The first 200 lines.
अजीब है कि ज़िंदगी कितनी तेज़ी से बदल सकती है।
एक साल पहले एक नई शुरुआत के लिए मैं लंदन आई थी,
पर अतीत ने मेरा पीछा नहीं छोड़ा।
पर किसी तरह मैं बच गई
और एक ऐसे इंसान से मुझे प्यार हो गया, जिससे कभी नहीं होना चाहिए था।
एक ऐसा बुरा लड़का,
जिस माँएँ दूर रहने को कहती हैं।
पर मेरी वाली ने उसके पापा से शादी कर ली और हम सबको साथ रहने ले आईं।
मैं बच ही नहीं सकती थी।
हे भगवान, निक लस्टर को कैसे नकारती?
लेकिन सच्चा प्यार ढूँढने से ज़्यादा मुश्किल एक ही काम है
उसे अपने पास बनाए रखना।
यौर फ़ॉल्ट: लंडन
चलो भी।
मुझे पकड़ो!
यकीन नहीं हो रहा था कि वह मेरा था।
पूरी दुनिया को बता देना चाहती थी,
पर निक हमारे प्यार को राज़ रखना चाहता था।
समझती हूँ। किसी चीज़ को सुरक्षित रखने के लिए छिपाया जाता है।
पर कुछ राज़ छिपे नहीं रहते।
वे सामने आ जाते हैं और हैरान कर देते हैं।
धत्।
लानत है!
और जब ऐसा होता है,
तो हैरानी की बात है कि ज़िंदगी कितनी तेज़ी से बदल सकती है।
ठीक है। तुम जीतीं।
हैरान हूँ।
ईनाम में क्या चाहिए?
जानते हो क्या चाहिए।
वह तो तुम्हें आकर लेना पड़ेगा।
-आओ। आ जाओ। -क्या?
निक।
अरे, सुनो।
वापस आओ।
निक।
निक?
क्या कर रहे हो?
निक।
हे भगवान, तुम इतने…
सरप्राइज़!
हे भगवान, तुम सब लोग।
जन्मदिन मुबारक हो, जान।
ये सब लोग कौन हैं?
ये ब्रिटिश सभ्य समाज के महान और अच्छे लोग हैं, जान।
मुस्कुराओ, हाथ हिलाओ,
-मुझे कुछ पता नहीं। -ठीक है।
-हैलो। -मैडी!
हैपी बर्थडे।
यकीन नहीं होता कि तुमने यह सब किया। कमाल है।
क्या निक ने वाकई इतना भरोसा दिया?
हाँ, कुछ ज़्यादा ही।
उनके पास नीले वाले नहीं थे।
माँ।
नीले वाले?
जब नोआ लगभग पाँच साल की थी,
तो बगीचे का कुछ हिस्सा उसे देखभाल के लिए दिया था,
और वह बस उसमें नीले गुलाब उगाना चाहती थी।
मतलब वे घटिया, नकली चीज़ें जो आर्ट की दुकान में दिखती हैं?
दरअसल मुझे तो वे खूबसूरत लगते थे।
फ्लोरिडा की लड़की को तो वही…
ए!
यह आ गई।
और यह क्या है?
इसे अपने साथ ऑक्सफ़र्ड ले जाना।
जब घर की याद आए तो इसे प्यार करना।
-बाप रे, यह तो बिल्ली है। -प्यारी है।
अब स्कूल में अकेलापन नहीं लगेगा।
जैना! तुम्हें पकड़ने आ रही हूँ!
बीयर खत्म हो गई।
-अपने लिए दो बचा ली थी। -शुक्रिया।
चीयर्स, भाई।
एक राज़ रख सकते हो?
क्या?
मैं दादी की अँगूठी लाया हूँ, और जैना को प्रपोज़ करने वाला हूँ।
क्या, आज?
-नहीं। -नहीं?
-नहीं, नहीं, आज नहीं। -वाकई?
-हाँ, वाकई, पर आज नहीं। -बधाई हो, यार।
-शुक्रिया। -बेस्ट मैन?
हाँ, बेस्ट मैन।
-बढ़िया है। अच्छा लगा। -हाँ।
पहले कुछ चीज़ों को ठीक करना है, ठीक है?
अपने क़र्ज़ चुकाने हैं,
ताकि कुछ भी बकाया न हो।
मैं समझता हूँ। हाँ, मैं मदद करूँगा।
निक, तुम्हारे पैसे नहीं लूँगा, लेकिन…
एक रेस है।
उसमें जिम को दाँव पर लगा दिया है।
नहीं, नहीं।
-पता है, मैं अब यह नहीं करता। -नहीं, नहीं।
उस बंदे को आराम से हरा दोगे।
मेरा हो चुका है। मैं अब बाहर हूँ। नोआ से वादा किया है। काम है।
जीत गए तो मेरा सारा क़र्ज़ ख़त्म।
मैं उस दाँव से अब मुकर नहीं सकता…
हैलो, दोस्तो।
कुछ छुपा रहे हो क्या?
तुम कुछ छुपा रहे हो क्या?
बढ़िया सवाल है।
जमा हो जाइए, प्लीज़।
तुमने उसे सही पकड़ा।
निक…
रुको, प्लीज़…
अगर मैं यह करूँगा,
तो नोआ को कभी पता नहीं चलना चाहिए।
बेशक।
लड़कियों को अलग रखेंगे।
-हाँ? -ठीक है।
आप में से कुछ को पता ही होगा,
पर आज दोहरा जश्न है।
आज बस मेरी खूबसूरत, अक्लमंद बेटी का जन्मदिन ही नहीं है,
पर उसका ऑक्सफ़र्ड में दाखिला भी हो गया है,
जहाँ पर वह इंजीनियरिंग साइंस पढ़ेगी।
कोई शक नहीं कि जल्द ही वह किसी फॉर्मूला वन टीम की टेक्निकल डायरेक्टर बन जाएगी।
नोआ के नाम।
नोआ के नाम।
और उसके बेहतरीन भविष्य के नाम।
यह क्या दूसरा सरप्राइज़ है जो मुझे सुनाई दे रहा है?
-हाँ। मेरे साथ ड्राइव वे पर आइए, प्लीज़। -चलो।
क्या चल रहा है?
-क्या चल रहा है? -पहुँच गए।
बहुत गर्म दिल हो।
क्या?
-जन्मदिन मुबारक। -जन्मदिन मुबारक।
-क्या सच में? -हाँ।
ऑक्सफ़र्ड तक की ड्राइव को और मज़ेदार बनाने के लिए कुछ।
रुको।
बहुत अच्छा लगा।
शुक्रिया!
क्या?
चलो, स्टार्ट करो!
चलो, नोआ, स्टार्ट करो।
तो, अच्छा सरप्राइज़ था?
हाँ। पर पसंद नहीं आया कितनी आसानी से मुझसे झूठ बोला।
ए, सरप्राइज़ पार्टी देना
-झूठ बोलना नहीं है, यह रोमांटिक है। -सही है।
नोआ, ए।
तुम्हें जगाने के लिए सॉरी, पर हमारे पास लगभग तीन मिनट हैं।
ठीक है।
यह नज़ारा याद आएगा।
मुझे निहार रही हो?
कायदे से पेश आओ।
ठीक है, अपनी आँखें बंद करो।
क्यों?
अपनी आँखें बंद करो।
यहाँ आओ।
आँखें खोलो।
जन्मदिन मुबारक हो।
बहुत ही प्यारा है।
ताकि जब ऑक्सफ़र्ड में हो तो मुझे भूल न जाओ।
आय लव यू।
तुमसे यह सुनकर,
हमेशा अच्छा लगता है।
बोलो, फिर।
पलट कर कहो।
बोलो।
आय लव यू टू, निक।
ठीक है।
यहीं रुको!
उनका अलार्म दो मिनट पहले बजा था। ओह।
हम उन्हें कब बताएँगे?
जल्दी ही। मैं बस…
अभी नहीं। पापा के दिमाग में बहुत कुछ है।
-ठीक है? उन्हें बताएँगे। पर अभी नहीं। -ठीक है।
हे भगवान, तुम खूबसूरत हो।
तुम्हारे साथ बिस्तर में ही रहना है।
ठीक है।
नाश्ते पर मिलते हैं।
गुड मॉर्निंग, निक।
गुड मॉर्निंग। हैलो।
-जल्दी उठ गए। -हाँ, सो नहीं पाया,
तो सोचा एक्वीज़िशन स्पीच तैयार कर लूँ।
अगर एतराज़ न हो तो आपकी मदद से कर लूँ?
-मुझे बहुत खुशी होगी। -बढ़िया।
कहना पड़ेगा, इस लॉन्च के लिए तुम्हारा जोश देखकर बहुत अच्छा लगा।
-चलो, मेरे ऑफ़िस में चलते हैं। -बढ़िया।
हाँ, तो मेरे पास तीन ओपनिंग हैं।
अच्छा?
तो मेरे जन्मदिन पर मुझे पोर्शे मिलेगी?
गुड मॉर्निंग।
नहीं।
तो, बॉक्सिंग जिम कैसा चल रहा है? बिज़नेस अच्छा है?
बढ़िया है। जैना ने काफ़ी फंड जमा किया है, पता है?
अलग-अलग बैकग्राउंड के बच्चों को शामिल करना वगैरह।
हाँ, सच में, इसमें बहुत संभावनाएँ हैं।
बच्चे इससे बहुत कुछ सीख रहे हैं। बहुत खूबसूरत है।
-बढ़िया है। -वह दिमाग है, मैं ताकत हूँ।
कभी देखना चाहूँगा। सच में।
वाह, यह तो प्यारा हार है।
हाँ, उपहार में मिला।
किसने दिया यह तुम्हें?
जैना ने।
यह जन्मदिन का तोहफ़ा था।
-क्या? -गले का हार।
-हाँ, मैंने उसे यह हार दिया है। -अच्छा?
इस साल तोहफ़ों के लिए काफ़ी बजट है मेरा।
देखना आपको क्रिसमस पर क्या मिलता है।
कोई कॉफ़ी लेगा?
-हाँ, ज़रूर। -बिल्कुल। शुक्रिया।
मुझे यह सब याद आएगा,
और तुम, नन्हीं मिस ऑक्सफ़र्ड।
No comments yet. Be the first to leave one.