनुसार आप काफ़ी करीब हैं।
क्या आपको घबराहट हो रही है कि अगर आप वाकई जीत गईं, तो क्या होगा?
हमने हमेशा से जीतने की ही कोशिश की है।
पर क्या आपको लगता है कि अगर राष्ट्रपति जी हार गए,
तो वे मीराफ़्लोरेस की चाबियाँ यूँ ही दे देंगे?
यही तो लोकतंत्र का मतलब होता है न?
हम एक स्थानीय कंपनी बनाने के मामले में
मिस हेर्रेरा से मिलना चाहते हैं।
हम कनाडा से आए व्यवसायी हैं।
किस किस्म की कंपनी?
हम कॉफ़ी का कारोबार करते हैं।
आपका नाम क्या है?
टिमथी हॉर्टन।
ठीक है। आप बैठिए। वह आपसे जल्द मिलेंगी।
और कितना समय लगेगा?
उनका एक कॉन्फ़्रेंस कॉल खत्म होने वाला है।
जल्द मिलेंगी।
-जल्द। -हाँ, वह मैं समझ गया।
हम राजनयिक हैं।
आराम से।
पिकनिक के लिए यह जगह अच्छी है, दोस्तों।
कुछ मस्त चीज़ सैंडविच लाने चाहिए थे।
हाँ, मेरे पास तुम्हारे लिए चीज़ सैंडविच है।
नहीं, मुझे लगता है डिस्को को हॉट डॉग ज़्यादा पसंद हैं।
धत्! आड़ लो।
पीछे हटो। जल्दी!
हे भगवान, सत्यानाश!
चलो, जल्दी चलो!
आ रहा हूँ!
साला!
इन सालों ने आखिर हमें ढूँढ़ा कैसे?
उन्होंने हमें जाल में फँसाया होगा।
आखिर उन्होंने यह किया कैसे? मैं तो यह नहीं कर सकता।
सत्यानाश!
हम फँस गए हैं।
हमें यहाँ से निकलना होगा!
ऐसा लगता है?
डिस्को, मुझे पीछे से बचाना।
चलो, चलें!
ये साले आए कहाँ से?
यहाँ से निकलो!
चलो, चलें। जल्दी चलो!
अभी नहीं। उन्हें पास आने दो।
उनके वापस ऊपरी इलाके में आने का इंतज़ार करते हैं।
वे फँस जाएँगे।
-वह साला कौन है? -पता नहीं।
वे हमारे साथ होंगे। ऊपर चलो!
चलो। ऊपर चलो।
मटीस, इस ओर।
मैं नज़र रख रहा हूँ। चलो।
ऊबर?
तुम आखिर आए कहाँ से?
आखिर हुआ क्या था?
मैं रास्ता भटक गया था। मुझे पहाड़ के पास कैदियों का एक कैंप मिला,
पर मैंने गोलियाँ चलने की आवाज़ सुनी, तो यहाँ आ गया।
साला कमाल कर दिया। नाव चलाने वाला तो ज़बरदस्त निकला।
धत् तेरे की!
-उस पेटी में क्या है? -मुझे नहीं पता।
यह जो भी है, उनके लिए बहुत अहम है, इसलिए हम इसे ले जाएँगे।
हमें अलग-अलग जाना होगा।
तुम लोग नदी के पास लौटो, मैं इन्हें यहाँ से ले जाऊँगा।
-बिल्कुल नहीं। हम तुम्हारे साथ आएँगे। -यह मेरा आदेश है, कायोटी।
देखना कि यह ग्रीयर तक ज़रूर पहुँचे। बात समझ में आई?
चलो, चलें।
कायोटी, चलो, इसी वक्त!
प्लीज़।
मैंने सोचा कि साथ खाना खाते हैं।
क्या आप पोलो के बारे में कुछ जानते हैं?
यह जानता हूँ कि राल्फ़ लॉरेन कमाल की शर्ट बनाता है।
यह सबसे ज़बरदस्त खेल है।
पर यह कमज़ोर या गरीब लोगों के लिए नहीं है।
मुकाबले में,
खिलाड़ी हर तीन या चार मिनट में अपना घोड़ा बदल सकते हैं।
एक मुकाबले में ही 50 घोड़े इस्तेमाल किए जा सकते हैं।
खेल की जानकारी देने का शुक्रिया। हमें यहाँ क्यों लाया गया है?
हम राजनयिक हैं, और हमें यहाँ बंदूक के निशाने पर लाया गया है।
राजनयिक?
अमरीका,
और खास तौर पर आप, डॉ. रायन,
सांसद मोरेनो की हत्या का इल्ज़ाम मुझ पर लगाने को तैयार लगते हैं,
जबकि मैं असली हत्यारों को सज़ा दिलवा चुका हूँ।
असल में, आपने ऐसा नहीं किया है।
जिस आदमी ने सांसद मोरेनो को गोली मारी थी, उसका नाम मैक्स शैंकल है,
और कल लंदन में उसकी हत्या कर दी गई।
तो या तो आपने मासूम लोगों को गलती से जेल में डाल दिया है,
या आप साफ़ झूठ बोल रहे हैं।
तो, अगर आप जो कह रहे हैं, वह सच है, डॉ. रायन,
तो अगर आप सबूत दिखा दें...
तो बहुत अच्छा रहेगा।
मैं उसी की कोशिश में हूँ।
आपको लगता है कि आप मुझे जानते हैं,
पर आपके सारे अनुमान गलतफ़हमी पर आधारित हैं।
आपने मेरा अपमान किया है।
आपने इस मामले को सुलझाने की
मेरी हर कोशिश को नज़रअंदाज़ किया है।
पर अब,
हालात बदल जाएँगे।
नहीं! तुमने उसकी बात सुनी थी। हम नाव की ओर जा रहे हैं।
यार, वह जाए भाड़ में। छोड़ो मुझे।
-मेरा रास्ता छोड़ो। -अच्छा? वरना क्या कर लोगे?
-वरना तुम नतीजा देखोगे। -बस करो।
-बेहतर होगा कि इसकी बात मान लो। -तुम दोनों।
-मटीस ने हमें एक आदेश दिया है। -यार, आदेश जाए भाड़ में।
तुमने वह सुना था। वे उस तक पहुँच गए हैं।
हम किसी को छोड़कर नहीं जाते।
यह कोई ऐरा-गैरा नियम नहीं है। यह सबसे अहम नियम है।
जो तुम्हारे मन में आए, वह करो।
वह मेरे लिए वापस आया था, मैं उसके लिए जाऊँगा।
सत्यानाश।
यार, उसे जाने दो भाड़ में।
No comments yet. Be the first to leave one.