The first 200 lines.
7 अक्तूबर 2001।
अमरीका में 11 सितंबर को हुए आतंकी हमलों के बदले में
अमरीका ने अफ़ग़ानिस्तान में 1,300 सैनिक तैनात कर दिए।
दिसंबर 2011 तक, सैनिकों की संख्या 98,000 हो गई थी।
अमरीकी सेना ने 50,000 अफ़ग़ानी दुभाषिए भर्ती किए,
इस समझौते के तहत कि वे स्पेशल इमिग्रेंट वीज़ा के लिए
आवेदन करके अमरीका जाकर बस सकते हैं।
मार्च 2018
लश्कर गाह अफ़ग़ानिस्तान
यहाँ ट्रैफ़िक जाम हो रहा है।
चार्ली "जिज़्ज़ी" क्रो स्टाफ़ सार्जेंट
तो चलते हैं।
-क्या चल रहा है, जेजे? -खत्म ही है।
जोशुआ "जेजे" जैंग स्टाफ़ सार्जेंट
सुनो, इससे डिक्की खुलवाओ।
गाड़ी बंद करो।
जैक जैक?
मैं देख रहा हूँ!
जैक "जैक जैक" जैकसन स्टाफ़ सार्जेंट
ट्रक बंद करो और बाहर निकलो।
-क्यों? -राष्ट्रीय सुरक्षा का मसला है।
शर्म आनी चाहिए तुझे, हरामी।
तू काफ़िरों का साथ दे रहा है।
तुम मेहरबानी करके ट्रक बंद करके बाहर निकलोगे?
तू बंद करवा सकता है, तो करवा ले।
कोई दिक्कत है क्या?
कावा मावलायी सार्जेंट फ़र्स्ट क्लास
एडी? खाना खा लें?
एडुआर्डो "चाउ चाउ" लोपेज़ प्रथम श्रेणी का सार्जेंट
एडी तैयार है। टॉम?
मुझे मत पूछो। जॉन से पूछो।
टॉम "टॉम कैट" हैनकॉक स्टाफ़ सार्जेंट
जॉन? खाना खा लें?
ट्रक में पीछे क्या रखा है?
जैक जैक?
दाल में कुछ काला है, जॉन!
हाँ, वहीं रुको। मैं आ रहा हूँ।
जॉन किन्ली मास्टर सार्जेंट
इसे खोलने को बोलो।
ट्रक खाली है।
इसे रुकने को बोलो!
जैक जैक।
धत्!
जैक जैक!
चलो!
अब चलो!
गाए रिची की द कवनेंट
बगराम हवाई अड्डा जिला पारवान
बेस के सभी सैनिक शाम 6:00 बजे सामुदायिक क्षेत्र में रिपोर्ट करें।
रनवे पाँच पर जहाज़ के इंजन को मरम्मत की ज़रूरत है।
शुक्रिया, भाई।
सुना भरोसेमंद बंदा है। हम तैयार करेंगे इसको। जिज़ी।
लगता है नया रंगरूट है।
सार्जेंट किन्ली? स्टीव कर्शर। मैं आपका नया एको हूँ। मिलकर अच्छा लगा।
स्टीवन केशर स्टाफ़ सार्जेंट
कर्शर। खुशी हुई। सुनो, जेजे। अपने नए जूनियर से मिलो।
-हैलो, मैं जेजे हूँ। कैसे हो? -स्टीव।
इसे जवानों से मिलवा दो।
आओ जवानों से मिलें। जवानो, कर्शर।
अरे, किन्ली। मैं दुभाषिए ले आया।
सबने सैन्य प्रशिक्षण किया?
कुछ ने कम, कुछ ने ज़्यादा, पर बेसिक सबने किया है।
तंदुरुस्त वाला चाहिए।
वह दाढ़ी वाला गंजा देख रहे हो? मैं उसे रख लेता।
वह चार भाषाएँ बोलता है, जो काम आएँगी।
पेचीदा हो सकता है। ज़बरदस्ती कोई काम नहीं करने वाला।
कुछ दस्तों को नापसंद है। वे इसके साथ काम नहीं करते।
ठीक है, इसे आगे बुलाओ।
अरे, अहमद, आगे आओ।
-सिगरेट पीते हो? -नहीं, मैं नहीं पीता, जनाब। नहीं।
यह नौकरी क्यों चाहते हो?
पैसों के लिए, जनाब।
और इससे पहले क्या काम करते थे?
-मेकैनिक था। -कारों की मरम्मत कर लेते हो?
इंजन वाली हर चीज़ की।
अरे, अच्छा? यह क्या है?
यह इंजन है, जनाब।
ज़्यादा बन रहे हो, एखमेद?
नहीं।
मैं किसी अफ़सर के सामने यह जुर्रत नहीं करूँगा, जनाब।
कब से हो यहाँ?
पाँच सालों से।
यहाँ अच्छा लगता है?
नौकरी है, जनाब।
एखमेद, यह दस्ता तालिबानी हथियारों और विस्फोटक अड्डों को खोजने में माहिर है।
मतलब, हम मुसीबत में फँसते रहते हैं।
दुर्भाग्य से, हम अपना पिछला दुभाषिया खो बैठे।
समझ गया।
और नाम "अहमद" है, जनाब।
अच्छा। ख़ैर, सार्जेंट है, जनाब नहीं।
जवानो, अहमद से मिलो। यह हमारा नया दुभाषिया है।
-हैलो। कैसे हो, यार? -कैसे हो, अहमद?
निराश मत करना और परेशानी का सबब मत बनना।
मैं वैसा नहीं, जनाब।
छी। मैं सूअर के लिए कुछ भी कर दूँ।
तुम्हें बस खाने की ही सूझती है?
और इसने अभी खाया था।
यहाँ आदमी के खाने के लिए कुछ नहीं है।
टॉम, वह क्या खाता है?
जो वह हमेशा खाता है। सॉसेज।
थोड़ी बहुत सॉसेज खाने में कोई खराबी नहीं।
तुम बस खुद से यही कहते रहो।
अच्छा, जवानो। काम का वक़्त हो गया।
पता है, अगर आप हथियार ढूँढ रहे हैं, तो आपको यहाँ कुछ नहीं मिलने वाला।
अरे, अच्छा? कैसे पता?
इन दरवाज़ों के राज़ जानता हूँ मैं।
महात्मा ने प्रवचन सुना दिया।
फिर से खटखटाओ, हादी।
सलाम वालेकुम, कैसे हैं?
मसला क्या है?
अमरीकी सैनिक हैं, बिरादर।
वह तो देख रहा हूँ। क्या चाहिए?
ये तालिबान के हथियार ढूँढ रहे हैं।
मेरा उन हत्यारों से कोई वास्ता नहीं।
मुझे तुमपर यकीन है।
पर इन्हें यकीन दिलाना होगा।
ये घर के अंदर आने वाले हैं।
पर तुम्हें बेकसूर साबित करने में इन्हें देर नहीं लगेगी।
और तुम्हारा घर और सुंदर दिखेगा।
बजाय दूसरे तरीके के।
ठीक है।
क्लियर!
ऑल क्लियर।
क्लियर।
यहाँ भी ऑल क्लियर।
क्लियर।
यह जगह है क्या?
क्या दिखाई दे रहा है? यह स्पोर्ट्स बार है।
यह क्या कह रहा है?
कह रहा है कि आपकी जानकारी बेकार है।
एक और महात्मा।
मैं इस बकवास से तंग आ गया हूँ।
अच्छा, मैं यहीं रुककर एक सुट्टा लगाऊँगा।
तुम्हें सुबह तड़के मिलूँगा।
तुम्हें कैसे पता कि यहाँ क्या होता है?
मैं आता-जाता रहता हूँ।
तो, तुम अपनी सुस्त दोपहरें इस तरह बिताते हो।
तुमपर भरोसा नहीं किया जा सकता, अहमद।
अच्छा।
यहाँ से निकलते हैं। किसी भी चीज़ को चाटना, दबाना या खाना मत।
जिज़ी, उस पाइप को मत छुओ।
ख़ैर, मज़ेदार था। मेरे ख़याल से अब अगले ठिकाने पर चलते हैं।
लॉटरी लग गई!
तालिबान का अड्डा। हमने उन्हें घेर लिया है।
हादी, ज़रा निगरानी रखना।
मैदान में कितना प्यारा सा घर है।
हम यहाँ रिटायर हो सकते हैं, जिज़ी।
और एक कुत्ता पाल लेंगे और अपना चक्का शुरू कर लेंगे।
ये निर्देशांक क्या हैं? हर कदम पर नाकामयाबी।
यह जानकारी आ कहाँ से रही है?
सीधे हेड क्वार्टर से।
-क्या करना चाहते हो, जॉन? -मैं समय नहीं गँवाना चाहता।
वैसे, हमारे पास कुछ घंटे हैं।
तुम्हारे पास वह बार्बेक्यू है, चाउ चाउ?
तुम्हें क्या लगता है?
कमाल है।
वे हमारे बारे में जो भी कह लें, अहमद, पर हम जानवर नहीं हैं।
चाउ चाउ को छोड़कर।
जैक जैक के नाम।
जैक जैक के नाम।
क्या लगता है स्टीव को उसकी पहली बीयर कब मिलेगी?
तुम अपनी पहली बीयर कब पीना चाहोगे, स्टीव?
जब आप कहें, जनाब।
जैक जैक के नाम, जवानो।
आपको सेब कैसे लगे, जनाब?
मुझे ये सेब बहुत अच्छे लगे, जॉन।
आमतौर पर मैं आपको परेशान नहीं करता,
पर इस मसले में आपके सिवाय कोई कुछ नहीं करवा सकता।
अरे, अच्छा? क्या दिक्कत है?
हम यहाँ-वहाँ जाकर नाकाम होते रहते हैं। मेरे जवान खतरों से खेलते रहते हैं।
ऐसा लगता है कि हम कुछ हासिल नहीं कर पा रहे हैं।
मैंने सुना है तुम यह अनुभव पहले भी कर चुके हो।
आईईडी कारखानों को ढूँढना तुम्हारा काम है।
तुम अपने तरीके से ढूँढ सकते हो, है न? अपना तरीका अपनाओ।
मुझे नहीं लगता आपको वह ठीक लगेगा।
मुझे नहीं लगता कि मुझे ठीक लगना अहम है।
ख़ासकर जब मुझे उस बारे में पता न हो।
मुझे यह बातचीत नहीं करके बहुत अच्छा लगा। फिर मिलेंगे।
मुझे भी आपसे यह बातचीत नहीं करके बहुत अच्छा लगा, जनाब।
हम आपका इंतज़ार कर रहे हैं, जनाब। अनुमानित समय रात के 11:00 बजे।
मुझे पता है, जनाब। आपके वापस आने पर मिलते हैं।
डेक्लन।
जॉन।
मेरी मदद के लिए आए हो?
तुम मेरा इस्तेमाल करते हो, जॉन। तुम्हारी दिलचस्पी मेरे दिमाग में है।
ओह? ऐसा तो नहीं है कि तुम मुझे बहुत चाहते हो।
वह इसलिए क्योंकि तुम मुझे कभी डिनर पर नहीं ले गए।
नहीं, मैं तुम्हारी मदद के लिए नहीं आया।
इस मुकाम तक आने में सालों लगे और तुम्हारे लिए नहीं खोने वाला।
और चूँकि तुमने वोक्स से कोई बात नहीं की,
तो तुम्हें इन बिना पुष्टि के लक्ष्यों की सूची नहीं दे सकता।
तुम हमेशा अकड़ दिखाते हो।
तुम्हें बस मेरा पीछा करना है।
क्या कर रहे हो?
फ़ैन बेल्ट कस रहा हूँ, जनाब।
इस बंदे को पहचानते हो?
जी, जानता हूँ।
ठीक है, आओ मेरे साथ।
वह रहा। वह है फराज।
चलो, उसे लेकर आएँ।
No comments yet. Be the first to leave one.