Asteroid City

Asteroid City

Download Hindi Subtitle

Release info

Asteroid City 2023 1080p WEB-DL DDP5 1 Atmos H 264-XEBEC
A Commentary by sub.Trader
मुनीश मैन्दोला

Tags

Web-DL
web-dl
web
WEB-DL
1080
Published on: 2023-07-24
Downloads: 38
Hearing Impaired: No

Hindi subtitle preview

The first 200 lines.

डब्ल्यूएक्सवाईजेड-टीवी

चैनल 8

आज रात के कार्यक्रम में, हम अमेरिकी थियेटर के

मंच के पीछे जाकर एक नए नाटक की शुरुआत से लेकर अंत तक के

निर्माण की पूरी प्रक्रिया को अपनी आँखों से देखेंगे।

"एस्टेरॉयड सिटी" का अस्तित्व नहीं है।

यह इस प्रसारण के लिए खास तौर पर बनाया गया एक काल्पनिक नाटक है।

पात्र काल्पनिक हैं,

कहानी असली नहीं है, घटनाएँ मनगढ़ंत हैं,

पर साथ मिलकर, वे एक आधुनिक नाटक के निर्माण की अंदरूनी प्रकिया का

एक प्रामाणिक विवरण प्रस्तुत करते हैं।

बेशक, हमारी कहानी स्याही के एक रिबन से शुरू होती है।

कॉनरैड अर्प, नाटककार, अपर व्योमिंग के मूल निवासी।

वे रॉकी माउंटेन के पश्चिम में रहने वाले लोगों की ज़िंदगी के

रूमानी काव्य चित्रणों के लिए जाने जाते हैं।

हालाँकि, एक आदमी को टाइप करते देखकर बहुत आनंद प्राप्त नहीं होता है।

तो नाटक को लिखने, संशोधन करने, चमकाने, संपादन करने, दोबारा लिखने, काटने,

पेस्ट करने, टहलने, सोचने और अकेले बैठकर शराब पीने के उन एकाकी,

कष्टप्रद महीनों को छोड़कर

आप सीधे हमारे साथ चलिए क्योंकि वे नाटक की

पहली रिहर्सल के लिए मंच पर आ रहे हैं।

स्थान, टार्किंगटन थियेटर, 345 साउथ नॉर्थवेस्ट एवेन्यू।

एक रेगिस्तानी बस स्टॉप से पर्दा उठता है

जो पार्च्ड गल्च और एरिड प्लेन्स के बीच में पड़ता है।

मंच पर मौजूद है 12 स्टूलों वाला एक ढाबा,

एक पंप फ़िलिंग स्टेशन और दस कमरों वाला होटल, जहाँ गाड़ियाँ रुक सकती हैं।

स्टेज के ऊपर, बाईं तरफ़ है टॉमहॉक पहाड़।

सबसे ऊँची चोटी: 11,000 फीट।

स्टेज के ऊपर, दाईं तरफ़ है

एक अधूरा राजमार्ग, जो 20 फीट ऊपर उठकर

बीच हवा में चट्टानों के पीछे छुप जाता है।

बीच में है 100 फ़ीट गहरा और चौड़ा गड्ढा जो एस्टेरॉयड की टक्कर से बना है

जो चारों तरफ़ से तार की घुमावदार बाड़ से घिरा हुआ है।

स्टेज से दूर एक 650 डिब्बों वाली मालगाड़ी है

जो पाँच मील प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है।

मुख्य इलेक्ट्रिशियन के लिए एक नोट।

रेगिस्तान के सूरज की धूप न तो नरम होती है और न ही ठंडी,

पर हमेशा साफ़ होती है और, सबसे बढ़कर, बहुत तेज़ होती है।

कास्ट। ऑगी स्टीनबेक, वॉर फ़ोटोग्राफ़र, उम्र 40 के आसपास।

उसका 14 साल का बेटा वुड्रो, जिसे ब्रेनिएक भी कहते हैं।

मिज कैंपबल, उम्र 35 से ऊपर, फ़िल्म अभिनेत्री।

उसकी 15 साल की बेटी डायना

जून डगलस, स्कूल टीचर।

खेत मज़दूर, मोंटेना, ऊपर।

ग्रिफ़ गिब्सन, पाँच-सितारा जनरल।

सैंडी बोर्डन, रॉजर चो, जे.जे. केलॉग,

क्लिफ़र्ड, रिकी, शैली।

स्टेनली ज़ैक, 65, सेवानिवृत्त।

नाटक की घटनाएँ सितंबर, 1955 में घटती हैं।

एक्ट 1, शुक्रवार सुबह 7 बजे।

एक्ट 2, अगले दिन।

एक्ट 3, एक सप्ताह बाद।

एस्ट्रोएड सिटी

10 मेगाटन परमाणु बम, सावधान: विस्फोट न करें

राष्ट्रपति की मंजूरी के बिना

एस्टेरॉयड सिटी - पीओपी. 87

कैफ़े

मोटर कोर्ट मोटल

मार्ग-गणना त्रुटि रैंप अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है

सर्विस स्टेशन

स्थानीय स्मारक "एरिड प्लेन्स में गिरा उल्कापिंड"

जो लगभग 5000 साल पहले इस जगह पर गिरा

गड्ढा

सीनज़ १-३

एक्ट - १

यह एक मरा हुआ चपटा साँप है।

इस डंडे से इसके सिर पर मारो।

मुझे लगता है इसने एक चूहा खाया होगा।

बिस्कुट के पाँच ऑर्डर और एक ब्लैक कॉफ़ी।

बाथरूम किसे जाना है?

-किसी को नहीं। -मुझे नहीं जाना है।

हमारी औसत गति 83 फ़ीट प्रति सेकंड है।

हवा के प्रतिरोध के कारण गाड़ी का ऐवरेज कम है।

शायद ऊपर रखे सामान के कारण।

इंजन बंद होने से पहले के आँकड़ों के आधार पर।

ये प्यारी प्रिंसेस क्या पियेंगी?

-प्रिंसेस नहीं हैं। -मैं पिशाचनी हूँ।

मिस्र की ममी हूँ जिसे जिंदा दफ़नाया गया...

लोगों का खून पीती हूँ।

...और जो ज़िंदा हुई उसके कटे सिर संग।

मैं एक परी हूँ।

एक गिलास स्ट्रॉबेरी वाला दूध चलेगा?

-वह क्या था? -एक और परमाणु बम परीक्षण।

मैंने इस तरह की दिक्कत 1952 के

स्टेट मॉडल में दो बार देखी है।

पहले मामले में, केवल 75 पैसे खर्च करके गाड़ी सही हो गई थी।

दूसरे मामले में, एक मुश्किल, महँगा और

बहुत समय लेने वाला विकल्प चुना गया

जिसमें पूरी ड्राइवट्रेन और ल्यूब्रिकेशन सिस्टम को

बदला गया, पर गाड़ी ठीक नहीं हुई।

उसकी मोटर फट गई

और गाड़ी को कबाड़ के भाव बेच दिया गया।

वो गाड़ी वहाँ खड़ी है।

हमारा मामला कौन सा है?

अभी पता चल जाएगा।

एसडब्ल्यू-7 ग्रुप 7.1 नंबर 567 (6)

-दूसरा वाला। -तुम्हें कितने पैसे देने हैं?

कुछ नहीं। केवल दस डॉलर, गाड़ी खींचने के लिए।

वह क्या है?

पता नहीं।

शायद तुम्हारी समस्या तीसरे किस्म की है जो हमने पहले कभी नहीं देखी है।

ज़ैक निवास।

रोम्युलस, ऑगी स्टीनबेक बोल रहा हूँ।

शुभ प्रभात, मि. ऑगी। दरवाज़ा खुला है।

-नहीं, हम वहाँ नहीं हैं। -आप यहाँ नहीं हैं?

-मैं मिस्टर ज़ैक से बात कर सकता हूँ? -जी, मिस्टर ऑगी।

-तुम यहाँ नहीं पहुँचे? -नहीं।

कार में विस्फोट हो गया। लड़कियों को ले जाइए।

-कार में विस्फोट हो गया? -कार के पुर्ज़ों में।

खुद से फट गया। आकर लड़कियों को ले जाइए।

मैं ड्राइवर नहीं हूँ। मैं उनका दादा हूँ।

-तुम कहाँ हो? -एस्टेरॉयड सिटी में।

फ़ार्म-रूट सिक्स, 75 मील। आकर लड़कियों को ले जाइए।

-मुझे यहाँ वुड्रो के साथ रहना होगा। -क्या मतलब?

वुड्रो की उस चीज़ के लिए। हम वहीं हैं।

जूनियर स्टारगेज़र्स और स्पेस कैडेटों का स्वागत है

-हैलो? -उन्हें कैसा लगा?

उन्हें कुछ नहीं लगा।

-नहीं लगा? -नहीं।

-नहीं। -जी।

-उन्हें अभी तक नहीं बताया? -नहीं। नहीं बताया।

-तुमने वादा किया था। -पता है।

सही समय मिलता ही नहीं है।

समय हमेशा गलत होता है।

तुम ठीक हो?

नहीं।

आपने कभी मुझे पसंद नहीं किया, है ना?

मैंने तुम्हें कभी प्यार नहीं किया।

आपको हमेशा लगा मैं उसके काबिल नही हूँ।

हाँ। हम एक ही बात कह रहे हैं।

-कैडिलैक को तैयार करो। -ठीक है।

-बच्चों को बता दो। -जी।

मैं वहाँ पहुँचकर मिलता हूँ।

वो कार तो गई।

एंड्रोमेडा, फ़र्श के मैट के नीचे देखो। चलो।

पैन्डोरा, बगल वाली जेब देखो।

कैसिओपिया, सीटों के बीच की जगह देखो। सब कुछ निकाल लो।

-तुम्हें क्या लगता है? -यह दुख की बात है।

एक्ट -१

ससेने ४-५

बस डिपो

पार्च्ड गल्च - एरिड प्लेन्स

केवल 13 मिनट के लिए रुकेंगे।

गिनती करो!

-एक। -दो।

-तीन। -चार।

-पाँच। -छह।

-सात। -आठ।

-नौ। -दस।

सब हैं। यात्रा के लिए धन्यवाद दें। बिली?

हे परमपिता, इस शानदार बस यात्रा के लिए आपको धन्यवाद देते हैं।

पॉपकॉर्न के तीन पैकेट खाए, मुझे कुत्ते की सीटी

और मूल 13 कॉलोनियों का एक नक्शा मिला।

साथ ही, एक बड़े ट्रक ने लोमड़ी को कुचल दिया

और हम उसे छोड़कर चले आए।

बाप रे बाप! और क्या बताऊँ?

बस चालक दो बार रुका क्योंकि बर्नीस खुद को रोक नहीं पाई।

-झूठ। -आमीन।

लंच का समय हो गया। लाइन लगाओ।

हे भगवान। भयंकर गरमी है।

रेगिस्तान में और क्या होगा?

मुझे पता नहीं कि मुझे क्या चाहिए

पर मैं कटे गुलाब की तरह मुरझा रही हूँ।

-इंसान मुरझाते नहीं हैं। -अच्छा?

नहीं, मुरझाना एक ऐसी घटना है जिसमें पंखुड़ी, पत्ती या तना...

-आप मुझे चुनौती देंगे? -किस बात की?

इस तीखी मिर्च को खाने की। यह एक प्रयोग है।

नहीं, ऐसा मत करो।

तीखी मिर्च।

अरे वाह। वह मिज कैंपबल है।

-कहाँ? कौन? -तुम्हारे ठीक पीछे।

देखो मत।

वह उसका बॉडीगार्ड होगा।

मिस्टर चो, जी? हैलो!

आप कैबिन नंबर 7 में हैं, मतलब टेंट नंबर 7 में।

यह रही चाबी, पर उस टेंट में दरवाज़ा नहीं है। बस फ्लैप।

-टेंट? -मुझे पता है।

मैंने मंगलवार को बिजली का काम करवाया था।

नए लट्टू, आइस-मशीन के लिए एक प्लग,

और दीवार पर कीड़े मारने का उपकरण लगाया।

पर दुर्भाग्य से, एक गलती हो गई

और कैबिन 7 जलकर खाक हो गया।

-वहाँ अब टेंट है। -हम टेंट में नहीं सोना चाहते।

बेशक, समझ सकता हूँ।

मुझे लगता है आप उसमें बहुत आरामदायक महसूस करेंगे।

इस नौजवान को कोई समस्या है?

-वह प्यासा है। -बेशक, मैं समझ सकता हूँ।

आप कौन सा जूस लेंगे। सेब, संतरा या टमाटर?

माफ़ कीजिएगा, सर?

इस बकवास मशीन ने मेरा सिक्का चुरा लिया।

माफ़ कीजिएगा।

सैन्य विज्ञान

तुम सोच रहे होगे कि तुम्हारी माँ का सूटकेस क्यों नहीं पैक किया।

ऐसा इसलिए क्योंकि वह इस सफ़र में हमारे साथ नहीं आएगी।

वह नहीं आ सकती। वह बहुत बीमार है।

और, साफ़ शब्दों में कहें,

तो तमाम सर्जरी, उपचार और देखभाल के बावजूद,

दो साल के संघर्ष और तकलीफ़ के बाद,

उसने अपनी बीमारी से हार मान ली।

माफ़ करना। उस समय मुझे पता नहीं था तुम्हें कैसे बताऊँ।

Comments

No comments yet. Be the first to leave one.

Keep it about this subtitle — sync, quality, typos.500 characters left