Body Cam

Body Cam

Download Hindi Subtitle

Release info

Body Cam 2020 1080p WEB-DL H264 AC3-EVO
A Commentary by sub.Trader
𝓦𝓔𝓑-𝓓𝓛 | 🔥💎 आधिकारिक। वीडियो / ऑडियो / उपशीर्षक प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनना चाहते हैं? 💎 👉 𝘴𝘶𝘣.𝘵𝘳𝘢𝘥𝘦𝘳@𝘺𝘢𝘩𝘰𝘰.𝘤𝘰𝘮

Tags

Web-DL
web-dl
web
WEB-DL
AC3
1080
Published on: 2020-06-30
Downloads: 21
Hearing Impaired: No

Hindi subtitle preview

The first 200 lines.

लॉस एंजेलिस के व्यापारिक क्षेत्र में,

कैलिफ़ोर्निया के मेट्रोपोलिटन कोर्टहाउस से ताज़ा खबर।

यह बात अब एक जाना-माना हादसा है,

पिछली अगस्त, साउथवेस्ट डिविज़न में, जिस ऑफ़िसर पर आरोप लगाया गया था कि उसने

एक निहत्थे अफ़्रीकी-अमरीकी पुरुष पर गोली चलाई, उसे बेकसूर पाया गया है।

इस हादसे में शामिल ऑफ़िसर ने 19 वर्षीय शिकार की गोली मारकर हत्या कर दी...

हैलो, पॉप्स।

...जब वह नशे के सौदे को लेकर उसका पीछा कर रहा था।

ऑफ़िसर का दावा था कि शिकार ने अपनी कार से बंदूक निकालने की कोशिश की...

एक कॉफ़ी मिलेगी?

-बंद पड़ी है, यार। -...जोकि उसका बटुआ निकला।

क्या?

अभियोजन पक्ष का अफ़सरों पर आरोप था कि बाकी अफ़सरों के साथ मिलकर उन्होंने...

तो फिर एक मीडियम कोक दे दो।

...घटनास्थल पर, गुमराह करने लायक सबूत छोड़ने का, और हथियार रखने का षड्यंत्र रचा।

शहर भर में और देश भर में, और स्विंटन में भी,

इस फ़ैसले की निंदा करते हुए, और पुलिस की हिंसा के खिलाफ़,

स्वाभाविक तरीके से विरोध देखे गए हैं।

अदालत के बाहर, कार्यकर्ताओं ने इकट्ठा होकर व्यापारिक क्षेत्र में जुलूस निकाला।

निर्दोष वाले फ़ैसले को लेकर देश भर में दंगे हो रहे हैं

शांतिपूर्वक विरोध उग्र हो गए, जिसमें सिटी हॉल पर और कई पुलिस की

गाड़ियों पर चीज़ें फेंकी गईं।

कम से कम 14 लोगों को हिरासत में लिया गया।

तीन अफ़सरों को चोटें आई हैं, साथ ही एक...

आज तुम्हारे लिए यहाँ कोई जगह नहीं, केविन।

आज नहीं, यार।

उसने अच्छे से किया? मेरी बेटी है। मेरी राजकुमारी है।

नीली वाली पोशाक थी? हाँ।

हाँ। पता है। काश कि मैं भी वहाँ होता।

काफ़ी काम है, ठीक है? तुम्हें तो पता ही है।

यह सब हमारे लिए कर रहा हूँ। बहुत जल्द, यह सब खत्म हो जाएगा।

फिर कभी, कुछ नहीं छूटेगा।

अच्छा, मैं भी तुमसे प्यार करता हूँ, जान।

सुनो, जान। मुझे जाना है। ठीक है? बाय।

-डिस्पैच, मैं 18-लिंकन-4 बोल रहा हूँ। ओवर। -18-लिंकन-4, बोलो।

सेंट्रल, पूर्वी 11वीं और दक्षिण डकोटा पर मैं एक गाड़ी को रोक रहा हूँ।

हरे रंग की एक शेव्रोले वैन है जिसकी पीछे की बायीं वाली बत्ती बंद है।

-बिना नंबर की। -ठीक है, 18-लिंकन-4।

मैडम, प्लीज़ ज़रा काँच नीचे उतारेंगी?

मैडम, फ़ौरन काँच नीचे उतारिए।

मैडम, अपने हाथ स्टियरिंग व्हील पर रखिए।

तुरंत!

वैन में से उतरिए!

गाड़ी से उतरिए! अपनी गाड़ी से फ़ौरन निकलिए!

घूम जाइए!

अपने हाथ गाड़ी पर रखिए। हाथ ऊपर कीजिए।

फ़ौरन हाथ गाड़ी पर रखिए!

आपको मेरी बात समझ में आ रही है? तुरंत घूम जाइए!

मुझे आप पर हाथ उठाने के लिए मजबूर मत कीजिए। क्या आपने...

नीचे बैठिए। क्या बात है...

बारह घंटे पहले

मेरा परिवार

इसमें से कुछ बातें बेकार लगेंगी।

अपने सवालों को फिर से दोहराते हुए,

मैं तुम्हारे धीरज की दाद देता हूँ, रेने।

सामान्य जाँच वाले सवाल जल्दी से खत्म हो जाएँगे, इसलिए ज़रा धीरज रखो।

इस हफ़्ते हमने जो बातचीत की, उस बारे में एक बार फिर से पूछताछ करना चाहता हूँ।

ठीक है? तुम्हें सोने में कोई मुश्किल होती है?

नहीं।

-लोगों को लेकर कोई परेशानी होती है? -नहीं।

तुमने किसी तरह की हिंसक उत्तेजना महसूस की?

जैसे हमारी बात हुई थी, वह एक मुश्किल परिस्थिति थी।

रेने, तुमने एक नागरिक को मारा।

जो कुछ हुआ, लोग उसके बारे में जो चाहें कहते रहें।

प्रशासन और जनता ने तुम्हारे शरीर पर लगे कैमरे का फुटेज देखा, रेने।

-उन्होंने देखा कि तुमने क्या किया। -देखिए, मैं पते की बात करूँगी।

मुझे अजनबियों के पास जाना पड़ता है। उनमें से कुछ हिंसक होते हैं।

तुम इस तनाव को झेल सकती हो?

अपने बेटे की मौत को भुला पाई हो?

मुझे काम करना है। मुझे वाकई काम पर लौटना है।

अच्छा।

मैं तुम्हें फिर से रात को काम पर लौटने की सलाह दूँगा, ठीक है?

हाँ। शुक्रिया, सर। बड़ी मेहरबानी आपकी।

अगली शिफ़्ट से शुरू कर सकती हो। चौकसी कमांडर तुम्हारे साथ आएगा।

कल रात एक गली में, किसी की लाश पाई गई।

औरत, लैटीना, 20 के आस-पास। इस वक्त, न कोई पहचान है, न किसी पर शक है।

इसलिए, तलाश जारी रखिए। अपने खबरियों से पता कीजिए। देखिए कुछ पता चलता है कि नहीं।

साथ ही, कल जो हमारे साथी भाई रिहा हुए हैं, उसके बाद,

जनता में चिड़चिड़ापन देखने को मिलेगा, इसलिए प्यार से, नम्रता से काम लीजिए।

-कोई पंगा मत कीजिए। शांति बनाए रखिए। -तुम्हें देखकर अच्छा लगा।

साथ ही, ऑफ़िसर लोमीटो का फिर से स्वागत करते हैं।

यह फिर से काम पर लौट आई हैं।

और जैसा कि मुझे बताया गया है, काम के बाद, यह सभी को बीयर पिलाएँगी।

अच्छा, अभी इतना ही। वापस काम पर लगते हैं। अपना खयाल रखिएगा।

सार्जेंट, आपने मुझे नौसिखिए के साथ काम पर लगा दिया। वाकई?

मैं समझता हूँ। मेरी मदद करो।

सुनो, यहाँ आओ। तुम्हारा फिर से स्वागत है।

शुक्रिया, सार्जेंट।

आज किसी को चांटा मत लगा देना।

अच्छा। यह लो।

यह लो।

आज रात काफ़ी मुश्किल हो सकता है।

हाँ।

-तुम्हें स्कूबा डाइविंग भी आती है? -आती नहीं है, पर सीख जाऊँगा।

-काम पर लौटने का बहुत मन हो रहा था। -हाँ।

-सब कैसा है? ठीक है। -सब अच्छा है।

क्या हाल है?

क्या हाल है?

-डैनी हॉलेज? -हाँ। ऑफ़िसर लोमीटो?

हाँ। हमें साथ में काम करना है।

डैनी, यह पेंडा है, गैनिंग, बर्क और रॉबर्ट्स।

हाँ। इस साले को हम जानते हैं।

गैनिंग इसका पहला सीओ था। इसे तंग करने की काफ़ी कोशिश की।

हॉलेज, तुम्हें एक अच्छी खयाल रखने वाली मिली है।

-हिसाब बराबर किया? -हाँ।

अच्छा, तुम सब अपना खयाल रखना।

-तुम अपना खयाल रखना, रेने। -शुक्रिया, यार।

अरे, डैनी। इस वक्त जनता हमसे भड़की हुई है।

सिर नीचे और आँखें खुली रखना। रेने के पास रहना।

-अच्छा। समझ गया। सिर नीचे, और आँखें खुली। -पर ज़्यादा पास नहीं।

-मैं जा सकता हूँ? -हाँ।

अगर तुम्हें थोड़ी-बहुत ऊपर की कमाई चाहिए, डैनी,

तो रविवार को बगीचे की सफ़ाई के लिए चले आना।

दफ़ा हो जाओ।

-दफ़ा हो जाओ, तुम लोग। -तुम्हारा स्वागत है।

-गुलाबी रंग तुम्हें पसंद है। -ज़्यादा ही सतर्क न हो जाना।

-मतलब, इसने किसी के चेहरे पर मुक्का मारा। -दाहिना वाला मुक्का संभालकर।

वे लोग जो वहाँ थे, वे ऐसे ही मुझे तंग कर रहे थे।

वे सच में मेरी इज़्ज़त करते हैं। वे असल में...

मैं कोई बच्चा नहीं हूँ, काफ़ी वक्त से यह काम कर रहा हूँ।

थोड़ा संगीत चलाएँ या शांति बनाए रखेंगे?

-अरे, यह तो कोई बच्चा लगता है। -हाँ।

क्या बात है, बेटा?

हैलो। कोई बात नहीं, बेटा।

-यहाँ क्या कर रहे हो? -बस पक्का करना चाहते हैं कि तुम ठीक हो।

-घबराओ मत। सब ठीक है। -ए।

आराम से। सब ठीक है।

अरे। उससे दूर रहो।

चलो, अंदर आ जाओ।

माफ़ कीजिए, मैडम। बस देख रहे थे कि यह ठीक है।

अपने काम से मतलब रखो। आ जाओ, बेटा।

अपने बच्चे को बीच रास्ते में...

ए, पीछे रहो।

-पीछे हटो। पीछे चलो। -यहाँ क्या हो रहा है?

सब ठीक है।

शांत रहिए। हम बस देख रहे थे कि बच्चा ठीक तो है।

वह सड़क पर था। अपने घरों को लौट जाइए, ठीक है?

-ए। -शांत रहो। कुछ नहीं हुआ। चलो।

-पुलिस भी न, यार। -बेकार है, यार।

अपने घरों में लौट जाइए। सब ठीक है। गुड नाइट।

आपने स्थिति को बड़े अच्छे से संभाला।

शुक्रिया।

-डिस्पैच से 18-एडम-7 को, जवाब दो। ओवर। -18-एडम-7 जवाब के लिए तैयार है।

ए, 18-एडम-7, बेहद ज़रूरी है, पूर्वी 11 वीं और दक्षिण डकोटा पर 18-लिंकन-4।

जवाब नहीं दे रहा। हम दूर से संपर्क कर रहे हैं।

-वह तो गैनिंग है। -हाँ।

डिस्पैच, 18-एडम-7 जगह पर पहुँच रहा है।

18-एडम-7, ध्यान से आगे बढ़ना।

18-एडम-7, जवाब देता है। तीन मिनटों में पहुँचेंगे।

-वह शायद ऐसे ही मज़ाक कर रहा होगा। -नहीं, वह ऐसा नहीं करता।

सड़क की बत्तियों को क्या हुआ?

डिस्पैच, 18-एडम-7 से बोल रही हूँ।

मुझे पूर्वी 11वीं और दक्षिण डकोटा पर 18-लिंकन-4 दिख गया है।

-पुलिसवाला नहीं है। -ठीक है, 18-एडम-7। मदद भेजते हैं।

18-एडम-9...

धत्।

डैनी।

धत्।

साले दाँत हैं?

चल नहीं रहा। बंद पड़ा है।

बड़ी वाली टॉर्च लो और उत्तरी दिशा में देखो।

मेरे पास और दल भेजो। अभी भी 18-लिंकन-4 का पता लगा रहे हैं। ओवर।

समझ गए, 18-एडम-7।

ए।

ए। ए।

-हॉलेज। -हाथ स्टियरिंग व्हील पर रखिए।

अपने हाथ स्टियरिंग व्हील पर रखिए। गाड़ी से फ़ौरन निकलिए!

मैडम, अपनी गाड़ी से फ़ौरन निकलिए।

हरे रंग की वैन, बिना नंबर वाली।

हे भगवान। केविन।

डैनी।

आपको कुछ मिला?

यहाँ कोई रास्ता ज़रूर होगा।

यह क्या बकवास है? धत्।

तो, क्या पता चला?

हरे रंग की शेव्रोले वैन। बिना नंबर की। गैनिंग ने गाड़ी को रोका।

-महिला पर बंदूक तानी, अश्वेत, करीब 30 साल। -वही ड्राइवर थी?

-पक्का नहीं पता। फुटेज बीच में कट गया। -फुटेज है ही नहीं, रेने।

आईटी ने बताया कि जब गैनिंग की गाड़ी की टक्कर हुई, कार्ड पूरी तरह से नष्ट हो गया।

मैंने वह फुटेज देखा था, सर।

तो उसकी कार पर आकर किसने मारा? हरी वैन ने?

गैनिंग के शरीर पर लगा कैमरा भी नष्ट हो गया। वह खाली है।

केस्पर, तो यही दो मुख्य दल थे जिन्होंने बात की?

हमने एक अश्वेत महिला को देखा, 30 के आस-पास।

तो एक औरत ने यह सब किया? इसलिए तुमने डैशबोर्ड वाले कैमरे के साथ छेड़-छाड़ की?

तुम्हें नियमों के बारे में पता है। वह सबूत है, ऑफ़िसर।

उसे हाथ लगाने का मतलब है, घटनास्थल पर छेड़छाड़ करना।

-सार्जेंट... -अच्छा। मैं तुमसे वहाँ मिलूँगा।

अगर गैनिंग की मदद करना चाहती हो,

तो जो देखा, उसे दिमाग में ताज़ा रहते-रहते लिख डालो।

यह सब बकवास है।

चलो, यार। चलते हैं। कुछ पीते हैं।

शुक्रिया, जान।

बर्बन, बर्फ़ डालकर।

शुक्रिया, यार। तुम क्या पी रहे हो?

क्लब सोडा।

धत्। गैनिंग मेरा पहला साथी था।

मुझे यकीन ही नहीं हो रहा कि वह मर चुका है। बड़ी अजीब बात है।

मतलब, उसके साथ ऐसा कौन कर सकता है? सब बकवास है।

और कुछ भी समझ में नहीं आ रहा।

Comments

No comments yet. Be the first to leave one.

Keep it about this subtitle — sync, quality, typos.500 characters left