The first 200 lines.
जी, शेफ़।
जी, शेफ़। तैयार।
ले जाओ।
खुश हूँ तुमको मिल गई।
जानती हूँ।
मैं कब से डिज़ाइनर बिल्ली ढूँढ रही थी।
हाँ।
सब्र करो.
तुम्हें कभी न कभी खत मिल ही जाएगा। उसके बारे में बाद में सोचना।
मैं मज़ाक नहीं कर रहा।
बेहतर होगा न ही करो।
अरे, जान।
गुमशुदा बच्चे हांगकांग
गुमशुदा व्यक्ति हांगकांग पुलिस
सार्वजनिक निवेदन गुमशुदा बच्चे
मिड-लेवल्स
चलो बच्चों!
हाँ! पकड़ो मुझे!
आओ, गस, आ जाओ।
मैं पुलिस को मिले फोटो को
देखती रहती हूँ और कुछ समझ नहीं आता, हिलेरी।
क्रिस्टोफर ने गस का फोटो अपने फ़ोन में क्यों रखा होगा?
तुम्हें अजीब नहीं लगता?
तुम्हारे मृत पड़ोसी के फ़ोन पर मेरे बच्चे का फोटो?
उस आदमी ने वह फोटो मेरे सामने नहीं लिया
एसी कसम खा रही है कि वह भी साथ नहीं थी।
इसका मतलब यह तो नहीं
कि उसमें क्रिस्टोफर का हाथ...
हो सकता है।
मैं बस इतना कह रही हूँ।
हो सकता है।
इसकी तहकीकात की जानी चाहिए।
मैं जानती हूँ कितना मुश्किल लगता है जवाब न मिलना,
पर तुम ऐसे नहीं कर सकतीं।
क्या नहीं कर सकती? ढूँढना? अपने बेटे को?
हर किसी को शक की नज़र से देखना।
इस सबका अंजाम...
यह एक सुराग है।
तुम संजीदगी से क्यों नहीं लेती?
हर बात अहम है।
ऑफ़िसर चैंग ने हमेशा यही कहा है।
और अब, यह अहम नहीं है?
वह बंदा चोरी से मेरे बेटे का फोटो खींच रहा था।
इसका कुछ तो मतलब होगा।
उसने एक फोटो ली थी।
उन्हें और कुछ नहीं मिला।
उसकी तरफ़दारी क्यों करती हो?
तुम उसे जानती कितना हो?
मैंने उसके कुत्ते को घुमाया और पौधों को पानी...
तो तुम उसे बिल्कुल नहीं जानती थीं।
मैं इस समय बहस नहीं सकती।
सोचो? मैं बस इतना कह रही हूँ...
माफ़ करना, मार्गरेट। मुझे जाना है।
पुरी, क्या कर रही हो?
कुछ नहीं, मैडम।
बस झाड़-पोंछ।
सब जगह इतनी धूल है।
मीटिंग के लिए देर हो रही है। जल्दी पहुँचा सकते हो?
- जी, मैडम। - शुक्रिया।
देख लेना।
शुक्रिया।
आपके कपड़े, जनाब।
हाँ, इन्हें ऊपर ले जाओगे? शुक्रिया।
हैलो, सैम, कैसे हो?
ज्वालामुखी को वहाँ रख देती हूँ, ताकि खाने के लिए मेज़ लगा सकूँ।
लावा कैसे बनेगा? कॉर्न सिरप नहीं है।
मम्मी से कह दिया है। वह ले आएँगी।
सौ डॉलर की शर्त लगी कि वह भूल जाएँगी।
- हांगकांग डॉलर या अमरीकी? - अमरीकी।
तुम्हारे पास सौ डॉलर हैं भी नहीं।
- हाँ, हैं। - नहीं हैं।
सुनो, एसी की टेबल लगाने में मदद करें?
तुम दोनों। अपना फ़ोन नीचे रखो, डेज़ी।
- पर, पापा... - चलो।
चलो। मदद करो।
चलो, फिलिप।
पहले हाथ धो लो।
हाँ...
क्या चाहिए तुम्हें?
- आखिर तुम... - यह कैंटोनीज़ खाना है।
अच्छा। चलो, जल्दी से खाते हैं।
जल्दी करो। खाना खत्म करके चलते हैं...
हाथ पीछे करो।
हे भगवान, तुम लोग...
रुको, मेरा फ़ोन तो खा ले।
फ़ोटो लेने की क्या बात है हमेशा ऐसा होता है।
हम हांगकांग कितने दिन बाद आए हैं। यादगार के तौर पर फ़ोटो।
इन द मूड फ़ॉर लव इधर शूट हुई?
नहीं, वह गोल्ड फ़िंच है।
- हम वहाँ कल जाएँगे। - मुझे वह फ़िल्म पसंद है।
है न? क्रिस्टोफर डॉयल कमाल हैं।
क्या? उनकी बनाई फ़िल्म है?
नहीं। वॉन्ग कार वाई की है।
है न? मैं सोच रही थी कि आगे से काटूँ।
फिर से काट रही हो?
हर बार काट कर पछताती हो।
हाँ... पर मेरे ख़याल से बाद में कर्ल करवाऊँगी।
वही तो। हर बार ऐसा ही होता है। अक्सर नहीं।
तुम क्या...
वही तो। है न? इस बार पास हो जाऊँगा।
बेकार हो तुम। बिल्कुल याद करके नहीं आए।
तुम घर कितने बजे जाती हो?
नौ बजे। रात के नौ बजे।
- साढ़े आठ। - नौ।
- साढ़े आठ। - बहुत तंग करते हो। नौ।
- साढ़े आठ। - नौ।
- साढ़े आठ। - दस।
सुएन वान लाइन क्वुन टॉन्ग लाइन
यौ मा टे
तुम भी डेली वे में थी?
मैं कोरिया से हूँ।
मैंने तुम्हें देखा था।
रेस्तराँ में।
दरअसल मैं कोरियाई-अमेरिकन हूँ।
तुमने कहा क्यों नहीं?
मैं कहने वाली थी।
मैंने तुम्हें मे दो में देखा था।
मोड़ वाले रेस्तराँ में।
मुझे लगा किसी ने नहीं देखा।
क्यों? खुद को मि. इंडिया समझती हो?
एक तरह से।
मैं उड़ना पसंद करूँगी।
क्या?
उड़ने की शक्ति अदृश्य होने की शक्ति से बेहतर है।
मुझे बस अमीर बनना है।
अमीर होना कोई शक्ति नहीं।
किसी गरीब से कहकर देखना।
मैं चार्ली हूँ।
मर्सी।
- तुमसे मिलकर अच्छा लगा। - मुझे भी।
क्लास में टीचर ने हमसे दस धातुओं के नाम पूछे।
- दस धातु? - हाँ।
- हाँ। - एल्यूमिनियम।
- टाइटेनियम... - अरे।
- अरे। - तुमने शुरू भी कर दिया।
इतना ट्रैफिक था।
मम्मी कॉर्न सिरप नहीं लाईं।
मैंने कहा था न।
अरे।
स्कूल कैसा रहा?
ठीक था।
यह अच्छा लग रहा है।
अंतर्राष्ट्रीय बैपटिस्ट सभा सबका स्वागत है
हैलो, डेविड स्टार।
कृपया संदेश छोड़िए, मैं फ़ोन कर लूँगा।
हैलो, डेविड।
जानती हूँ कि तुम नाराज़ हो, पर क्या हम बात कर सकते हैं?
पता नहीं तुम कहाँ हो,
क्या कर रहे हो।
वैसे, मैंने उस लिए फ़ोन नहीं किया। बस जानना था क्या तुम...
अगर तुम आज रात डिनर पर घर आ सकोगे।
आ सको तो मुझे बहुत अच्छा लगेगा।
तुम्हें तो पता है मैं रिचर्ड को अकेले नहीं झेल सकती।
वैसे...
बस...
बस फ़ोन करके मुझे बता देना।
तुम अब यहाँ रहने लगे हो?
कितने हफ़्ते हो गए हैं, तीन?
अपने कपड़े कैसे धोते हो?
इस बारे में बात न करें, प्लीज़?
हे भगवान। यहीं रह रहे हो न, है न?
आपकी बीवी को क्या लगता है कि आप कहाँ हैं, राष्ट्रपति महोदय?
"बीवी" नहीं कहूँ?
छोकरी, मुझे अकेला छोड़ दो।
- उसने तुमसे बुरा बर्ताव किया? - बस करो।
भावनाओं को ठेस पहुँचाई, तो छोड़ा दिया तुमने?
इतने भावुक क्यों हो रहे हो...
हे भगवान, कहा न बस करो!
धत्!
मैं मज़ाक कर रही थी।
पता है। सॉरी, मैं...
बहुत पेचीदा है। ठीक है?
उसने तुम्हें धोखा दिया?
नहीं। वह...
वह रुक गई।
क्या?
अधिकतर लोगों को शायद एहसास भी नहीं होता, पर...
मैं उस पल को भुला नहीं पा रहा।
एक पल था। शायद, दो सेकंड। मानो तो कुछ भी नहीं, पर...
अगर पुलिस तुमसे पूछताछ कर रही है
कि तुम उस रात कहाँ थे,
जब एक बच्चा गायब हुआ और तुम्हारी बीवी से पूछते हैं,
तो तुम्हें लगेगा कि वह फ़ौरन तुम्हारे बचाव में कहेगी
कि वह सोच भी नहीं सकती कि तुम उसमें शामिल थे।
और अब, जब भी मैं उसे देखता हूँ, बस वही नज़र आता है।
उसकी हिचकिचाहट।
उस बात का सबूत कि उसे लगता है कि मैं किसी बच्चे का अपहरण कर सकता हूँ।
और हद है, है न?
कोई यह सोच भी कैसे सकता है कि मैंने गस को कुछ किया होगा?
क्या लगता है मैंने उसके साथ क्या किया? क्या मैंने उसे छिपा दिया?
कहाँ? अपनी जैकेट में?
अपनी कार में?
मैंने उसे दफ़्तर में छिपाया होगा, ताकि हिलेरी को पता न चले।
"तुम कहाँ हो, डेविड? क्या किया तुमने?"
शायद वह मेरे सूटकेस में है।
गस, तुम अंदर हो?
अरे, नहीं। अंदर नहीं हो, हुँह?
मुझे पता है! शायद वह अलमारी में है।
गस।
बाहर निकलो, जहाँ भी हो। गस्सी!
No comments yet. Be the first to leave one.